भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक रहते भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रस्तुत दलबदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त करने का आवेदन निरस्त कर दिया है। आवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कोई निर्णय लेते इसके पहले ही रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे आठ जुलाई को इसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद सदस्यता समाप्त करने के आवेदन का कोई औचित्य नहीं रह गया था इसलिए इसे निरस्त कर दिया। लोकसभा चुनाव के समय मुरैना जिले की विजयपुर विधानसभा […]
Author: Social Scan
धार। शहर से सात किलोमीटर दूर ग्राम लबरावदा में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के दसवीं के एक छात्र पर छात्रावास अधीक्षक संजीव राठी द्वारा गुप्तांग पर वार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना और अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को सभी छात्र पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। करीब चार घंटे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर माने और वहां से लौटे। सूचना अधिकारियों को लगी तो रास्ते में एसडीएम, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की नहीं सुनी। अधिकारियों ने कहा कि हम बस की व्यवस्था कर देते […]
रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने दिलबहार चौराहे के पास बने होटल सुख सागर से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि होटल के एक कमरे में वो नकली शैंपू बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कई ब्रांडेड कंपनियों के खाली और भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हॉटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमिकल की केन, टब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे इस सामग्री की मदद से नकली शैंपू को बनाते और ब्रांडेड कंपिनयों के नाम वाली बोतल में भरकर पैक करते थे। दबिश के […]
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में एनकेजे के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति अंदर नहीं आ गया और बाहर निकलकर गांव पहुंचा। साथ ही लोगों व पुलिस को जानकारी दी। उमरिया से टीम बुलाई गई है। एनकेजे पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक जान जा चुकी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के […]
खरगोन। खरगोन जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बैड़िया क्षेत्र के भुलगांव व बलिया अंबा पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते नदी-नालों में बाढ़ आ गई। गांव बलिया अंबा के पहाड़ी चीतल नदी में भी बाढ़ा का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां छात्रा नदी पार कर रही थी। बाढ़ आने से वह घबराई। नदी किनारे खड़े युवक बाढ़ में जा पहुंचा और छात्रा को सकुशल नदी पार कराया। गुरुवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। इसे लेकर सभी गांवो में सूचना दी गई थी कि नदी में पानी का स्तर बढेगा। कोई नदी नाले पार नहीं करें। […]
भिण्ड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा है की लहार में मेरी कोठी को राजनीति के चलते तोड़ने की साजिश की जा रही है। बीते कुछ दिन में भिंड जिले में राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की सीमांकन कर नपती की गई थी। 5 दिन बाद गोविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया स्वंय एवं जन समस्याओं को लेकर 9 अगस्त को लहार में एक जन आंदोलन करेंगे और भिंड कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जन आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ट […]
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यात्री पिकअप वाहन और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भिंड जिले के गोहद इलाके में मजदूरी करने कुछ लोग आ रहे थे, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन हाइवे 719 पर पहुंचा ही था गोहद थाना इलाके में डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें रंजीत नाम के व्यक्ति […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है प्रभात झा बिहार के रहने वाले थे। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य भी रहे, प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे। कई दिनों से भाजपा नेता प्रभात झा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। भोपाल के अस्पताल में उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा […]
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले जुहली गांव में मोटर निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतर गया था, जिसको बचाने के लिए तीन अन्य किसान भी कुएं में उतर गए और जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवकों को बाहर निकल गया और अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनकेजे थाना पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना […]
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका इंजन बेपटरी हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट आई। अधिकारियों ने बताया कि कांकेर में एक यात्री ट्रेन गुदुम और भानुप्रतापपुर गांव के बीच पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसके इंजन के सामने के दो पहिये पटरी से उतर गए और लोको पायलट को हल्की चोट आई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तड़के 3.25 बजे दल्लीराजहरा […]
मंदसौर : मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है वहीं, मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए अच्छी बारिश की कामना के गधों से नमक की बुआई की गई थी और हल चलवाया गया था। अब जब मान्यता पूर्ण हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे। मानसून के बाद भी […]
मद्रास हाई कोर्ट ने एक वकील को जमकर फटकार लगाई है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी से एक वकील ने वैश्यालय चलाने के लिए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी. उस याचिका में वकील ने वैश्यालय चलाने के लिए सुरक्षा की मांग की. याचिका दाखिल करने वाले शख्स ने कोर्ट को बताया कि मौजूदा समय में वो खुद भी वकालत कर रहा है तो कोर्ट भी हैरान रह गई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वकील साहब आपने वकालत की डिग्री कहां से ली है? दरअसल, एक वकील के खिलाफ वैश्यालय चलाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है. याचिकाकर्ता ने […]
आज कारगिल विजय दिवस को 25 साल पूरे हो गए हैं. पूरा देश वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद कर रहा है. सूरवीरों के शौर्य और साहस से भरी अनगिनत कहानियां इंटरनेट पर तैर रही हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 में उधमपुर के सैन्य अस्पताल में जाकर घायल जवानों से मुलाकात की थी और उनका जोश बढ़ाया था, हालांकि तब वो किसी प्रशासनिक पद पर नहीं थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास का दौरा किया और कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कारगिल युद्ध […]
यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों, ढाबों और ठेलों पर नेम प्लेट लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बरकरार रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तराखंड और एमपी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है. उसके बाद इसके जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक हफ्ते का समय दिया गया है. इसे तीन सप्ताह बाद अगले सोमवार को सुनवाई की जाएगी. तब तक सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश जारी रहेगा. दरअसल यूपी सरकार ने नेम प्लेट आदेश के खिलाफ दायर याचिका का विरोध किया था और अदालत से याचिकाओं को खारिज करने की […]
अपनी एक्टिंग से फिल्मों में जान फूंकने वाले शानदार एक्टर इरफान खान के काम के लाखों लोग मुरीद हैं. एक्टर अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बेहतरीन फिल्में उनकी याद हमेशा ताजा करती रहेंगीं. इरफान की अदाकारी की सबसे बेहतरीन बात ये थी कि वो आंखों से भी बात कर लिया करते थे. हाल ही में राधिका मदान ने इरफान खान के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. साल 2020 में राधिका और इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में साथ काम किया था. फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राधिका मदान ने अंग्रेजी मीडियम के सेट पर […]
जसप्रीत बुमराह…एक ऐसा गेंदबाज जिसके सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के बल्ले में मानो जंग लग जाता है. पावरप्ले हो, मिडिल ओवर्स हों या फिर डेथ ओवर्स, बुमराह के हाथों में जब भी गेंद होती है वो विरोधी टीम को चोट जरूर पहुंचाते हैं. अपनी इसी धारदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया. बुमराह को आज दुनिया सलाम कर रही है, आज उनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी ने अर्श तक पहुंचने के लिए कितने दुख-दर्द झेले हैं. बुमराह ने अपनी जिंदगी की […]
