इस बार 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश दिखने वाला है. स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दो नहीं बल्कि चार-चार फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. पहले तो इस दिन सिर्फ 3 हिंदी फिल्मों के बीच ही टक्कर होनी थी, लेकिन अब मैदान में साउथ की फिल्म डबल आईस्मार्ट (Double iSmart) ने भी एंट्री मार ली है. डबल आईस्मार्ट का हिंदी वर्जन कंफर्म हो गया है और ये भी 15 अगस्त को ही रिलीज़ होगी. डबल आईस्मार्ट एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें राम पोथिनेनी लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त विलेन के तौर पर नज़र आने […]
Author: Social Scan
न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से बराबरी पर छूटा.पूल बी के मैच में रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को टीम इंडिया ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका . भारत को इस मैच में मिले दसवें पेनल्टी कॉर्नर पर यह पहला गोल आया जो सारी कहानी खुद कहता है .पिछले मैच में भी 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत के गोल की बदौलत ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और इस बार भी कप्तान ने ही टीम इंडिया की हार टाली. रंग में नहीं दिखी हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य […]
अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. जुलाई महीने में अब तक एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 4% से अधिक की गिरावट आई है और विश्लेषकों का मानना है कि कीमतों में हालिया गिरावट सोना खरीदने का एक अच्छा अवसर हो सकता है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 249 रुपए यानी 0.37% बढ़कर 68,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि एमसीएक्स पर चांदी का भाव 684 रुपए यानी 0.84% बढ़कर 82,055 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमोडिटी बाजार में हाजिर सोना […]
आजकल बिजली का बिल हर महीने एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती खपत ने कई घरों का बजट बिगाड़ दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी बिजली की खपत को कम करके अपने बिल को कम कर सकते हैं? मगर ये सब कैसे होगा? इसका जवाब हम आपको बता रहे हैं. मार्केट कई ऐसे डिवाइस हैं जो आपको बता देंगे कि आपके घर की कौन सी चीज सबसे ज्यादा बिजली फूंक रही है. अगर आपको इस बात का पता चल जाए कि घर में कहां बिजली का सबसे ज्यादा इस्तेमाल […]
वैसे तो सावन का महीन भगवान शिव को प्रिय है. इस दौरान श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को भोलनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन में सिर्फ शिवजी की नहीं बल्कि मां पार्वती की भी पूजा की जाती है. सावन महीन के हर मंगलवार को किए जाने वाला मंगलागौरी व्रत मां पार्वती को समर्पित हैं. मान्यता है कि यह व्रत महिलाएं आपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है. सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर मां गौरी की विधिपूर्वक पूजा अर्चना और व्रत का पालन करने से अंखड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. […]
इजराइली सेना ने हाल ही में तेल अवीव में हुए घातक ड्रोन हमले के जवाब में पश्चिमी यमन में कई हूतियों ठिकानों पर हमला किया. इजराइली हमले में यमनी विद्रोहियों के कब्जे वाला होदेदा बंदरगाह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हमले में बंदरगाह को कम से कम 20 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. होदेदा बंदरगाह के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में ईंधन भंडारण सुविधाओं के नष्ट होने से होने वाला नुकसान भी बढ़ गया है. इजराइली सेना ने 20 जुलाई को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले मुख्य बंदरगाह होदेदा […]
डैंड्रफ की समस्या ज्यादातर लोगों को सर्दियों में होती है, लेकिन कुछ लोग गर्मी में भी डैंड्रफ से परेशान रहते हैं. इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं, जैसे शैंपू ज्यादा करना या फिर शैंपू बहुत कम करना. स्कैल्प पर ज्यादा पसीना आने की वजह से गंदगी जम जाती है, जिसकी वजह से डैंड्रफ हो सकती है. फिलहाल डैंड्रफ की वजह से न सिर्फ शर्मिंदा होना पड़ सकता है, बल्कि लंबे समय तक ध्यान न देने से फंगल इंफेक्शन होने का डर भी रहता है. डैंड्रफ की वजह से हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है. कुछ सावधानियां […]
