एक तरफ जहां बंगाल की खाड़ी में चक्रवात रेमल का कहर जारी है, वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है. यवतमाल जिले में चक्रवात की वजह से कई मकानों के ढहने की भी खबर है. चक्रवात के कारण कई घरों की टीन की चादरें उड़ गईं. टीन की चादर उड़ने से शख्स का हाथ भी कट गया है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस चक्रवात का पश्चिम बंगाल की ओर से बढ़ रहे रेमल से संबंध है या नहीं, यह कहना मुश्किल है. यवतमाल के अरनी और महागांव […]
Author: Social Scan
गुजरात के राजकोट जिले में हुए अग्निकांड ने सभी के दिल को झकझोर के रख दिया है. शनिवार को टीआरपी नाम के गेम जोन में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. गेम जोन में आग लगने का मंजर इतना भयावह था की वहां पर मौजूद चश्मदीदों की रूह कांप गई. आग की लपटों और धुएं के गुबार ने देखते ही देखते 28 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. पूरा का पूरा गेम जोन राख के ढेर में तब्दील हो गया. इस भयावह हादसे में एक ही परिवार […]
बिहार-बंगाल सीमा से सटे रामपुर विलायतीबाडी में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर गांववालों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया. हमले में किशनगंज पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बीते 15 मई को सदर थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा के पास ड्राइवर को अगवा कर मक्का लदे ट्रैक्टर की लूट हुई थी. सदर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. शुक्रवार को पुलिस टीम मामले में आरोपी नूर आलम का […]
सुपरस्टार सलमान खान और उनकी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं. हर साल ईद के मौके पर भाईजान की फिल्मों का फैन्स को इंतजार रहता है. लेकिन उनकी फिल्म मैंने प्यार किया को लोग आज भी देखना काफी पसंद करते हैं. इस पिक्चर की दर्शकों के दिल में एक खास जगह है, जिसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म की रिलीज के बाद सलमान खान रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे. लेकिन मैंने प्यार किया को लेकर मशहूर एक्टर-डायरेक्टर और राइटर पीयूष मिश्रा ने खुलासा किया था कि उन्हें इस फिल्म में लीड रोल ऑफर किया गया था. […]
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी खिलाड़ियों IPL से वापस बुला लिया था. टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वॉड में शामिल कई खिलाड़ियों को प्लेऑफ में भी खेलना था. लेकिन बोर्ड के आदेश के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. उन्होंने सोचा था पाकिस्तान सीरीज से एक अच्छी तैयारी हो जाएगी. 4 मैचों में से 2 मैच हो चुके हैं और पाकिस्तान ने जिस तरह खेला उसे देखकर अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों को इसका अफसोस हो रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती कर दी है. उन्होंने […]
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस साल दो बड़ी फिल्में लेकर आने वाले हैं. पहली फिल्म है ‘चंदू चैंपियन’ और दूसरी है ‘भूल भुलैया 3’. इन दोनों फिल्में का उनके तमाम फैन्स को इंतजार है. कुछ समय पहले ही ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया. उसके बाद इस फिल्म से ‘सत्यानास’ के नाम से एक गाना भी रिलीज हुआ. अब उसी गाने पर कार्तिक मस्ती करते नजर आए हैं. कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ वाले रूह बाबा के गेटअप में नजर आ रहे हैं. […]
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित भारत भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में उनके क्षेत्रीय उत्सवों के आधार पर जून 2024 में कम से कम 12 दिनों की छुट्टियां हैं. इसमें महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार की छुट्टी शामिल है. इस महीने में विशेष रूप से पांच रविवार हैं. वैसे क्षेत्रीय अवकाश स्पेसिफिक होते हैं. राज्यों पर निर्भर हैं. जहां जून के महीने में महाराणा प्रताप जयंति है. वहीं दूसरी ओर गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंकों का अवकाश रहेगा. अगर और स्थानीय अवकाश की बात करें तो […]
हाल ही में गूगल ने Google AI Overview पेश किया था. कंपनी ने इस फीचर को आम जनता के लिए जारी करना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठे हैं. कभी यह लोगों से चट्टान खाने को कहता है तो कभी पिज्जा पर गोंद लगाने के लिए कहता है. इतना ही नहीं, गूगल के AI टूल ने यह भी दावा किया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक मुसलमान हैं. ऐसे बेतुके जवाब देकर गूगल की ये AI सर्विस चारों तरफ से घिर गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल एआई ओवरव्यू ने एक सवाल […]
