Author: Social Scan

इंदौर। बढ़ती उम्र लोगों पर अक्सर हावी हो जाती है। उनको घुटनों और कमर में दर्द जैसी कई दिक्कतें घेर लेती हैं। मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन बीमारियों को व्यायाम से हरा देते हैं। बीमारी को हराने के साथ ही भारी वजन उठाकर देश-विदेश में अपनी पहचान भी बना रहे हैं। इंदौर में चल रही राष्ट्रीय मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इसे देखा जा सकता है। शहर के निपानिया में 21 से 26 जुलाई तक हो रही इस चैंपियनशिप में ऐसी कई बुजुर्ग महिलाएं आई हैं, जिन्होंने देश-विदेश में पदक जीते हैं। पावरलिफ्टिंग के जरिये उन्होंने अपने […]

Read More

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। पुल पर भी पानी भर गया है। इसके बाद सूचना पर दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद भी है। बड़ामलहरा एसडीम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा एसडीओपी भी अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। इसके साथ ही नदी के आसपास बने गांव के लोगों को बताया जा रहा है की नदी के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 55 साल के वृद्ध को डंपर ने टक्कर मार दी। आपको बता दें कि डंपर की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया, घायल वृद्ध को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बृजभूषण सिंह है और वह नंदकापुरा पोरसा का रहने वाला था। पोरसा के शासकीय सिंधिया स्कूल में वह कार्य करता था। 21 जुलाई को अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था और मोटरसाइकिल भतीजा चल […]

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने […]

Read More

खरगोन। जिले के बनाला पुलिस थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सड़क हादसे में चौकी प्रभारी का निधन हो गया, तो वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ पुलिसकर्मी आरक्षक विशाल सोलंकी व वाहन चालक हरिसिंह चौहान गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में उनका वाहन पीछे से घुस गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई और […]

Read More

भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे। लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा […]

Read More

बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली […]

Read More

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद में एक-एक कर उनके झूठ की परतें खुलती जा रहीं हैं. इस पूरे मामले में रोजाना हो रहे खुलासों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. पूजा खेडकर के झूठ अब उन पर ही भारी पड़ रहे हैं. फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के बाद अब उनके माता-पिता के तलाक के दावे की भी पुलिस जांच होगी. पूजा खेडकर ने IAS बनने के लिए ना जाने कितने पैंतरे आज़माए. विकलांगता सर्टिफिकेट, अलग-अलग दस्तावेज में अलग-अलग जानकारी, माता-पिता के तलाक की थ्योरी, शून्य आय समेत ना जाने कितने झूठ पूजा ने बोले लेकिन आखिरकार उनके सारे दावों […]

Read More

आम आदमी पार्टी के दफ्तर का पता 8 साल बाद बदलने जा रह है, आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर का पता अब बंगला नंबर 1 रवि शंकर शुक्ल लेन होगा. ये दफ्तर पहले NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को आवंटित था, लेकिन पिछले साल पार्टी में टूट होने के बाद यह दफ्तर खाली करवा लिया गया था. इस बंगले में 6 कमरे हैं. इस वक्त आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206 राउज एवेन्यू में है, लेकिन इस जमीन पर कोर्ट की बिल्डिंग का विस्तार होना है. इसके सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त तक जमीन खाली करनी होगी. दफ्तर […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने लाश का एक हाथ और प्राइवेट पार्ट काट लिया. उन्हें लेकर गांव में घूमता रहा. फिर मृतक के परिजनों को धमकाते हुए कहा कि इसका अंतिम संस्कार कर दो. घर वालों ने भी डर के मारे शव को दफना दिया. लेकिन जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया. आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. […]

Read More

सना सुल्तान बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 से बाहर हो गई हैं. सना के शो से बाहर होते समय शिवानी कुमारी के साथ की बदसलूकी ऑडियंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रही है. इस बात को लेकर बिग बॉस के फैन्स सना सुल्तान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं. हाल ही में टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में सना ने शिवानी के साथ अपने इस रवैये की सफाई दी है. सना का कहना है कि दोस्त होने के बावजूद जिस तरह से उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए शिवानी कोशिश कर […]

Read More

मुंबई इंडियंस को जोर का झटका लगा है. दरअसल, सुपर किंग्स के कारनामें के बाद उनके खिताब को फिर से जीत पाने की सारी तमन्ना अब अधूरी रह गई है. मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. और, इस काम में मौज काटी है धोनी के नए-पुराने दोस्तों ने मिलकर. हम बात कर रहे हैं अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट की, जहां मुंबई इंडियस न्यूयॉर्क के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले को टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 विकेट से जीत लिया है. MI न्यूयॉर्क ने गंवाया एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट की डिफेंडिंग चैंपियन […]

Read More

अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. सरकार ने बजट में ऐसा एक प्रस्ताव कर दिया, जिससे देश भर में सोने-चांदी की दुकानों पर बे-मौसम की भीड़ उमड़ पड़ी है. जी हां, सरकार ने बजट में एक प्रस्ताव के जरिये सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी की तगड़ी कटौती कर दी है. जिसके बाद से सोने के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है. बजट के बाद से सोना 5100 रुपए सस्ता हो गया है. जिससे खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं. वहीं, ज्वैलरी स्टोर्स में ग्राहकों की […]

Read More

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में वीवो एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. फोन निर्माता कंपनी Vivo V40 सीरीज के तहत दो हैंडसेट लॉन्च करेगी, जिनमें Vivo V40 और Vivo V40 Pro शामिल हैं. लॉन्च से पहले वीवो ने इनके फीचर्स का खुलासा किया है. अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज शानदार फीचर्स के साथ दस्तक देगी. इसमें 50MP के कुल चार कैमरों का फायदा मिलेगा. इनका डिजाइन काफी पतला रहेगा. आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे. वीवो ने जानकारी दी है कि अपकमिंग Vivo V40 सीरीज के स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च होंगे. आप इन्हें लोटस […]

Read More

 हिंदू धर्म में मासिक कालाष्टमी का बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह पर्व भगवान काल भैरव की कृपा प्राप्त करने का सबसे अच्छा अवसर होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ दिन काल भैरव की पूजा-पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों से निजात मिलती है. इस दिन को कालाष्टमी इसलिए कहते हैं क्योंकि इस तिथि के दिन भगवान काल भैरव प्रकट हुए थे. यह शुभ तिथि भगवान भैरव से असीम शक्ति प्राप्त करने की तिथि मानी जाती है. इसलिए इस दिन पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व माना गया है. इस कालाष्टमी पर […]

Read More