नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम।* *राज्य के धार्मिक क्षेत्रों के निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का लिया गया निर्णय ।* *वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य* *ओवररेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस होगा रद्द* *नई आबकारी नीति 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी।* राज्य की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए, शराब की बिक्री पर और अधिक नियंत्रण…
Author: Social Scan
उत्तराखंड में उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ी मूल के लोगों के लिए अपषब्द कह जाने पर पूरे उत्तराखंड में बवाल मचा हुआ है वही उत्तराखंड में हाल में लागू हुआ भू- कानून और यूनिफाम सिविल कोड को लेकर भी लोग बदलाव की मांग कर रहे हैं इसी को लेकर पहाड़ों की रानी मसूरी में सामाजिक संगठनों और राज्य आंदोलनकारी द्वाराएक होटल के सभागार में सयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के विभिन्न समस्याओं एवं राज्य को बचाये जाने को लेकर उत्तराखंड बचाव संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में तय किया गया…
7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव को लेकर कर्टन रेजर जारी किया गया। https://youtu.be/w5nY1ye_N5A?si=1268Pwrcf3PsIzK7 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन के लिए आम जनता को आमंत्रित किया जा रहा है 7 से 9 मार्च तक लोग निशुल्क राज भवन में प्रवेश कर सकते हैं और इसका कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं इसमें आयोजित की जा रही है। प्रदेश भर के पुष्प व्यवसाय से संबंधित किसान इसमें आमंत्रित किए गए हैं।…
उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में आए एवलांच में 55 मजदूर बर्फ में फंस गए जिसके वजह से काफी दिक्कतों का सामना करने के बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया। जिसमें से 46 लोगों सकुशल निकल गया और 8 लोगों की मृत्यु हो गई। इस पूरे घटना में कांग्रेस ने सरकार को घेरने का काम किया है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा इसे हाय एल्टीट्यूड वाली जगह पर ज्यादा ध्वनि तक वर्जित होती है। लेकिन उस पूरे क्षेत्र में बिना रोक टोक के काम चल रहा था, हैवी मशीनों द्वारा वहां काम किया जा रहा था। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट…
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इससे बड़ा प्रदेश का दुर्भाग्य क्या होगा कि एक यौन शोषण/ ब्लैकमेलिंग/ जालसाजी/ जबरन भूमि कब्जाने/ भगोड़े( इनाम घोषित) वाले मामलों में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हो चुके विधायक उमेश कुमार को वाइ प्लस श्रेणी सुरक्षा के साथ-साथ एस्कॉर्ट (सरकारी खर्चे पर) एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा दो गनर, देहरादून एवं हरिद्वार आवास पर सुरक्षा गार्द इत्यादि की सुविधा/ सुरक्षा प्रदान करना निश्चित तौर पर इस प्रदेश को गर्त में धकेलने जैसा है यानी सरकार ब्लैकमेलिंग/ जालसाजी/ भूमि हड़पने एवं…
माणा रेस्क्यू अभियान के तहत रविवार को चलाए गए सर्च अभियान में लापता चल रहे 3 लोगों के शवों को सर्च टीम ने बरामद कर लिया है। जबकि 1 व्यक्ति की खोजबीन जारी है। रविवार को बरामद मृतकों को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ लाया गया। सभी शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अब तक रेस्क्यू अभियान में 53 लोगों को बरामद कर लिया गया है। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। वही रेस्क्यू किए गए लोगों ने आर्मी का आभार जाता है अब कहा…
उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं जिसकी शुरुआत आज जिलाधिकारी पौड़ी के आवास से शुरू की गई। जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने बताया की उत्तराखण्ड शासन द्वारा सभी जिलाधिकारी और यूपीसीएल को डायरेक्शन जारी किये गए हैं की स्मार्ट मीटर को अधिक से अधिक संख्या में लगाया जाए जिसकी शुरुआत आज उनके आवास से शुरू कर दी गई है उन्होंने कहा कि फर्स्ट फेस में यह स्मार्ट मीटर हर सरकारी आवास व सरकारी भवनों पर लगाए जाएंगे। इन स्मार्ट मीटर लगने से कई फायदे आने वाले समय में होने वाले…
आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखने और इंतजामों को सुधारने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने “बैणियां संवाद” कार्यक्रम की शुरुआत की है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह पहल दूरस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों के वीडियो कॉल पर लाइव निरीक्षण के साथ-साथ आंगनबाड़ी बहनों और बच्चों से आत्मिक संवाद का भी मंच बनेगी। कार्यक्रम के पहले एपिसोड में मंत्री ने अपने कैंप कार्यालय से वीडियो कॉल पर बागेश्वर जनपद के माजियाखेत आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री गीता और उत्तरकाशी के नकोट केंद्र पर काम कर रही कार्यकत्री तारा के साथ बातचीत की। वीडियो कॉल पर ही केंद्र की किचन…
