Author: Social Scan

कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को झटका लगा है. कोर्ट ने 2010 के बाद जारी हुए ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. कहा गया है कि इन सर्टिफिकेट को नियम के विरुद्ध जारी किया गया था. OBC सर्टिफिकेट को जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस राजशेखर मंथा की बेंच ने यह फैसला दिया. कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनजी का कहना है कि उनकी सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी. सरकार इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने […]

Read More

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए टीम पहुंची तो महिलाएं सड़कों पर आ गईं. यहां केडी गेट चौराहा से इमली तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है. इस दौरान 18 धार्मिक स्थल और 20 मकानों का अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम चौड़ीकरण स्थल पर पहुंची थी जहां मुस्लिम धार्मिक स्थलों को हटाने के विरोध में समाज की महिलाओं ने धरना दिया. मुस्लिम समाज द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के बाद कार्रवाई करने गए अधिकारी कुछ देर के लिए घबरा गए. लेकिन उन्होंने फिर सभी से […]

Read More

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है जिसकी वजह से मौसम विज्ञानियों की चिंताएं बढ़ गईं हैं. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता और टतीय पश्चिम बंगाल के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को यह चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर पहुंच सकता है. इस चक्रवाती तूफान को ‘रेमल’ नाम दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को यह साइक्लोन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट को 120 किलोमीटर/ घंटे की तरफ्तार से हिट कर सकता है. पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर और उत्तर 24 परगना […]

Read More

पुणे में एक रईसजादे ने अपनी मंहगी कार से बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. कानपुर में भी 7 महीने पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें उस समय तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन पुणे की घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया. यहां अक्टूबर 2023 में 15 साल का नाबालिग अपने तीन दोस्तों को लेकर तेज रफ्तार से कार चला रहा था. नाबालिग लड़के ने कार से मैगी प्वाइंट […]

Read More

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. गुरुवार को दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया. मारे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए. अभी भी सुरक्षबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है. रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. सुरक्षाबलों के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं. नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं. इस समय छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ SOG, DRG, CRPF, BSF और कोबरा कंमाडो मिलाकर करीब एक हजार जवानों की टीम ऑपरेशन चला रही […]

Read More

लोकसभा चुनाव का छठा चरण 25 मई को है. लालू प्रसाद एक के बाद दूसरे चरण में राजनीतिक बिसात मजबूत करते दिख रहे हैं. लालू प्रसाद लोकसभा चुनाव में अपनी रणनीति के मुताबिक ही दांव खेल रहे हैं. इसलिए लालू प्रसाद के लिए लोकसभा चुनाव फाइनल से पहले का सेमीफाइनल है. लालू जानते हैं कि बिहार में बीजेपी विरोधी दल के नेता के तौर पर तेजस्वी पदस्थापित हो चुके हैं. लोकसभा चुनाव में साल 2019 की तुलना में थोड़ा बेहतर परिणाम तेजस्वी को और बड़ा नेता बना देगा. इसलिए लालू प्रसाद माई समीकरण में विस्तार कर कुशवाहा समेत मल्लाह और […]

Read More

झारखंड की उप राजधानी दुमका से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक कार चालक कार के साथ ही जिंदा जल गया. कार और कार चालक व्यक्ति दोनों पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं. इस हादसे के बाद से कार चालक के परिवार और आस-पास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. सुनियोजित षड्यंत्र के तहत चालक को कार के अंदर बंद कर जिंदा जलाया गया या फिर ये घटना हादसे की वजह से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना के विभिन्न पहलुओं को लेकर झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाने की पुलिस […]

Read More

आरसीबी को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार मिली और इसके साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस हार के बाद विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनपर यश दयाल को गाली देने का आरोप लग रहा है. साथ ही उन्होंने इस दौरान बोतल भी फेंक दी. आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सब हुआ कब? विराट ने फेंकी बोतल, दी गालियां? राजस्थान की पारी के 17वें ओवर में यश दयाल को गेंदबाजी पर लगाया गया और और उन्होंने पहली दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए. लेकिन इसके बाद उन्होंने […]

Read More

बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई झड़पों में एक की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकियों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल कर लिया गया है. रोहिणी आचार्य सारण में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार हैं. सारण से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के प्रतिनिधि मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की विभिन्न धाराओं के तहत रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बयान में कहा गया है कि मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि […]