गुजरात के कच्छ-मुंद्रा सीमा पर कस्टम विभाग ने छापा मार कार्रवाई के दौरान 110 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं. कस्टम विभाग ने दो दिनों की कार्रवाई के बाद सभी अवैध दवाओं को जब्त किया है. अधिकारियों के मुताबिक ट्रामाडोल नाम की दवा की 68 लाख गोलियां जब्त की गई हैं जो कि नशे के काम आती हैं. अधिकारियों को जांच में घोषित दवाओं के अलावा रॉयल 225 नाम की दवा मिली है जो कि ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 225 मिलीग्राम है. कच्छ के बंदरगाह पर कस्टम विभाग ने ट्रामाडोल टैबलेट को जब्त किया है. ड्रग्स की दो खेपें अलग-अलग […]
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है. अंबानी-अडानी का देश के बिजनेस पर कंट्रोल है. अंबानी-अडानी का नाम लेने पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्होंने टोका. इस पर राहुल ने कहा, सर, क्या मैं उनको A1, A2 कह सकता हूं. या नंबर 3-4 चलेगा? सदन में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है. कांग्रेस और विपक्ष […]
मुंबई के गोरेगांव में नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में 26 आवारा कुत्तों की मौत हो गई. आरोप है कि इन सभी कुत्तों की मौत भूख के कारण हो गई है. यहां मौजूद सभी कुत्तों को जब खाने को कुछ भी नहीं मिला तो भूख के कारण तड़प- तड़प कर उनकी जान चली गई. इतनी ज्यादा संख्या में कुत्तों के मर जाने के कारण एग्जिबिशन सेंटर में हड़कंप मच गया. 26 कुत्तों के मौत की खबर जब पशु प्रेमियों को मिली तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. इस मामले में लापरवाही करने के लिए पुलिस ने नेस्को […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर सवाल खड़े किए जाते हैं. ये वही लोग हैं, जिनकी सरकार में 86 में 56 एक ही जाति के लोगों को नौकरी मिली थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग हम पर आरोप लगाते हैं. सपा सरकार में 86 एसडीएम की नियुक्ति हुई थी. 86 में से 56 सिर्फ एक ही जाति के लोग थे. […]
सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को दिल्ली के प्रतिष्ठित महरौली पुरातत्व पार्क के अंदर सदियों पुरानी धार्मिक संरचनाओं की सुरक्षा की मांग से जुड़ी याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पक्षकार बनाया है. इस पुरातत्व पार्क में 13वीं शताब्दी की आशिक अल्लाह दरगाह (1317 ई.) और बाबा फरीद की चिल्लागाह शामिल है. साथ ही कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी (NMA) से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की डिविजन बेंच दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ एक एसएलपी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें […]
बिहार में 65% आरक्षण मामले में नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. SC ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने 20 जून को बिहार सरकार के 65% जाति आधारित आरक्षण देने के फैसले को असंवैधानिक मानते हुए रद्द कर दिया था. पटना हाईकोर्ट के फैसले को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन फिलहाल उसे कोई राहत नहीं मिली है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है. कोर्ट ने वकील मनीष कुमार को […]
दिल्ली के आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है. कोचिंग सेंटर के बाहर एमसीडी बुलडोजर चला रही है. इंस्टिट्यूट के बाहर ड्रेनेज सिस्टम को ढक कर जो फुटपाथ बनाया गया है, बुलडोजर से उसको तोड़ा जा रहा है. अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं. इस हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर अश्वनी कुमार ने स्थानीय जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को टर्मिनेट कर दिया है. हादसे के बाद निगम की यह अधिकारियों पर पहली […]
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में पॉवर कारपोरेशन के विजिलेंस ड्यूटी में लगी एक कार कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में घुस गई. इस दौरान इस कार ने अपनी लेन में चल रहे कई कांवड़ियों को टक्कर भी मार दिया. इससे गुस्साए कांवड़ियों ने ना केवल बुरी तरह से कार में तोड़फोड़ की, बल्कि कार को सड़क पर पलट भी दिया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला दिल्ली मेरठ हाईवे पर आरआरटीएस के दुहाई स्टेशन के पास […]
महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई. पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं […]
