राजस्थान धधक रहा है. सूरज की तपिश और गर्म हवा झुलसा रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में हीटवेव से अबतक 6 मौतें हो चुकी हैं. इस बीच, आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है. यानी वो 9 दिन, जब सूरज धरती पर सबसे ज्यादा आग उगलता है. राजस्थान में 28 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और करीब 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा के […]
Author: Social Scan
कहते हैं की एक दूसरे पर भरोसा करने के लिए और जीवनभर साथ चलने के लिए कई बार एक पल ही काफी होता है और कई बार सालों का प्यार और साथ भी कम पड़ जाता है. शादी के 25 साल भी इस बात की तस्दीक नहीं कर सकते की दो लोग एक दूसरे के साथ खुश हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के संभल से जहां एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया और फिर खुद जहर खा लिया. ताज्जुब की बात ये है की पति-पत्नी का शादी को 25 साल से ज्यादा हो […]
पुणे के चर्चित हिट एंड रन केस की आग अब पूरे देश में फैलती जा रही है. सड़क हादसे में मारी गई जबलपुर की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर आ गए हैं. जबलपुर में छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर इंजीनियरिंग छात्र अश्विनी कोष्ठा के लिए इंसाफ की मांग की है. साथ ही नाबालिग रईसजादे और इस पूरे मामले में जो भी दोषी हैं उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की भी मांग की है. दरअसल जबलपुर के गोकलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने विशाल केंडल जुलूस निकाला और जबलपुर की बेटी और सॉफ्टवेयर […]
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदन एजेंट को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी में वोटिंग के दौरान जिले में एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसी बीच महबूबा मुफ्ती ने यह भी दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर से फोन करने की (आउटगोइंग कॉल) सुविधा बिना किसी जानकारी के निलंबित कर दी गई है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए […]
पश्चिम बंगाल में झारग्राम लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी प्राणनाथ टुडू की गाड़ी पर हमला किया गया. ईंट बरसाई गई. कथित तौर पर केंद्रीय बलों के साथ भी मारपीट की गई. गड़बेता में प्राणनाथ टुडू की कार पर हुए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. उनके सिर पर चोट लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तृणमूल का आरोप है कि बीजेपी इलाके में अशांति फैला रही है. वरिष्ठ भाजपा नेता और झारग्राम से उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के गड़बेता इलाके में उनके काफिले पर […]
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के सभी सात सीटों के साथ-साथ आज यानी 25 मई को 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. तपती गर्मी के बीच भी लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कई नेताओं ने मतदान दिया है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया मतदान देने पहुंची. नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोधी रोड पर स्थित एक मतदान केंद्र पर प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया ने वोट दिया है, मिराया ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इस […]
दक्षिण केरल जिले में कुरुप्पनथारा के पास एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करने की वजह से एक खतरनाक हादसा सामने आया है. हैदराबाद से केरल घूमने आया एक पर्यटक ग्रुप अपने वाहन समेत गहरे पानी में डूब गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटकों को तो बचा लिया गया है लेकिन उनकी गाड़ी पानी में डूब गई. घटना शुक्रवार देर रात की है जब एक महिला समेत चार सदस्यीयों का ग्रुप अलाप्पुझा की तरफ जा रहा था. ग्रुप के लोगों ने बताया कि जिस सड़क पर वो सफर कर रहे थे […]
Manoi Bajpayee movies: जब भी अभिनय की दुनिया का जिक्र आता है हमेशा एक नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. वो नाम है मनोज बाजपेयी का. मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में शुरुआत से ही एक्टिंग को काफी गंभीरता से लिया. एक्टर ने अपने क्राफ्ट पर लगातार काम किया और अपनी नेचुरल एक्टिंग के अप्रोच को हमेशा बनाए रखा. आज की डेट में जब भी नेचुरल एक्टर्स का जिक्र आता है उस दौरान मनोज बाजपेयी का नाम जरूर लिया जाता है. शूल, सत्या, पिंजर और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की जाती है. […]
