Author: Social Scan

भारत के प्रसिद्ध शिकारी से वन्यजीव रक्षक बने जिम कॉर्बेट की 150वीं जयंती आज है वह जिम कार्बेट का मसूरी से गहरा नाता रहा है। इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने बताया कि जिम का मसूरी से गहरा नाता था। यहीं उनके माता-पिता की शादी हुई थी, और यहीं उन्होंने एक शेरनी को पाला था, जिससे उन्हें गहरा लगाव था। इतना ही नहीं, पंडित नेहरू भी उस शेरनी के साथ खेल चुके थे। कॉर्बेट का जन्म भले नैनीताल में हुआ, पर उनके पिता मसूरी के लंढौर में पोस्ट मास्टर थे और यहीं से उनके पहाड़ों से रिश्ते की शुरुआत हुई। दिलचस्प बात…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में SHELF OF PROJECTS (शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स) के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स को पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभी तक 44 विभागों ने लगभग 15000 करोड़ की लागत के 1020 शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स पोर्टल पर अपलोड किए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को अपने प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट्स की स्क्रूटिनी के लिए वित्त एवं नियोजन सहित प्रशासकीय विभाग द्वारा…

Read More

कोटद्वार की जनता के लिए ‘तन्वी द ग्रेट’ का विशेष फ्री शो कोटद्वार न्यूज और एमकेवीएन स्कूल के प्रबंधक एवं चेयरमैन मयंक कोठारी द्वारा कोटद्वार की जनता के लिए फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का विशेष फ्री शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक कोटद्वार, श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फिल्म में दर्शाए गए उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं सेना के अनुशासन की सराहना की यह फिल्म लैंसडौन की रमणीय वादियों, गढ़वाल राइफल के जांबाज जवानों की कठिन परिश्रम भरी दिनचर्या और स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से प्रदर्शित करती है। फिल्म के निर्देशक अनुपम…

Read More

हरिद्वार की पवित्र भूमि एक बार फिर सनातन धर्म के वैश्विक प्रभाव की साक्षी बनी, जब जापान से एक श्रद्धालुओ का प्रतिनिधिमंडल धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचा। यह डेलिगेशन सनातन संस्कृति और इसकी गहराई से इतना प्रभावित है कि इन्होंने जापान में अपने घरों को मंदिरों का रूप दे दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य रवींद्र पुरी महाराज से मुलाकात कर इन जापानीओ श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। “सनातन धर्म केवल भारत का नहीं, पूरे विश्व का है। जो भी आत्मा परम सत्य की तलाश में…

Read More

हरिद्वार में कावड़ मेला भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन नगर निगम की असली परीक्षा अब शुरू हुई है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने अब तक करीब 8000 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया है। इस महाअभियान में लगभग 1000 सफाई कर्मी जुटे हुए हैं, जो दिन-रात हरिद्वार को साफ-सुथरा बनाए रखने में लगे हैं। महानगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि अगले 24 घंटे में हर की पौड़ी से लेकर सभी प्रमुख घाटों की सफाई पूरी कर ली जाए। हमने इसके लिए अतिरिक्त संसाधन और मशीनरी भी लगाई है।” यह मेला…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्विघ्न रूप में कांवड़ यात्रा के समापन पर कांवड़ियों का आभार जाताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों की संख्या में कांवड़ियों के आने और सभी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए प्रशासन ने बेहतरीन कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और इस कार्य में जुटे सभी कर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इतनी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और हरिद्वार में सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। https://youtu.be/k0KL4N7ZBGw?si=4J9Jh21xFpYP02cV

Read More

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार जारी अब तक 200 से अधिक भ्रष्टाचारी भेजे जा चुके हैं जेल मुख्यमंत्री धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम कर रही जनता में विश्वास का संचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति लगातार असर दिखा रही है। इसी क्रम में सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को ₹1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मंडी में लाइसेंस जारी कराने के नाम पर…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एम.ओ.यू. राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं देहरादून में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह निर्माण कार्य से संबंधित है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनने से बड़ी सुविधा होगी। भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रात्रि विश्राम एवं ठहरने…