लालकुआँ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रेशरों द्वारा निर्धारित खनन रेट से 2 रुपये कम किये जाने के बाद खनन व्यवसाईयों में आक्रोश पनपता जा रहा है जिसके तहत आज गौला खनन वाहन स्वामियों ने बेरीपड़ाव में बैठक करते हुए लालकुआँ क्षेत्र के 16 स्टोन क्रेशरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आन्दोलन किये जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही बैठक कर आन्दोलन की रणनीति तय करते हुए कल 3 मार्च को विशाल जुलूस प्रदर्शन करते हुए तहसील लालकुआँ में ज्ञापन सौपे जाने का निर्णय लिया गया आक्रोशित खनन व्यवसाईयो का कहना है कि अभी एक सप्ताह…
माणा (चमोली) हिमस्खलन घटना | जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती में से एक मनोज भंडारी ने कहा, ” यह सब इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ भी पता नहीं चला। भयंकर तूफान के कारण हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए… किसी तरह हम सेना के शिविर की ओर भाग के गए…मैं अब ठीक हूं, मौसम इतना खराब था कि सेना और सरकार क्या कर सकती थी। सरकार, सेना सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।” https://youtu.be/WKoH8vPcfjg?si=MhnMZ_8wzIXcIs1J
शुक्रवार को चमोली में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन बचे 4 मजदूरों की खोज की जा रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे है । रविवार को सीएम धामी ने राज्य आपदा केंद्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है आलाधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेने के बाद सीएम धामी ने कहा सेना, ITBP, SDRF, NDRF समेत जिला प्रशासन जोर शोर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है । उन्होंने बताया राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है । अब आधुनिक उपकरण…
तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में नजंग के पास दरकी पहाड़ी ,एक की मौत 6 घायल । धारचूला में तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में नजंग के पास बी आर ओ में कार्यरत मजदूरों के ऊपर दरकी चट्टान । जिसमें नेपाल निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है बाकी अन्य मजदूर घायल हो गए है जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है ।
हरिद्वार में जाली नोटों का धंधा जोरो पर चल रहा था जिसमे आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों के बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनके पास से ₹500 रूपये के जाली के नोट की खेफ बरामद किए हुई है एसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल व एसपी सिटी पंकज गोरौल ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती…
जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत बच्छणस्यूँ एंव धनपुर क्षेत्र में चार सड़कों के डामरीकरण कार्यो का रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। डामरीकरण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी से विधायक भरत सिंह चौधरी का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इन सभी सड़को की लम्बाई 22 किलोमीटर है जबकि 3.40करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। बताते चलें कि विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयासों से क्षेत्रीय जनता की लम्बे समय से सड़क डामरीकरण की माँगअब पूरी होने जा रही है,…
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने *नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट* के तहत चयनित बालिकाओं को चेक वितरित किए , जिलाधिकारी का कहना है कि , हाल ही में सीएम धामी के प्रेरणा से नन्दा सुनंदा योजना शुरू की गई है , योजना का उद्देश्य ड्रॉपआउट किए गए बालिकाओं को जो आर्थिक तंगी और पारिवारिक कारणों से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और उनकी इच्छा है कि वो अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सके और आगे पढ़ना चाहते है तो जिला प्रशासन उनके साथ सदैव खड़ा है , इसके लिए समिति का गठन किया गया है, पॉलिसी के तहत…
खबर चमोली जिले की है जहां सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर माना एवलांच में घायल हुए लोगों का आर्मी हॉस्पिटल पहुंचकर हाल-चाल जाना और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वही मुख्यमंत्री ने घटना क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण हालात का जायजा लिया। बता दे माना में लगातार रेस्क्यू टीम के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है ।आठ लोग अभी भी फंसे हुए हैं जिनको सकुशल रेस्क्यू करने का प्रयास टीम के द्वारा किया जा रहा है।