Read More

शनिवार को नंदीग्राम में वोटिंग हैं और मतदान से पहले पूर्वी मेदिनीपुर का नंदीग्राम फिर से हिंसा की आग में जल रहा है. बीजेपी महिला समर्थक की मौत से इलाके में अशांति फैल गई है. दुकानों और घरों में आग लगा दी गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच हालात बेकाबू होने से पहले नंदीग्राम थाने से केंद्रीय बल पूरे इलाके में पहुंच रहे हैं. वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. मालूम हो कि नंदीग्राम में सैनिकों की 100 से ज्यादा कंपनियां पहले से तैनात हैं और अब चुनाव […]

Read More

मशहूर फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी अचानक से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, धोखाधड़ी के मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर के बुढ़ाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुढ़ाना के एसएचओ आनंद देव मिश्रा ने बताया, “अयाजुद्दीन सिद्दीकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन उन्हें जेल भेज दिया गया था. उनके खिलाफ एक महीने पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, उसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई है.” शिकायतकर्ता ने अयाजुद्दीन पर ये आरोप लगाया है कि दिसंबर 2023 में उन्होंने जिला मजिस्ट्रेर […]

Read More

गर्मी अपने चरम पर है. इसके चलते पानी और बिजली की खपत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली में इस हफ्ते बिजली की खपत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने एक शराब कंपनी को 345.45 करोड़ रुपए का नोटिस थमा दिया है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी को जल संसाधन विभाग महाराष्ट्र से 345.45 करोड़ रुपए के जल शुल्क बकाया का भुगतान करने का नोटिस मिला. यह महाराष्ट्र सिंचाई अधिनियम, 1976 की धारा 49 (जे) के तहत जल आपूर्ति रोकने से संबंधित है. बता दें […]

Read More

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में रियलमी का नया हैंडसेट दस्तक देने जा रहा है. रियलमी ने कंफर्म किया है कि वो 28 मई, दोपहर 12 बजे Realme Narzo N65 5G लॉन्च करेगी. इससे पहले कंपनी Narzo 70 सीरीज के साथ धमाल मचा चुकी है. अब यूजर्स को Narzo N65 खरीदने का मौका मिलेगा. कंपनी ने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है. आइए जानते हैं कि रियलमी ने नए स्मार्टफोन में आपको क्या-क्या खूबियां मिलेंगी. रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Narzo N65 5G स्मार्टफोन की डिटेल देखी जा सकती है. इसका डिजाइन Realme C65 5G के जैसा है. गोल मॉड्यूल में […]

Read More

Ganga Dussehra 2024: हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा महापर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय से पहले गंगा नहीं में स्नान करते हैं और मां गंगा से अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं. हिन्दू धर्म में गंगा नदी को देवी के रूप में पूजा जाता है. शास्त्रों में उन्हें मोक्षदायिनी भी कहा गया है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से व्यक्ति के सभी पाप दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पंचांग के […]

Read More

पाकिस्तान में आर्थिक संकट अपने चरम पर है. लोग आटे के लिए भी मारा मारी कर रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान के नेता हर महीने किसी न किसी देश का दौरा करने निकल जा रहे हैं. ज्यादातर इन दौरों का मकसद इन देशों से आर्थिक मदद मांगना ही होता है. अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक और देश से पैसे मांगने निकल पड़े हैं. प्रधानमंत्री गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर UAE के लिए रवाना हुए हैं. सरकार के बयान में कहा गया है कि शहबाज शरीफ एक हाईलेवल डेलीगेशन के साथ UAE के लिए रवाना हुए हैं. उनके साथ उप […]

Read More

 स्किन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना ख्याल हम फिजिकल हेल्थ का रखते हैं. हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे. उसकी स्किन ग्लोइंग बने. लेकिन 40 की उम्र में आते-आते महिलाओं के शरीर में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं. बढ़ती उम्र में भी महिला जवां दिखना चाहती हैं. इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ-साथ कई चीजों का ध्यान रखना होगा. सीनियर डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि स्किन को यंग बनाए रखने के लिए डाइट का अहम रोल होता है. इसके अलावा, आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों का भी इस पर […]

Read More