Author: Social Scan

बालों को लंबा, घना और सॉफ्ट बनाने के लिए लोग बहुत से प्रयास करते हैं. खासकर की महिलाएं कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन इसके बाद भी उनके बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं और टूटना बंद नहीं होते हैं. अब इसे ठीक करने के लिए लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट जैसे कि स्पा, स्मूथिंग, कैरेटिन जैसी चीजों का सहारा लेते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल एक समय के बाद बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई लोग नेचुरल तरीके से अपने बालों की केयर कर उन्हें लंबे और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं. ऐसे […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी बेटे ने रविवार की रात सोते समय अपने माता-पिता के सिर पर हैंडपंप के हैंडल से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया. फत्तेपुर गांव की अनुसूचित बस्ती के राजपति (75 साल) […]

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) कहीं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं, लेकिन पंजाब में दुश्मन बन जाते हैं. शाह ने कहा कि मैं आप और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में आपका गठबंधन है, फिर आप यहां ‘नूरा कुश्ती’ (फिक्स्ड मैच) क्यों खेल रहे हैं? पंजाब में लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में एक चुनावी रैली में उन्होंने आप और कांग्रेस पर निशाना साधा. बता दें कि आप और कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक के दोनों घटक, के बीच लोकसभा चुनावों […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में पार्टी के अंदर और बाहर के नेताओं पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि कई अवसरवादी गद्दार भी पार्टी में रहते हैं. पार्टी छोड़कर गए लोग नॉन परफॉर्मिंग एसेट हैं. नाकारा, निकम्मा, गद्दार और पीठ में छुरा घोपनें वाले हैं. ये सभी शब्द आपस में भाई-बहन हैं. गहलोत ने युवा नेताओं को कहा कि आने वाला समय आपका है. आप पार्टी के लिए एसेट बनो, लायबिलिटी नहीं. इस दौरान गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने […]

Read More

टीएमसी के खिलाफ विज्ञापन मामले में बीजेपी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने बीजेपी की याचिका को सुनने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आपका विज्ञापन गलत है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के विज्ञापन पर रोक लगा थी. हाई कोर्ट ने टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के विज्ञापन पर 4 जून तक रोक लगा दी थी. इसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. अब यहां से भी बीजेपी को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी से कहा कि आपका प्रतिद्वंद्वी आपका दुश्मन नहीं है. […]

Read More

झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पांच कोच अटेंडेंट ने शिप्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों के साथ मारपीट कर दी. आरोपियों ने यात्रियों को ट्रेन में सफर न करने की धमकी दे डाली. पीड़ित यात्रियों ने रेलवे पुलिस से आरोपी कोच अटेंडेंट की शिकायत की. पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही पांचों आरोपी कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया. यात्रियों और कोच अटेंडेंट में एसी कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ था. बिहार के गया जिला के रहने वाले सुमन कुमार और पंकज कुमार इंदौर से हावड़ा जाने वाली शिप्रा […]

Read More

कर्नाटक के दावणगेरे में चन्नागिरी थाने पर भीड़ के हमले के मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस हिरासत में एक शख्स (आदिल) की मौत के बाद कट्टरपंथी भीड़ ने चन्नागिरी पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. थाने में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है. घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई […]

Read More

राजकोट अग्निकांड को लेकर गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. याचिकाकर्ता और सरकार के वकील की ओर से दलीलें पेश की जा रही हैं. राज्य सरकार की ओर से दोनों अपर महाधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राज्य सरकार में निर्माण के लिए जीडीसीआर नियमों का पालन करना होगा लेकिन जीडीसीआर के नियम महज दिखावा हैं. इन नियमों का कभी पालन नहीं किया गया. 28 लोगों का मरना हत्या से कम नहीं उन्होंने कहा कि राजकोट गेम जोन में भी कोई अनुमति नहीं ली गई. आवेदक के वकील निर्माण के मामले […]

