बांग्लादेश सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम अनार के कथित हत्यारे अख्तरुज्जमां शाहीन की तलाश तेज हो गई है. बांग्लादेश भगोड़े मास्टरमाइंड को वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेगा. रविवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की जासूसी शाखा (डीबी) के प्रमुख मोहम्मद हारुन रशीद रविवार को ढाका से कोलकाता रवाना हुए. उन्होंने हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भगोड़े हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए बांग्लादेश इंटरपोल से मदद मांगेगा. बांग्लादेश में जेनाइदाह-4 क्षेत्र से तीन बार के सांसद और अवामी लीग की कालीगंज उप-जिला इकाई के अध्यक्ष अनवारुल अजीम अनार […]
Author: Social Scan
चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के अलर्ट के बीच कोलकाता में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये तूफान अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचेगा. चक्रवात तूफान ‘रेमल’ की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक कोलकाता के एयरपोर्ट से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगी. इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के अलर्ट के […]
गुजरात से लेकर दिल्ली तक पिछले 24 घंटे में आग की तीन बड़ी घटना में 38 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 19 बच्चे भी शामिल हैं. शनिवार रात 11:30 बजे विवेक विहार के न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कृष्णा नगर के एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, राजकोट अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि 11:32 पर आग लगने की कॉल मिली और कॉलर ने बताया […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फौजी पति ने प्रेमिका के विवाद में पत्नी की पिटाई कर दी. उसे इतना पीटा कि उसका हाथ कट गया. आरोपी पति यहीं नहीं रुका उसने पत्नी की कटी उंगली पर सिलाई मशीन चला दी. पति की पिटाई से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बनाई. उससे जबरन कहलवाया गया कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है. पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत इलाका पुलिस से की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट से आरोपी को […]
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण की सीट आवंटन की सूची शनिवार को जारी हो गई। शहर के कालेजों में छात्रों की रुचि भी इसके साथ सामने आ रही है। आर्टस और कामर्स के साथ ही छात्रों का विशेष रुझान विधि के कोर्स में देखने मिल रहा है। स्नातक के छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में सीट आवंटन के बाद छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेकर अपने दस्तावेजों की जांच करवा कर फीस भरना होगी और अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाना होगा। इसके बाद जो भी सीटें बचेंगी उन पर दोबारा से […]
नौतपा की शुरुआत शनिवार से हो गई है। पहले ही दिन से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सप्ताह कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण नौतपा भरपूर तपाएगा। राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं का चलना शुरू होगा, जिसके कारण तीव्र लू की संभावना जताई गई है। इस पूरे सप्ताह मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इसके कारण सूरज की तपिश और गर्म हवाएं झुलसाने का काम करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह न तो जम्मू-कश्मीर में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और न ही बंगाल की खाड़ी से कोई […]
जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां, एक 13 वर्षीय किशोरी का सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ विवाह हुआ। दोनों पक्षों ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में जोड़े के सात-फेरे कराए। पुजारी के साथ ही सात-फेरे लेने के लिए तैयार होने वाले युवक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला विवाह संस्कार के छायाचित्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस मामले में कुछ लोगों ने […]
जबलपुर। भेड़ाघाट के पचवंटी घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक कटंगी से नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के साथ नाव का ठेका लेने वालों ने मारपीट की। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठेकेदार के अलावा वहां के स्थानीय नाविक भी इस मारपीट में शामिल थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। लक्ष्मण पटेल और कुछ लोग भंडारा कर रहे थे युवकों ने बताया कि नाविक उन्हें नर्मदा में डुबाेने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान युवकों ने बीच बचाव किया। […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक प्रकरण में विगत 13 वर्ष से जवाब पेश न किए जाने के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ राज्य शासन पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने जुर्माना राशि तीन दिन के भीतर लीगल सेल अथार्ट्री में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर सीधी को आगामी सुनवाई के दौरान समस्त रिकार्ड सहित व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने निर्देशित किया है। अगली सुनवाई 30 मई को होगी। याचिकाकर्ता सीधी जिले के ग्राम गौरध निवासी सुधा गौतम की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी […]
,इंदौर। धारावाहिक,फिल्मों में अभिनय कर चुकी बाल कलाकार साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। एक हैकर ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक का झांसा देकर आईडी हैक कर ली। आरोपी द्वारा 200 डॉलर की मांग करने पर पुलिस एक्शन में आई। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक बाल कलाकार बार्बी शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। 11 वर्षीय बार्बी के इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख फॉलोअर्स है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक करवाने का प्रलोभन दिया और ऑथेंटिक कोड ईमेल के माध्यम से हैकर ने ले लिया। हैकर ने प्रोफाइल का यूजर नेम और पासवर्ड […]
महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल शीतला माता वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे 21 वर्षीय दीपक अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह पिकनिक मनाने आया था। दीपक और उसके दोस्त शीतला माता फाल के नीचे कुंड में नहा रहे थे। तभी दीपक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी देर तक कुंड में […]
गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार घाट के आरोपी महंत को 3 राज्यों में खोजा जा रहा है. उसे पकड़ने के लिए 2 पुलिस टीमें बनाई गईं हैं. उसकी तलाश में गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरिद्वार, बागपत, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज में पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपी महंत के शर्मसार कर देने वाले कारनामों से हर कोई हैरान है. पुलिस को सीसीटीवी के डीवीआर से करीब 300 फुटेज बरामद हुए हैं, जिनमें चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज हैं. आरोपी महंत इनको अपने मोबाइल में लाइव देखता था. पुलिस ने आरोपी महंत द्वारा घाट पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त […]
छिंदवाड़ा। रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बीती रात साथ में बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके (55 ) एवं प्रेम लाल ककोडिया (50 ) ने आठवी बटालियन के क्वार्टर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक […]
धार। नालछा के समीप धार वन परिक्षेत्र के ग्राम काकलपुरा में खेत में तेंदुआ दिखाई देने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जाता है कि पूर्ण रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहा काफी बड़ा तेंदुआ पानी या भोजन की तलाश में खेत में आ पहुंचा है। तेंदुए को देख आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीण मवेशी लेकर भाग खड़े हुए। वहीं खेत मालिक को आसपास के ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की मूवमेंट को देखने में लगे हुए हैं। इधर मौके पर वन विभाग का अमला भी पहुंच गया है। नालछा वन परी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर मोहन सोलंकी ने बताया कि ग्राम […]
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा सीधी ज़िले में स्कॉलरशिप का झाँसा देकर सात आदिवासी छात्राओं से बलात्कार का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। पुलिस का कहना है कि और भी लड़कियाँ इसका शिकार हो सकती हैं अर्थात बलात्कार पीड़ित आदिवासी लड़कियों की संख्या 7 से अधिक भी हो सकती है। देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी ज़िले में एक आदिवासी युवक के सिर पर भाजपा के नेता ने पेशाब की थी। क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियाँ निर्भय होकर कॉलेज में […]
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रचार पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा को चुनाव प्रचार के साथ – साथ सँगठनात्म व्यूहरचना की जिम्मेदारी भी सौंपी है। संगठन की जमावट में माहिर माने जाने वाले वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट पूरे देश में आपनी अलग पहचान रखता है। जिसके चलते उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपने मिशन झारखंड की शुरुआत वीडी शर्मा ने सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ की। इसके बाद बीजेपी के […]
