राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं एवं जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने अहिंसा, सत्य, त्याग, करुणा और लोक कल्याण के जिन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया, वे आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश प्राणी मात्र के प्रति दया और समरसता की भावना को बढ़ावा देता है। समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना आवश्यक है।
Author: Social Scan
जनपद रुद्रप्रयाग में मौसम ने अचानक बदली करवट। मूसलाधार बारिश एंव आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से घरबराये लोग। वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की जानकारी मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों की तैयारी गेहूं आदि फसलों को हो सकता है बारिश से नुकसान। कृषकों में छाई मायूसी। हालांकि लम्बे समय बाद अचानक हुई बारिश के चलते, बढ़ती गर्मी से जरूर आम जनमानस को बड़ी राहत मिली है। https://youtu.be/Nr8lWBcNvzs?si=HOlcpXGYTVL8IEtU
उत्तराखंड राजधानी देहरादून में पहली बार डीसीएल मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी विभागों की 11 टीम प्रतिभाग करेंगे यह मैच रात्रि में खेला जाएगा डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि यह मैच आईपीएल 20 ,20 की थीम पर खेला जाएगाइस मैच का उद्देश्य ये हैं कि ज्यादातर सभी विभागों के कर्मचारी और खिलाड़ी फाइलों में उलझे रहते हैं और मानसिक तौर पर भी काफी दबाव में रहते हैं उनको कुछ सुकून मिले इस कारण से इस खेल का आयोजन किया जा रहा है इस इस खेल में जीतने वाले को ट्रॉफी के…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार के दिन तय कार्यक्रम के तहत अपने पिता से स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन उत्तराखंड के द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग करने अपने गृह नगर खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम नगर के कंजाबाग तिराहा के पास स्थापित किया जा रहे 213 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे के भूमि पूजन समारोह में प्रतिभाग किया और विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती विष्णा देवी के साथ अपने पिता स्वर्गीय श्री सूबेदार शेर सिंह धामी के साथ…
*अपने स्वर्गीय पिता जी की पुण्यतिथि पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी* *स्व. पिता जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है सैनिक सम्मान समारोह* *कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिक व स्थानीय जनता* https://youtu.be/ZqqqVh_UZrM?si=W5FxT6bCOj66WuEA
*खटीमा, ऊधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी* *खटीमा में तिरंगा झंडा भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी* *बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिवादन* https://youtu.be/FMEIsns8jiE?si=kG4zSXcQaIT3hBBz
*आज खटीमा में पूज्य पिताश्री स्व. शेर सिंह धामी जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके द्वारा एक सैनिक के रूप में माँ भारती की सेवा में किए गए कार्यों का स्मरण किया।* *राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूलमंत्र थे। उन्होंने सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही हमें भी सादगी, सत्य और समर्पण के मूल्य सिखाए। पिताजी मेरे लिए मार्गदर्शक, प्रेरणा और आदर्श के सशक्त स्वरूप हैं। उनके विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी मुझे हर निर्णय में दिशा देते हैं।* *उनकी पावन स्मृतियां मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं…
सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाए जिनके निकट, होटल, धर्मशाला, होमस्टे और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। धामों के दर्शन के लिए स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतर बनाया जाए। यात्रा मार्गों में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अधिक ट्रैफिक वाले क्षेत्रों की रियल टाइम निगरानी की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन की बैठक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करना चाहते थे…. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहसपुर मे मौजूद गुरु राम राय इंटर कॉलेज के एक कार्यक्रम मे पहुँचे थे। इसी दौरान सेलाकुई शीशमबाड़ा मे मौजूद कूड़ेघर को हटाने की माँग को लेकर खफा कांग्रेस कार्यकर्ता हाथो मे काले झंडे लेकर CM go back के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की और बढ़ने लगे … लेकिन काले झंडे और CM Go back के नारो के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने से पहले ही पुलिस ने इन्हे…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 9 मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय परिसर में मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलोकन किया और 09 मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री ने राज्य के चार जिलों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी के लिए मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया था। यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के 04…
गर्मी बढ़ते ही अलकनंदा व मंदाकिनी नदी के संगम पर बसे रुद्रप्रयाग नगर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों में पानी की कमी के चलते जल संस्थान विभाग को पेयजल आपूर्ति को लेकर टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण इलाको में हो रही है, जहां पैदल चलकर ग्रामीणों को पीठ पर पानी ढोना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जंगलों में लग रही आग भी पेयजल स्त्रोतों के सूखने का बड़ा कारण माना जा रहा है। वही अनीश पिल्लई अधिशासी अभियंता…
राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है. शहर में जगह-जगह जाम लगना आम हो गया है. आलम ये है कि दिनभर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, शहर में दिनोंदिन बढ़ती वाहनों की संख्या पुलिस महकमे के लिए सिरदर्द बन चुका है. वर्तमान में पुलिस महकमे के आगे सबसे बड़ी चुनौती शहर में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करना है। वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि ट्रैफिक के बड़ी चुनौती है। खासकर अब टूरिस्ट…
श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आज कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉलेज के शिक्षक व छात्रों को सम्मानित किया । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में नकल और पेपर लीक होने के मामलों से छात्रों का मनोबल टूट रहा था सरकार ने नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए नकल विरोधी कानून बनाया है । जिसके बाद एक भी नकल का मामला सामने नहीं आया है सरकार ने बड़ी…
अवैध खनन मामले में न्यायालय के कड़े रुख के बावजूद राजभवन क्यों बना है मुकदर्शक -मोर्चा #राजभवन हो चुका हर मोर्चे पर विफल | #सरकार के आगे क्यों नतमस्तक हो चुका राज भवन ! #कई बार फटकार चुका सरकार को न्यायालय | #अवैध खनन मामले में राज भवन की मौन सहमति ! #प्रदेश में माफियाओं का राज हो गया कायम | #प्रतिवर्ष कई हजार करोड़ के राजस्व की हो रही हानि | विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मा.…
श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस भी अपनी तैयारियों को लेकर हरकत में आने लगी है। पुलिस अधीक्षक,रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुलिस कार्यालय सभागार में श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों,थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के बैठक करते हुए यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने सबसे पहले जनपद में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा की, साथ ही यात्रा काल मे अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की भी समीक्षा की। *पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने…
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आवास विकास स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर मृतका के शव को लेकर धरना दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। उत्तरप्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली 28 वर्षीय सुमन के सिर दर्द होने के कारण उसे 31 मार्च को रुद्रपुर के आवास विकास स्थित द न्यूरो सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज सुमन की मौत हो गई।परिजनों का आरोप है…
