इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अध्ययनशालाओं में जुलाई से पीएचडी की नई बैच का कोर्स वर्क शुरू होगा। करीब पंद्रह विभागों ने शोध सलाहकार समिति (आरएसी) के अंतर्गत साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर ली। साथ ही चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। शेष विषयों की आरएसी लोकसभा चुनाव की वजह से होना बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून तक साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म करने पर जोर दिया है। सूची जारी होते ही उम्मीदवारों को पंद्रह दिनों के भीतर फीस जमा करना है। ताकि जुलाई पहले सप्ताह से सभी विभागों में कोर्स वर्क की कक्षाएं लगाई जा सके। चालीस विषयों […]
Author: Social Scan
बुरहानपुर। 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपित गौरव उर्फ खुशल के मकान को तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह घटनाक्रम सामने आने के बाद बुधवार को शहर के सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर मौन रैली निकाली थी। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से दो मांगे शामिल थी जिसमें आरोपित को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाना और उसके मकान को तोड़ना शामिल था। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह भवन बिना अनुमति के […]
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती चार जून को पुरानी केंद्रीय जेल में होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब मतगणना करने वाले लगभग 700 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के द्वारा अपने एजेंट की जानकारी भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी हैं ईवीएम उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि मतगणना को लेकर पुरानी केंद्रीय जेल में सभी तरह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बने स्ट्रांग रूम में […]
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तत्काल उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर […]
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान […]
मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री पर पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। ऐसे में लोगों के साथ साथ भगवान को भी गर्मी से बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। जहां उज्जैन के इस्कान मंदिर में राधा कृष्ण को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पंखे, कूलर एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। भगवान को चन्दन के लेप लगाकर गर्मी से राहत देने के जत्न किए जा रहे हैं। मई में जाते जाते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आलम ये है कि तपती दोपहरी को […]
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 29 लाख रूपए है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल, एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी पूर्व से आदतन अपराधी है और पहले भी कई गंभीर मामलों में गिरफ्तार होकर जेल काट चुका है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मेला ग्राउण्ड में सुलभ कॉम्पलेक्स के पास स्कूटी पर स्मैक तस्कर पहुंचा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ […]
मध्य प्रदेश बीजेपी के सुभांकर अध्यक्ष कहे जाने वाले सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। दरअसल मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चारों चरणों के मतदान पूर्ण होने के बाद अब प्रदेश के नेताओं को अन्य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान सौंपी जा रही है। ऐसे में खजुराहो से सांसद और प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले अध्यक्ष बीडी शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के गोंडा लोकसभा और उसके आसपास के क्षेत्र के प्रचार की कमान सौंपी है। वीडी शर्मा 24 से […]
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ौदा थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है, बच्ची की मां थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ 5 महीना में कई बार रेप किया है और उसको जान से मारने की धमकी भी देता था। डर के कारण बच्ची किसी के सामने मुंह नहीं खोल सकी। एक दिन अचानक बच्ची के पेट में दर्द हुआ और जब उसकी जांच कराई गई […]
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में NCL के दुद्धीचुआ कोयला खदान की CHP में बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दें की दो मजदूरों की ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिर गए। यह घटना जयंत चौकी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का […]
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी 8 साल की बच्ची के हाथ और पैर तोड़ दिए। बच्ची को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बाद में गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है यहां बच्ची का इलाज चल रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला… अनूपपुर जिले के विवेक नगर निवासी खुशबू महरा ने बताया कि सुभाष महरा से प्रेम विवाह कर साथ में चचाई थाना क्षेत्र के विवेक नगर रहती है। लेकिन कुछ दिनों […]
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ा जुआ पकड़ा है। जिस में लाखों रुपए बरामद किए हैं वहीं 5 सटोरियों को भी पकड़ा है पूरा मामला खजराना क्षेत्र का है। आपको बता दें डीसीपी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की खजराना क्षेत्र में बड़े स्तर पर सट्टा संचालित किया जा रहा है, जिस पर से डीसीपी ने दूसरे दो थानों की टीम बनाई जिस में परदेशीपुरा और एमआईजी पुलिस ने मिलकर दबिश दी। मोके पर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड मोबाइल और 11 लाख रुपये से अधिक जब्त किए हैं। वहीं सट्टा संचालक […]
पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के साथ वन्यजीवों से गुलजार है, बाघ और वन्यजीव आये दिन सड़कों और रिहायसी इलाकों में दिखते रहते हैं। वही पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पर्यटकों को बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। सैकड़ों पर्यटकों को प्रतिदिन बाघ और वन्यजीव पक्षी वल्चर पर्यटकों को रोमांचित करते है और आकर्षित होकर देश विदेश से पर्यटक वन्य जीव पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। आज पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला गेट के पास नेशनल हाइवे- 39 मडला घाटी में राहगीरों को बाघ के साथ भालू भी दिखा, यह बाघ और भालू ने लंबे समय तक […]
मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साथ ही इंदौर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच पानी को लेकर क्षेत्रीय पार्षद और रहवासियों में जमकर विवाद हो गया और विवाद थाने पहुंच गया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर का है। जहां पिछले 2 महीने से रहवासी पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना था कि पार्षद और नगर निगम ज़ोन पर भी शिकायत की पर इतने समय […]
राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बहू के अपने ससुर को कुल्हाड़ी से काटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है. झालावाड़ के ओसाव गांव में बीते दिनों घर में 65 साल के बुजुर्ग धनश्याम की हत्या कर दी गई थी. हत्या की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी बहु इंद्रा बाई को गिरफ्तार किया है. झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के ओसाव गांव के माथनिया रोड पर बने एक मकान में एक 65 साल के बुजुर्ग घनश्याम की कुल्हाड़ी से […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस मामले में विधवा बहू ने अपने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मृतक का नाम खुशीराम है. वह मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली गांव के रहने वाले थे. खुशीराम 2012 में दरोगा पद से रिटायर हुए थे. सोमवार को वह गांव में वोट डालने आए थे. वोट डालकर देर शाम वापस जाते […]
