इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल कल देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज नमक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइट किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, मृतक ने फांसी लगाने के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था परिजनों का आरोप है मृतक की पत्नी […]
Author: Social Scan
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के वार्ड क्रमांक 28 ईदगाह रोड़ पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। जैसे ही पटवारी ने फरियादी से रिश्वत ली उसके बाद पटवारी ने लोकायुक्त की टीम को सामने देख लिया था और खेत में दौड़ लगा दी, लोकायुक्त पुलिस ने भी पटवारी के पीछे दौड़ लगा दी और पटवारी को पकड़ लिया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के हरण गांव के रहने वाले प्रेम सिंह गुर्जर ने लोकायुक्त […]
बुधनी: बुधनी में एक युवती ने उफनती नर्मदा नदी में पुल से नीचे छलांग लगा दी जिसकी सूचना ब्रिज पर तैनात एक रक्षक ने नर्मदा में नाव चला रहे एक मछुआरे को दी। मछुआरे नाविक ने करीब 03 किमी दूर नाव चलाकर गवाडिया नर्मदा घाट पर युवती को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने लेकर आई जहां घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवती बुधनी के वार्ड 15 जमुनिया की रहने वाली है। फिलहाल अभी कारण सामने नहीं आया कि युवती ने आखिर ये कदम […]
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद पंचायत के टेकनपुरा में आने वाले माजरा गांव में एक किसान के घर पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। किसान सोमवार को अमोला थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है, माजरा गांव में रहने वाला किसान मनीराम लोधी ने बताया है कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के पीछे बने खेत पर काम कर रहे थे। जब शाम को खेत से काम कर घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे एक लाख 65 हजार रुपए और […]
मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने लोकसभा सदन में बजट 2024-25 की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये बजट हर वर्ग के लिए मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री और पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास की तर्ज पर काम किया है। यह बजट देश, युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और समाज के हर वर्ग को ताकत देगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024-25 के केंद्रीय बजट के माध्यम से पीएम मोदी की […]
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की अब उनके निशाने पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तक आ गए हैं, शहर कोतवाली थाना अंतर्गत वॉटरवर्कस इलाके स्थित वन विभाग कैंपस के अंदर शासकीय क्वार्टर में निवासरत एसडीओ फॉरेस्ट बहादुर सिंह के आवास पर बीती रात एक चोर ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोर सूटकेस में रखे पच्चीस हजार रुपये नगद और जरूरी शासकीय दस्तावेज भी चोर उड़ा ले गया। चोरी की वारदात कैंपस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें चोर पहले घर के अंदर आता है और […]
जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज सोमवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे सात गेट खोल दिए गए। बांध के इक्कीस में से सात स्पिल-वे गेट औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं और इनसे 35 हजार 562 क्यूसेक ( घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे के अनुसार खोले गए सात गेट में से गेट नम्बर दस, ग्यारह और बारह को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नम्बर नौ और तेरह को एक-एक मीटर तथा गेट नम्बर आठ और चौदह को आधा-आधा मीटर […]
उज्जैन: आज सावन के दूसरे सोमवार में उज्जैन में बाबा महाकाल जनता की हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान बाबा महाकाल चांदी की पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। लेकिन इस बार बाबा की सवारी में खास बात यह होगी कि इस सवारी में 350 पुलिस जवानों के टुकड़ी मधुर बैंड की प्रस्तुती देंगे। सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर कहा कि आज उज्जैन में इतिहास रचेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज बाबा श्री महाकाल की सवारी में 350 जवानों […]
गुना। जानी-मानी सूफी गायिका समरजीत सिंह रंधावा की कार में गुना जिले के एक पेट्रोल पम्प पर पानी भर दिया गया। इसके बाद रंधावा की कार खराब हो गई, उन्हें आधी रात को बियाबान इलाके में पुलिस की मदद लेना पड़ी और करीब 24 घंटों तक गुना जिले में ही यहां से वहां परेशान भी होना पड़ा। कानपुर निवासी समरजीत सिंह रंधावा इन दिनों मुम्बई में रहती हैं। वे 27 जुलाई को मुम्बई से कार द्वारा कानपुर जा रही थीं। रात लगभग 11.30 बजे उन्होंने गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में स्थित राधेश्याम फीलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाया। कुछ देर […]
ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। महिलाओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ एस पी ऑफस पहुंचक ज्ञापन सौंपा है और विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएम मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा की मऊ पहाड़ी इलाके में बिजली समस्या को लेकर कुछ महिलाएं कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के घर अलकापुरी पहुंची हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने विधायक से विधानसभा चुनाव में […]
ग्वालियर: ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। […]
इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आओ भगत करनी कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गई। भारी विरोध के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्हें उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस 20 जुलाई को जारी किया गया था। इसी बीच मीडिया से सुरजीत चड्ढा ने बात की थी और बताया था कि उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। आज सोशल मीडिया पर नोटिस जमकर वायरल हो रहा है। ये है पूरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत […]
इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के बाद IAS की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की हुई मौत के मामले में देश भर में माहौल बन गया है, इसी मामले को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आईआईएम और IIT जैसी दोनों ही संस्थान है जो देश भर में कहीं पर भी नहीं है इसके साथ ही MPPSC यूपीएससी और इंजीनियर […]
बिहार के पूर्णिया में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला रोकने में पुलिस पहले ही नाकाम साबित हो रही थी कि इसी बीच एक और बड़ा कांड सामने आया है. चोरों ने इस बार पुलिस को ही अपना शिकार बना लिया है. थाने के अंदर बने मंदिर को ही चोरों ने निशाना बना लिया और शिवलिंग पर विराजित नाग और कलश को लेकर चले गए. आश्चर्य कर देने वाली बात तो ये है कि चोरी एक साथ नहीं की गई है. चोरी तीन दिन के अंदर से दो बार में की गई है. इसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं […]
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में दिलचस्प नजारा देखने को मिला. सीएम योगी आदित्यनाथ के सदन में आते ही उनके पैर छूने की होड़ मच गई. कई विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीएम भी विधायकों से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करने के साथ ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आए. सीएम योगी के पैर छूने वालों में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक मनीष असीजा, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री गिरीश यादव और मंत्री सतीश शर्मा […]
राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. तीन बेटों ने मिलकर पहले तो अपने पिता, सौतेली मां और बहन की हत्या की, फिर शव को पत्थर से बांधकर पास के एनीकट में फेंक दिया. सौतेली मां छह महीने से प्रेग्नेंट थी. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी दो बेटों को पकड़ लिया, जबकि एक बेटा विदेश भाग गया. गिरफ्तार बेटों से पूछताछ में पता चला कि पिता ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर ली थी. सौतेली मां जब घर आई तो एक बेटी साथ में लेकर आई, तभी से वह […]
