Author: Social Scan

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में घायल हुई फरहा खान गुरुवार को जयपुर पहुंची. उनके पति तबरेज को इलाज के लिए चेन्नई भेजा गया है. दोनों पति-पत्नी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके के रहने वाले हैं. दोनों अपने बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे. वह सभी एक रिजॉर्ट में रुके हुए थे. 19 मई को आतंकियों ने रिजॉर्ट पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए. फरहा के कंधे में गोली लगी. वहीं, उनके पति तबरेज की आंखों में गंभीर चोट आई. फरहा को इलाज के बाद फ्लाइट के जरिए कश्मीर से दिल्ली लाया गया, जहां से […]

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर नंदीग्राम एक बार फिर गरमा गया है. बताया जा रहा है कि सोनाचूड़ा इलाके में बुधवार रात के अंधेरे में हथियारबंद बाइकर्स के हमले में एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई. कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में काफी तनाव फैल गया है. हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल अपराधी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के […]

Read More

बांग्लादेश के अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या के मामले में एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. राज्य पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ढाका पुलिस ने सैयद अमानुल्लाह, मुस्तफिजुर और फैसल अली नाम के तीन लोगों को ढाका से गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ के बाद एक नया नाम सामने आया है. अख्तरुज्जमां उर्फ ​​साहिन सांसद हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड’ था. बता दें कि अख्तरुजम्मां अमेरिकी नागरिक है. उसका मूल घर बांग्लादेश के जेनाइदाह इलाके में कोटचंदपुर है. आरोपी का भाई उस […]

Read More

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि एक शख्स ऑफिस से घर लौटता है. वह अपना हेलमेट उतारने ही वाला था कि पत्नी बुरी तरह उस पर टूट पड़ती है. इसके बाद तो महिला ऐसे ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाती है कि पूछिए ही मत. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पूरे समय चुपचाप मार सहते रहता है. @cctvidiots एक्स हैंडल से वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, ’14 घंटे की शिफ्ट करने के बाद पति दफ्तर से घर […]

Read More

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार अभियान के आखिरी दिन सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के लोगों से वोट देने की अपील की है. सोनिया गांधी ने कहा, “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है.” कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरमैन रह चुकी गांधी ने दिल्ली के लोगों से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों […]

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी है. फैक्ट्री के अंदर 7-8 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है उन्हें रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा जा रहा है. विस्फोट इतना भीषण था कि बाहर खड़े वाहनों के कांच में दरारें आ गईं. मौके पर दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीमें पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ठाणे जिले के डोंबिवली का है. यहां मौजूद अनुदान कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद […]

Read More

हरियाणा के सोनीपत के गांव बिंधरोली में सभी तब हैरान रह गए जब, बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई, उसकी पत्नी और उसके तीन माह के बच्चे को तेजधार हथियार से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, वारदात के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है. हत्या की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस एक ही परिवार में हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए, गंभीरता से जांच में जुट गए. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल […]

Read More

उत्तर प्रदेश में माफियाओं की संपत्तियों पर प्रशासन समय-समय पर बुलडोजर चलाता आया है. इस कार्रवाई पर विपक्ष भी योगी सरकार पर निशाना साधता आया है. वहीं, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के गाजीपुर से प्रत्याशी पारस राय ने एक नुक्कड़ सभा में बताया कि आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर नीति लानी पड़ी, इसके बारे में उन्होंने खुलकर बताया. पारसनाथ राय भाजपा के टिकट पर गाजीपुर से चुनावी मैदान में हैं. वह गाजीपुर में लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. साथ ही वे लगातार सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी पर भी जमकर हमला कर रहे […]

Read More

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा था कि दिल्ली पुलिस उनके माता-पिता से पूछताछ करना चाहती है. मुख्यमंत्री ने लिखा था कि पुलिस ने फोन करके उनके माता-पिता से पूछताछ करने की बात कही थी. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी लेकिन मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह लिखा कि वो अपने घर पर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल […]

Read More

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक चौंकाने वाला सामने आया है. यहां निकाह के अगले दिन दावत-ए-वलीमा का प्रोग्राम रखा गया. इस बीच दूल्हा बाइक लेकर कहीं निकला लेकिन वापस ही नहीं लौटा. दुल्हन उसका रात भर इंतजार करती रही. जब शौहर वापस नहीं आया तो वह परेशान हो गई. घर वालों के साथ मिलकर उसने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने दूल्हे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है. मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला दर्जियान का है. हाजी कल्लन के 31 वर्षीय बेटे सलमान की शादी सोमवार को उझारी के […]

Read More

जबलपुर। मौसम का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है हम अपने घर-दफ्तर को ठंडा करने की कोशिश उतनी करने लगते हैं। कूलर-एयर कंडीशन को ठंडा रखने के लिए लगातार चलाते हैं। इसमें एयर कंडीशन से कमरे का अंदर भले तापमान गिर जाता है, लेकिन मौसम में एयर कंडीशन से निकली ऊष्मा से गर्माहट बढ़ जाती है। शहर में फिलहाल तीन लाख से ज्यादा एयर कंडीशन चल रहे हैं जिसका असर जाहिर है कि तापमान पर नजर आ रहा है। यहां पारा 42 डिग्री के आसपास बना रहता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दो टन का एक एयर कंडीशन हर घंटे करीब चार हजार […]

Read More

जबलपुर। यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करते हुए ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी है। इस बीच जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ को एक और दो जून को रद करने का निर्णय लिया गया था, अब इस ट्रेन को फिर बहाल कर दिया है। ट्रेन अब जबलपुर-परवेल-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी   दरअसल रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब जबलपुर-सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस की सेवा बहाल […]

Read More

 उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पाया गया कि पत्थर से सिर कुचलकर युवक हत्या की गई। शव देखकर स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपितों को तत्काल पकडने की मांग को लेकर काफी देर तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर माने। मृतक यूको बैंक में अस्थायी कर्मचारी था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम धुलिया रोड […]

Read More

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है जिलहरी घाट, तिलवारा घाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट भी श्रद्धालु नर्मदा डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग एक लाख श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर चुके हैं। जबकि आज जबलपुर में ही दिन भर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है। गौरीघाट में उमड़ी भीड़ ने लगाया जाम गौरीघाट में सबसे ज्यादा भक्त दूर-दूर से नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे। यहां प्रातःकाल ऐसी भीड़ उमड़ कि घाट पहुंचने वाले मार्ग पर पैर रखने जगह नहीं बची। घाट जाने वाले […]

Read More

जबलपुर: जबलपुर की अश्वनी कोष्‍टा और उमरिया पाली के अनीश ने जून में आने के लिए प्‍लान बनाकर टिकट बुक किया था। अश्वनी कोष्‍टा ने 18 जून और अनीश ने 10 को आने के लिए प्‍लान बनाया था, लेकिन पुणे के कल्याणी नगर में 17 वर्षीय किशोर की पोर्श कार की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। दरअसल, पुणे में कुछ आवश्यक कार्य था जिसके लिए उसे इमरजेंसी में बुलाया गया था। कंपनी से फोन आया जिससे वापस पुणे जाना पड़ा   पुणे में सड़क हादसे का शिकार हुआ अनीश पिछले महीने ही पाली से गया […]

Read More

इंदौर। शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्‍यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई। देवास निवासी थे दोनों छात्र दोनों देवास निवासी बताए गए हैं। दिव्‍यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्‍पताल […]

Read More