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है. महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की लीडरशिप में टीम ने 10 बार फाइनल खेलकर पांच ट्रॉफी अपने नाम की है. लेकिन इस सीजन चौथी बार ऐसा हुआ जब टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब टीम का प्रदर्शन और धोनी का रिटायरमेंट इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच स्टीफन फ्लेमिंग भी चर्चा में हैं और उन्हें लेकर फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है. फ्लेमिंग को लेकर काशी विश्वनाथन ने क्या कहा? […]
राजस्थान के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की दो दिन पहले मौत हो गई थी. मामले में अब अमित का कथित वीडियो और एक सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें वह दो-तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है. वह वीडियो में कहते हुए दिख रहा है कि वह देनदारों के दबाव से परेशान था, इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कठिन कदम उठाया. मृतक का नाम अमित है. घटना मंगलवार शाम की है. मृतक ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड कर लिया. उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाकर […]
जिस स्पीड से महंगाई बढ़ रही है. वह दिन दूर नहीं है, जब 1 लाख रुपए की वैल्यू भी कुछ हजार रुपए के बराबर हो जाएगी. आपको अगर याद हो तो एक बार 2 हजार के साल के बारे में सोच कर देखिए कि उस वक्त 1 हजार रुपए की कितनी वैल्यू हुआ करती थी. जिसके पास 50 हजार रुपए होते वह खुद को अमीर कहता है. आज 50 हजार रुपए की सैलरी पर कई लोग नौकरी शुरू करते हैं. आईटी कंपनियों में इतना बेसिक पैकेज होता है. इसीलिए आज महंगाई के पैरामीटर पर 50 लाख रुपए को अगले 20 […]
Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवे चरण में 8 राज्य और क्रेंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटो पर मतदान होगा. जिसमें दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा. अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है या फिर आपका वोटर कार्ड कहीं गुम हो गया है, तब भी आप मतदान कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने मतदान करने के लिए वोटर कार्ड जारी किए हैं. अगर किसी के पास मतदान पहचान पत्र यानी वोटर कार्ड नहीं है वो व्यक्ति फिर भी मतदान कर सकता है. बशर्ते […]
Brahma Muhurat: अगर आपकी भी नींद सुबह 3 से 5 बजे की बीच यानी ब्रह्म मुहूर्त मे रोजना खुल जाती है तो इसके कुछ दैवीय संकेत माने जाते हैं. ऐसे में कहा जाता है कि कोई दैवीय शक्ति आपको संदेश देना चाहती है, आपको कुछ समझाना चाहती है. सुबह 3 से 4:30 बजे के बीच का समय देवताओं का समय माना जाता है. इस समय नींद खुलने पर सृष्टि और दैवीय शक्ति यह संकेत देती हैं कि आप जाग जाएं और अपने इष्ट देवता की पूजा करें, आपको भगवान का जाप करना चाहिए क्योंकि कई शक्तियां आपको पाने के लिए […]
गाजा जंग अब मध्य पूर्व से निकलकर पश्चिमी देशों के बच्चों की बर्थडे पार्टी तक पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया में एक केक ने नए विवाद को जन्म दे दिया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में एक बेकरी पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि ऑवन ‘बेकरी बई फूफू’ नाम की बेकरी ने एक चार साल के बच्चे के लिए हमास लीडर अबू उबैदा और फिलिस्तीन वाले झंडे का केक बनाया है. यही नहीं बेकरी ने इस केक को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर किया, लेकिन मामले के बढ़ने के बाद इस पोस्ट को अपने पेज से […]
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि इसे सही तरह से किया जाए. छोटी-छोटी बातों को अगर ध्यान में न रखा जाए तो वर्कआउट से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है. इन्हीं कॉमन मिस्टेक्स में से एक है कि वॉर्मअप न करना. बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो वर्कआउट से पहले अक्सर वॉर्मअप को स्किप कर देते हैं. इस वजह से सेहत को कई बार काफी गंभीर नुकसान भी हो जाते हैं. अगर आप भी सीधे वर्कआउट करने लगते हैं तो जान लें कि वॉर्मअप करना कितना जरूरी होता है? वॉर्मअप से […]
ईद उल अजहा की तैयारी दुनियाभर में हो रही है. लेकिन बकरीद से पहले पाकिस्तान पर एक खतरनाक वायरस के चपेट में खतरा बना हुआ है. इसका नाम है क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (Crimean-Congo hemorrhagic fever). इसे कांगो वायरस भी कहा जाता है. देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने वायरस से बचाव को लेकर नागरिकों के लिए सलाह भी जारी की है. आइए जानते हैं कि कांगो बुखार क्या है और यह हर साल पाकिस्तान का सिरदर्द क्यों बनता है. CCFH एक वायरल बुखार है जो टिक्स (मकड़ियों से संबंधित) के नायरोवायरस द्वारा होता है. पिछले साल भी पाकिस्तान में […]
