Author: Social Scan

जहां लोग 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं विज्ञान के युग में कंप्यूटर अपना स्थान ले चुका है तो वही नैनीताल से 10 किलोमीटर दूर पटवाटागर के ग्रामीण सड़क के लिए लिए मजबूर है। नैनीताल के आसपास के ग्रामीण कच्ची सड़क होने से दर्द में है। तमाम शिकायत कर चुके ग्रामीण अब सड़क की मांग के साथ पंचायत चुनाव बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं। नैनीताल शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर बेलुवाखान के तोक सौलिया और तल्ला कुण तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण कई वर्षी से आंदोलन करते आए हैं। ग्रामीण उनके गाँव…

Read More

जनपद उत्तरकाशी के धनारी पट्टी में पटूडी तथा ढूंगलधार ग्राम सभा ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया है धनारी पट्टी में पटूडी तथा ढूंगलधार ग्राम सभा ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हुए कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। आपको बता तो चलें कि ग्राम सभा पटूडी और ढूंगलधार धनारी पट्टी का एक दूरस्थ क्षेत्र है ओर पूर्व में दो बार विधायक रहे गोपाल रावत की जन्मस्थली है जो आज विकास की चमचमाती दुनिया में भी पिछड़ा हुआ है जहां आज लोग 5G और वाई-फाई जैसे सुविधाओं का आनंद ले पा रहे हैं वहीं उपरोक्त…

Read More

नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बरसात हुई। बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा बारिश का रेड अलर्ट सटीक। तेज़ बारिश से नाली और गधेरे उफान पर है। वही स्थानीय और पर्यटको को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्यटको ने दुकान में शरण लेकर अपने को भीगने से बचाया। हल्की बारिश रुकने के बाद पर्यटक नैनी झील में नौकायंन का लुफ्त उठाते हुए नजर आए आपको बता दे की मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है जिसमें आज उत्तराखंड के तमाम स्कूलों और आंगनवाड़ी भारी बरसात…

Read More

आपसी झगड़े का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को हायर सेंटर भेजा गया जहां बा-मुश्किल उसकी जान बच पाई। पूरा मामला विकासनगर के आदूवाला ग्रामीण क्षेत्र का है… जहां रात के समय शिब्बू नामक एक शराबी युवक का उसके घर में मामूली झगड़ा चल रहा था… इसी दौरान कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर बाहरी लोगों का एक झुंड जबरन इस युवक के घर घुस आया। खुलेआम गुंडई करते और कानून को हाथ में लेते हुए इन लोगों ने शराबी युवक को जमकर पीटा और घर से घसीटते हुए बाइक पर बैठा…

Read More

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान एक बार फिर अवैध खनन पर भड़कते हुए नजर आए । दरअसल विधायक मुन्ना सिंह चौहान जल भराव की समस्या का जायजा लेने के लिए नवाबगढ़ क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान शक्ति नहर के किनारे मुख्य मार्ग पर खुलेआम पड़े अवैध खनन के इस भंडारण को देखकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पारा गरम हो गया। अवैध खनन के इन भंडारण की वजह से ही यहाँ मुख्य नाला भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हो गया है… यही वजह है कि क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बन रही है। मौके पर मौजूद जल…

Read More

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव पर उत्तराखंड सरकार को आज बड़ी राहत मिली है पर खबर उत्तरकाशी से है जहां मुखवा के ग्रामीणों ने जांगला से मुखवा तक सडक का निर्माण न होने के आने वाले पंचायत चुनाव में वोटिंग न करने का फैसला लिया है आपको बता दें कि मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा से जांगला तक 4 किलोमीटर सड़क की मांग ग्रामीण कही सालों से करते आये है पर कही बार सर्वे होने के बाद भी आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है जिसके कारण गंगोत्री धाम के कपाट खुलने एवं बन्द होते समय मां गंगा…

Read More

 राजधानी देहरादून में एनएच- 74 घोटाले के आरोपी पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। 2017 में एनएच- 74 में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला है। ऐसे में किसानों को मुआवजा देने के फाइल के दस्तावेजों के साथ बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान भी तैनात हैं। जमीनों को खुर्दबुर्द करके करके करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी, जिसके जांच चल रही है। https://youtu.be/RisaUpBaaAk?si=NZddeOkmZQxMWNr2

Read More

राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है बता दें कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना तक जारी कर दी गई थी जहां 25 जून से नामांकन प्रक्रिया होने का एलान कर दिया था आचार संहिता भी लागू हो गई थी प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है सबसे पहले समय पर चुनाव नहीं हुए जब समय निकल गया शासन ने आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली की अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) जारी किए बिना आरक्षण लागू कर दिया यही वजह है कि चुनाव…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात्रि से हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप मुनकटिया में पहाड़ी से मलवा-पत्थर आने से मार्ग बाधित हो गया है। जिस कारण यहां पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की जेसीबी मशीन द्वारा बाधित मार्ग को पैैदल चलने लायक बनाया जा रहा है, साथ ही यात्रियों के ग्रुप को यहाँ से सुरक्षा कर्मीयों की देख रेख में पैदल आर-पार करवाया जा रहा है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। यहाँ पर यात्रियों की सुरक्षा…

