Author: Social Scan

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), भारत सरकार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा उपकरण प्रदाय एवं शौचालय ब्लॉक नवीनीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में बीईएल द्वारा सीएसआर के तहत लगातार जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने बीईएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीईएल का…

Read More

संस्कृति, परंपरा, उत्सवधर्मिता और विकास को समर्पित पीपलकोटी (चमोली) में आयोजित 24वें बण्ड विकास मेले में सम्मिलित हुआ। मेले में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति और उत्तराखंड की मूल पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठा रही है। वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा इस पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक यात्रा की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से की जा रही हैं…

Read More

वीर बाल दिवस के अवसर पर आढ़त बाजार, देहरादून स्थित गुरुद्वारा, श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेका और धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास के साथ विश्व में भी वीरता और साहस का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने मुग़ल शासकों द्वारा दिए गए प्रलोभन और भय के आगे झुकने से इनकार करते हुए धर्म, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए वीरतापूर्वक…

Read More

ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए सभी विभागों के स्टालों का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों पर एक-एक कर चर्चा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों…

Read More

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र से एक बार फिर भालू द्वारा दिन दोहपर मे एक महिला पर हमला करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा अवगत कराया गया कि आज 25.दिसम्बर2025 को समय सांय 4.30 बजे आपातकालीन केंद्र को कॉलर नवीन शैव अवर सहायक बी0के0टी0सी0 ऊखीमठ के द्वारा दूरभाष/वॉटसअप के माध्यम से सूचना दी गई कि 01 महिला रचना देवी पत्नी मनमोहन उम्र- 32 वर्ष,जोकि प्रेम नगर वार्ड नं0- 3 ओमकारेश्वर ऊखीमठ पर दोहपर लगभग 2.30 बजे भालू ने हमला किया है,जिसमे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। वहीँ स्थानीय लोगों…

Read More

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय कोटद्वार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कोटद्वार में आज भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक माननीया ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष माननीया ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा,…

Read More

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में जनपद में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन, जरूरतमंदों एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाव प्रदान करने के लिए त्वरित, प्रभावी एवं बहुआयामी कदम उठाए गए हैं। सभी तहसीलों में अलाव जलाने, रैन बसेरों के संचालन के साथ-साथ कंबल वितरण एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। बागेश्वर नगर में तहसील परिसर, जिला अस्पताल, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, गोमती पुल, सरयू पुल तथा ट्रामा सेंटर के समीप अलाव…

Read More

अंकिता हत्याकांड को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है, वहीं अब हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा हुआ विषय है, जो समाज के 50 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह मामला इस समय न्यायालय के विचाराधीन है और इसकी गहराई से जांच की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण सरकार इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं ले सकती।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विकासखंड देवाल, ग्राम सभा मुंदोली निवासी, भूतपूर्व सैनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय एथलीट श्री कलम सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओमान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्यंत कठिन 120 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कलम सिंह बिष्ट की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। रेगिस्तानी और पथरीले मार्गों पर आयोजित इस कठिन प्रतियोगिता में दुनिया भर के हजारों एथलीट्स के बीच प्रथम स्थान प्राप्त…

Read More

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वन विभाग की ”गैर प्रकाष्ठ वन उपज का विकास तथा हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म परियोजना“ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग को शीघ्र इस हेतु पीएमसी गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि जड़ी-बूटी उत्तराखण्ड की यूएसपी है। उन्होंने जड़ी-बूटी को प्रदेश की आर्थिकी से जोड़े जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि, उद्यान और वन विभाग आपसी सामंजस्य से जड़ी…

Read More

उत्तरकाशी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन नगरी सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ करते हुए पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत संग्रहालय है। पहली बार सांकरी आगमन पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के स्नेह और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की पारंपरिक लकड़ी की वास्तुकला, भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More

पेशी पर ले जाने के दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर अभियुक्त पर फायरिंग,हायर सेंटर रेफर, मोके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि विनय त्यागी नामक अभियुक्त को कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि जाम का फायदा उठाकर हमलावरों ने यह हमला किया,जिसमें अभियुक्त को गोली लगी हैं। घटना के बाद घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आज अभियुक्त विनय त्यागी की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। उसे पुलिस अभिरक्षा में पेशी…

Read More

मसूरी के शहीद स्थल परिसर में पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिन-रात आंदोलन कर रहे पटरी व्यापारियों की हालत ठंड के चलते बिगड़ती जा रही है। इसी बीच धरना स्थल पर एक महिला पटरी व्यापारी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।पटरी व्यापारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद वे बीते कई दिनों से खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्कृष्ट समाजसेवी एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए उनका त्याग, संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रदेश की अस्मिता, अधिकारों और जनसेवा को समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Read More

देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक भी प्रदान किए साथ ही नाबार्ड स्टेट फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में सहकारिता आज एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। सहकारी संस्थाएं अब केवल ऋण प्रदाता नहीं रहीं, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ कॉमन सर्विस…

Read More

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी तथा प्रदेश सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कराई जानी चाहिए।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के एक पूर्व विधायक की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला द्वारा जारी वीडियो का हवाला दिया और कहा कि अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है।गोदियाल ने संवाददाताओं से…

Read More