Read More

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार ठोस पहन किए जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों की शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मरीजों अस्पताल में इलाज की जगह उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर कर रहे हैं। अब उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे वे पहले भी ऐसे कई निर्देश दे चुके हैं, जिससे उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके, लेकिन डॉक्टरों की मनमानी हमेशा उनके…

Read More

#बगैर हेलमेट पिलियन राइडर्स के हो रहे चालान | #धार्मिक यात्रा व रेलियों में जाने वालों के क्यों नहीं! #धार्मिक यात्रा करने वाले व्यक्तियों की जान- माल का जिम्मा लेगा कौन ! #रेलियों/ धार्मिक यात्राओं वालों को क्या हेलमेट से दी गई है छूट ! #परिवहन/ पुलिस विभाग बने संवेदनशील | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा दो पहिया वाहन चालकों (राइडर्स) व पीछे बैठी सवारी( पिलियन राइडर्स) के जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत डबल हेलमेट का प्रावधान किया गया है, जो कि अच्छा कदम है,लेकिन प्रदेश भर…

Read More

‘गेमचेंजर योजनाओं’ से गुड गवर्नेंस का साफ संदेश पीएम मोदी के विज़न को दे रहे मूर्त रूप अब सिर्फ फाइलें खंगालने का नहीं, ज़मीन पर नतीजे देने का समय है।: सीएम धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फुल फॉर्म में हैं। तेज़ रफ्तार फैसले, बैक-टू-बैक विभागीय समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सख्त फोकस के ज़रिए उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश सरकार गति, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन की दिशा में पूरी ताकत से जुटी है। सरकार का एक मात्र फोकस जनता को गुड गवर्नेंस देना है। बीते दो दिन से सीएम धामी बैक टू…

Read More

काँवड़ यात्रा का आज अंतिम दिन है इस दौरान हरिद्वार पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि डाक कावड़ को भी चलाना और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करना वही डाक काँवड़ यात्रा सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी वहीं मंगलौर बस अड्डे पर बारिश हो या भीषण गर्मी पूरी काँवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर के रहने वाले पाँच मुस्लिम युवा स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानि (spo) बनकर लगातार पुलिस के सहयोग में हाथ मे डंडा लिए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते नज़र आ रहे हैं हालांकि इन्हें सरकार या पुलिस विभाग…

Read More

गवर्नर साहब ! मंत्री गणेश जोशी के भ्रष्टाचार की गूंज आपको क्यों नहीं सुनाई दे रही ! – मोर्चा नगर निगम घोटाले के मास्टरमाइंड पर क्यों साध ली चुप्पी !राजभवन की उदासीनता प्रदेश को धकेल रही है गर्त में !    राजभवन बना ऐशगाह |               सैकड़ो करोड़ की अघोषित संपत्ति की क्यों नहीं करवाई जा रही जांच |    विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि घोटालेबाज/ महाभ्रष्ट कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिस तरह से लगातार घोटालों को अंजाम…

Read More

श्रीनगर ब्रेकिंग -मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में झारखंड की मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रशासन में हड़ंकप। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में हॉस्टल में एक मेडिकल छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा एनाटॉमी विभाग की पीजी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. https://youtu.be/aoiLzXiKCT8?si=xqEvrSKem783Mxia

Read More

प्राथमिकता दी जाती है स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों !                सिफारिश के तहत ही मिल पाती है आयुष्मान के तहत ये सुविधा | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से भेंट कर प्रदेश के कई बड़े नामी सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा बाह्य रोगियों को आपात स्थिति में दाखिले (एडमिशन) के समय बिना सिफारिश के आयुष्मान योजना के तहत अक्सर वेंटिलेटर/ आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने में आनाकानी/ बहाना बनाने के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा | डॉ.…

Read More

सहारनपुर, 20 जुलाई 2025: यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा रजि.) के बैनर तले रविवार को जेल चुंगी पर एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सावन माह की पवित्र कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और जल-फल वितरण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक सौहार्द व मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपजा के जिलाध्यक्ष सुशील कपिल के निर्देशन में महानगर अध्यक्ष आजम खान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कपिल ने कहा, “यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन न केवल…

Read More