Read More

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए अतिक्रमण के नाम पर शहर के हजारों लोगों को डर के साए पर जीने पर मजबूर करने वाले प्रशासन पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि प्रशासन झूठ बोलकर, डरा कर, धमका कर लोगों के घरों को तोड़ना चाहता है, विधायक ने काठगोदाम में ए श्रेणी की मलीन बस्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रशासन ने कोर्ट में झूठा प्रत्यावेदन दिया. जबकि सबके घर प्रशासन ने जबरन तुड़वाए, और कोर्ट में कहा कि उन्होंने किसी से घर तोड़ने को नहीं कहा। ऐसा फरेब करने…

Read More

अधिकारियों की हठ धर्मिता के चलते आमजन को नहीं मिल पा रहा था सुलभ न्याय ! अधिकारियों की ढींगा मस्ती /लापरवाही के मामले में मोर्चा ने दी सीएम दरबार में दस्तक कई -कई महीनों तक कुंडली मारे बैठे रहते हैं अधिकारी पत्रावलियों पर!  मुख्यमंत्री ने कसे अधिकारियों के पेंच | देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हाल ही में आमजन की पीड़ा को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री मा. पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रदेश भर में अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही व ढींगा मस्ती को लेकर वार्ता की | श्री…

Read More

एक किलो साबूत मंडवा खाना है या माथे पर लेप लगाना है! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्य की जिद एवं निजी स्वार्थ के चलते प्रदेश के राशन कार्ड धारकों/ उपभोक्ताओं को निम्न गुणवत्ता का 2 किलो घटिया नमक राशन विक्रेताओं माध्यम से प्रति कार्ड/ प्रतिमाह थोपा जा रहा है | उक्त नमक बहुत ही निम्न गुणवत्ता का है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है| इस नमक को लेकर कुमाऊं में भी कार्ड धारकों द्वारा आक्रोश…

Read More

बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि सरकार ने 9 जून 2025 को एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव के लिए नई नियमावली बनाई साथ ही 11 जून को आदेश जारी कर अब तक पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोटशन को शून्य घोषित करते हुए इस वर्ष से नया रोटशन लागू करने का निर्णय लिया है । जबकि हाईकोर्ट ने पहले से ही इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं । याचिकाकर्ता के अनुसार इस आदेश से पिछले तीन कार्यकाल से जो सीट आरक्षित वर्ग में थी वह चौथी बार भी आरक्षित…

Read More

घोटालों को अंजाम देने में है महारत हासिल मंत्री को! सैकड़ो करोड़ की अघोषित संपत्ति के बन बैठे हैं मालिक !    विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील विकासनगर में घेराव/ प्रदर्शन कर महा घोटालेबाज/ महाभ्रष्ट मंत्री श्री गणेश जोशी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी को लेकर महा. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर श्री मौजूदगी में नायाब तहसीलदार श्री असवाल को सौंपा | नेगी ने कहा कि जिस तरह से कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा लगातार घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे…

Read More

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की 84वीं बोर्ड बैठक श्री विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त, गढ़वाल मण्डल एवं अध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार सम्पन्न हुयी। बैठक में श्री मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री अंशुल सिंह, उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, श्री नन्दन कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार, श्री अतर सिंह, अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन, आवास विभाग, श्री एस0 एम0 श्रीवास्तव, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन उत्तराखण्ड श्री राजीव शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिशद, शिवालिक नगर सहित सचिव वित्त, सचिव सिंचाई, सचिव पेयजल निगम तथा सचिव पर्यटन, उत्तराखण्ड षासन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक की कार्यवाही का संचालन श्री मनीष…

Read More

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया कि अब चिकित्सालय में तीमारदार मरीजो को भी लाने से कतराते नजर आने लगे ।लेकिन चिकित्सालय प्रभारी अधीक्षक डॉ0 धीरेन्द्र मोहन गहलौत कई बार वन विभागीय अधिकारियों से बन्दरो को पकड़ने की गुहार लगायी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने एक ना सुनी ।बन्दरो को भगाने के गन का भी प्रयोग किया गया बन्दरो को भगाने व बचाव को चिकित्सालय के प्रत्येक कमरे में लाठी डंडे भी रखे गए कुछ समय तो कारगर साबित हुए लेकिन कुछ समय बाद निष्प्रभाव होते नजर आये। बता दें…

Read More