Author: Social Scan

कांग्रेस और आरजेडी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के लिए निकृष्ट व अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना है। विचार व नीति के दिवालिएपन को छिपाने के लिए गाली-गलौज को हथियार बनाना इंडी गठबंधन की गिरती राजनीति और समाप्त होती विश्वसनीयता का स्पष्ट प्रमाण है।

Read More

शासकीय आवास पर आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक में आपदा सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों, जिलाधिकारियों के साथ जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ डुंगर तोक एवं जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों तक तत्काल सहायता राशि पहुंचाने के साथ ही संवेदनशीलता व तत्परता के साथ हर आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है…

Read More

CWC द्वारा उत्पन्न ( येल्लो अलर्ट दिनांक 29.08.2025, 8:00 AM बजे से 29.08.2025, 9:00 PM बजे तक ) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले के श्रीनगर में अलकनंदा नदी आज सुबह 8:00 बजे सामान्य से ऊपर बह रही है। सुबह 8:00 बजे, यह 535.2 मीटर के स्तर पर बह रही थी और इसका जलस्तर बढ़ रहा है, जो इसके चेतावनी स्तर 535 मीटर से 0.20 मीटर ऊपर और इसके ख़तरे के स्तर 536 मीटर से 0.80 मीटर नीचे है।

Read More

ख़राब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टामानू महोत्सव – 2025 में सम्मिलित नहीं हो सका। इस अवसर पर देहरादून से ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही पिथौरागढ़ जनपद के समग्र विकास के उद्देश्य से ₹62 करोड़ से अधिक लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मोस्टामानू महोत्सव पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह महोत्सव स्थानीय जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिथौरागढ़ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़…

Read More

टीम ने कई अस्पतालों और क्लीनिकों पर मारा अचानक छापा। मौके पर पंजीकरण व जरूरी कागज़ात न मिलने पर मचा हड़कंप। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ अस्पताल की कार्यवाई। बिना लाइसेंस और बिना योग्य डॉक्टरों के अस्पताल चलाने का खुलासा। विभाग ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने के दिए संकेत। https://youtu.be/AoxqAYdaab8?si=keavB8kYExsGlU3X

Read More

आरोपी पर मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे। ठगी गैंग के खिलाफ कार्रवाई में पहले भी कई आरोपी दबोचे जा चुके हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, एटीएम कार्ड, चैकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद। गिरफ्तार आरोपी पर न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी था। दिनांक 29-05-2025 को वादी मुकदमा हरबंस लाल पुत्र स्व० भोगी राम हाल निवासी शान्ति कालोनी वार्ड न0 16 रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की तहरीर बावत दिनांक 19-05-2025 को वादी के बैंक भारतीय स्टेट बैंक रूद्रपुर शाखा किच्छा रोड के खाता न0 42906367118 से दिनांक 13-05-2025 को 5000/-…

Read More

जौनसार बावर में इन दिनों जागड़ा पर्व का जोश और उत्साह चरम पर है। सिद्ध पीठ महासू मंदिर हनोल सहित दौहा, दसऊ, बिसोई, लखवाड़, थैना, और लखस्यार जैसे प्रमुख महासू मंदिरों में जागड़ा पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से मनमोहक रूप दिया गया है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। इस विशेष अवसर पर देव पालकी को मंदिर से बाहर लाया जाता है, जो भक्तों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जागड़ा पर्व जौनसार बावर के चार प्रमुख पर्वों में से…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वाशन आवाजाही बाधित होने के चलते जिलाधिकारी को जल्द से जल्द आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में…

Read More

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को आत्मसात करते हुए सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की मुख्यमंत्री धामी ने पलटन बाजार, देहरादून में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर भी लगाए सीएम धामी को मिला आमजन का अभूतपूर्व समर्थन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत…

Read More

विकासनगर के कुंजा ग्रांट गाँव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले 15 सालों से केवल अटैचमेंट पर चल रहा है। राजधानी देहरादून से मात्र 40 किलोमीटर दूर बसे इस गाँव के अस्पताल में दो एमबीबीएस डॉक्टरों (आयुर्वेदिक और एलोपैथिक) के पद स्वीकृत हैं, लेकिन आज तक एक भी स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई। नतीजतन, यह अस्पताल 20,000 से अधिक की आबादी वाले आधा दर्जन गाँवों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रहा है। दरअसल साल 2001 में गाँव के समाजसेवी हृदय सिंह तोमर ने अपने पिता दौलत सिंह के नाम पर दो बीघा जमीन इस अस्पताल के लिए…

Read More

देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बुलडोजर कार्यवाही लगातार जारी है… शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने शीशमबाड़ा परवल रोड पर कामिल नाम के व्यक्ति के द्वारा की जा रही 10 बीघा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया पिछले कुछ दिनों से लगातार पछवादून क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए हो रही अवैध प्लाटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का बुलडोज़र गरजता दिखाई दे रहा है क्षेत्र में हो रही इन अवैध वोटिंग पर प्राधिकरण की कार्यवाही अभी लगातार जारी रहने वाली है। https://youtu.be/K0jA9d6nMaI?si=jgFEbrlSqbmVtPtY

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सचिव से उत्तरकाशी के धराली, स्यानाचट्टी एवं चमोली के थराली में आई आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों और समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Read More

पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में आत्महत्या करने वाले युवक जितेंद्र सिंह के परिजनों से आज जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।डीएम एवं एसएसपी ने मौके पर ग्रामीणों से भी संवाद किया और भरोसा दिलाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ हर समय खड़ा है। परिवार की…

Read More

मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की नौकरशाही पर सीधा और करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार का ट्रक उसी रफ्तार से चलता रहा , फर्क बस इतना है कि अब ड्राइवर और यात्री दोनों यहीं के हो गए हैं। रावत ने कहा कि जब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, तब कहा जाता था कि अफसर यहां से ट्रक भरकर ले जाते हैं। लेकिन अब तो ट्रक भरने वाले भी यहीं के हैं और काजू-बादाम-किशमिश खाने वाले भी यहीं के लोग हैं! उनकी…

Read More

जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं तथा हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Read More

सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में जताया दुःख परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की…

Read More