भविष्य मालिका उड़िया भाषा में लिखी एक प्राचीन पुस्तक है. इसमें भविष्य में होने वाली घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों और सामाजिक परिवर्तनों सहित विभिन्न विषयों पर भविष्यवाणियां की गई हैं. पुस्तक 16वीं शताब्दी के संत अच्युतानंद दास द्वारा लिखी गई थी. इस पुस्तक में की गई भविष्यवाणियों को पहेलियों में लिखा गया है, जिनका डिकोड करना माफी मुश्किल है और इसीलिए इसमें लिखी गई बातों के कभी-कभी कई अर्थ निकाल लिए जाते हैं. शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध भविष्य मालिका किताब के अनुसार, 2024 के बाद से कभी भी तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा, जो अगले 6 साल और […]
गुजरात के राजकोट के TRP गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में 28 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस ने गेम जोन के मालिक सहित 6 पर एफआईआर दर्ज की है. गेम जोन के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. इस बीच, हादसे को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, गेम जोन के मालिक इंट्री के लिए लोगों से ‘डेथ फॉर्म’ भरवाते थे. TRP गेम जोन में इंट्री के लिए एक फॉर्म भरवाया जाता था, जिसमें साफ लिखा होता था कि अगर कोई […]
चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में तूफानी बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग का कहना है कि रेमल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. रेमल अब पश्चिम बंगाल में सागरद्वीप से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है. रेमल कैनिंग से 190 किमी दक्षिण और दक्षिण पूर्व और बांग्लादेश में मोंगला से 220 किमी दक्षिण में स्थित है. रविवार की रात यह बांग्लादेश के खेपुपारा में मोंगला से और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप से टकराएगा. उस समय उसकी गति 110 से 120 किमी प्रति घंटा होगी. अस्थायी रूप से […]
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से 6 नवजातों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन को गिरफ्तार किया है. शनिवार को देर शाम बेबी केयर सेंटर में आग लगी थी. तभी से पुलिस लगातार सेंटर के मालिक को तलाश कर रही थी. पुलिस फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से 6 नवजातों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने बेबी […]
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जनरल इलेक्शन की घोषणा करने के बाद ही हफ्ते के आखिरी में सुनक की पार्टी को झटका लग गया है. सुनक ने 22 मई को होने वाले जनरल इलेक्शन की तारीख की घोषणा की है जो कि 4 जुलाई को होगी. तारीख पता चलने के बाद से जहां सभी पार्टियां पब्लिक इवेंट में शामिल होती हैं तो वहीं सुनक पहले ही हफ्ते के आखिरी में अपने परिवार और खास लोगों के साथ ये दिन गुजार रहे हैं. उन्होंने वीकेंड के पहले कैंपेन में पब्लिक इवेंट से दूर रहकर एक असामान्य कदम उठाया है. जहां […]
चेहरे को ग्लोइंग बनाने और रंगत निखारने के लिए मार्केट में अनगिनत प्रोडक्ट मौजूद हैं, हालांकि आयुर्वेद में बताई कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी हैं जो आपकी सेहत से लेकर बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है मंजिष्ठा, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए औषधि की तरह किया जाता है. मंजिष्ठा त्वचा संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाती है और आपकी त्वचा को हेल्दी बनाकर चमक लाने में हेल्प करती है. आयुर्वेद में मंजिष्ठा के अनगिनत फायदे बताए हैं. ये जड़ी-बूटी खून को साफ करने में मदद करती है, […]
उत्तर भारत में सूरज आग उगल रहा है, हर तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है. जहां तापमान 50 के पार दर्ज किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ हीटवेव ने भी मुश्किल बढ़ा रखी है. जैसलमेर में तापमान 55 डिग्री से ज्यादा है. ऐसे में जब सब लोग भयानक गर्मी से बचने के लिए घरों में बैठना चाहते हैं, देश के जवान देश की रक्षा करने के लिए सरहदों पर खड़े हैं. 55 डिग्री तापमान में सरहद के रखवाले चौकसी कर रहे हैं, सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force, BSF) जवानों के हौसलों के आगे गर्मी के तेवर भी फीके […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में भूमि संरक्षण विभाग के एक जेई का 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जेई ने वीडियो में आरोप लगाया है कि वह दलित है, इसलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. वीडियो में जेई रो-रोकर सभी से मदद की गुहार लगा रहा है. वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह एससी है, इसलिए उसकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है. वह बाहर टॉयलेट करने के लिए भी जाता है तो उसे नौकरी से निकाले जाने का लेटर देने की धमकी […]