Read More

बांग्लादेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक रेमल चक्रवाती तूफान का कहर बरपा हुआ है. चक्रवाती तूफान ने तबाही मचा रखी है. तूफान के चलते बांग्लादेश के तटीय इलाकों से लेकर पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है, तेज हवाएं चल रही है जिन की वजह से पेड़ उखड़ गए, कच्चे घर तबाह हो गए और बिजली के तार गिर जाने की वजह से इलाकों में बिजली भी नहीं है. पुलिस ने बताया कि कोलकाता में तूफान के चलते भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चली जिस दौरान कंक्रीट के टुकड़े के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी की पहली रात पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए उसे तीन तलाक दे दिया. आरोपी पति ने अपनी साली से शादी का प्रस्ताव रखा. साली ने प्रस्ताव को ठुकराया तो उसके साथ छेड़खानी कर दी. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके किन्नर होने के कोई लक्षण नहीं पाए गए. पीड़ित महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के खातिर उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा […]

Read More

गुजरात के गेम जोन और दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल के बाद अब उत्तर प्रदेश के बागपत में एक निजी हॉस्पीटल में आग लग गई. आग सुबह तड़के 4 बजकर 45 मिनट पर अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाडियां मौके पर पहुंच गई. फायर […]

Read More

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भतीजे ने चाची के लिए जहर खाकर जान दे दी. यह घटना चाची और भतीजे के पवित्र रिश्ते को शर्मचार करने वाली है. कानपुर में चाची और भतीजे के पवित्र रिश्ते में पहले प्यार और फिर अवैध संबंध के सामने की बात सामने आई. भतीजा अपनी चाची से मिलने का दबाव बना रहा था, लेकिन उन दोनों के अवैध संबंध की बात गांववालों को पता चल जाने के कारण चाची ने मिलने से मना कर दिया. भतीजा इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने बाजार में सामान खरीदने गई चाची को मार्केट में […]

Read More

राजकोट में टीआरपी गेम जोन की आग शायद बुझ गई है लेकिन उस आग से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के दिल अभी भी जल रहे हैं. इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में एक ऐसी लड़की ने भी अपनी जान गवाई है जिसने सिर्फ मानवता को प्राथमिकता दी और बच्चों को बचाते-बचाते जान से हाथ धो बैठी. गेम जोन में करीब 8 महीने पहले ही 20 साल की आशा काम करने के लिए आई थी. गेम जोन मे काम करते वक्त आशा ने अपने परिवार […]

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश बांसगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम लोग धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध कर रहे हैं तो ‘इंडी’ जमात हमें गाली दे रहा है. उन्होंने कहा कि कल छठे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है. छठे चरण ने इंडी गठबंधन के छक्के छुड़ा दिये हैं. आपका उत्साह एक ही बात कह रहा है.. फिर एक बार.. मोदी सरकार. नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार जून 2024, यह तारीख भारत का भविष्य तय करने जा रही है. […]

Read More

बिहार में शराबबंदी का सकारात्मक असर दिखाई दिया है. एक सर्वे के मुताबिक, इसकी वजह से 21 लाख घरेलू हिंसा के मामलों को रोका गया है. साथ ही साथ लोगों की सेहत सुधरने पर भी असर पड़ा है. द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित की गई है. रिसर्च के मुताबिक, बिहार में शराब बैन होने की वजह से 18 लाख पुरुषों को मोटापे से ग्रस्त होने से रोका गया है. अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान, गरीबी, स्वास्थ्य और पोषण प्रभाग, अमेरिका सहित शोधकर्ताओं की एक टीम ने राष्ट्रीय और जिला स्तर के स्वास्थ्य व घरेलू […]

Read More

भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना के जाबांज सैनिकों ने इंफाल पूर्वी जिले में तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है. सैनिकों के इस काम से एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया है. आईईडी मफौ बांध के पास नोंगडैम तांगखुल और एथम तांगखुल गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पाए गए थे. जिसे सैनिकों की सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया. जानकारी के मुताबिक एक नियमित निगरानी अभियान के दौरान सेना के जवानों ने सड़क के किनारे एक साथ रखे तीन आईईडी को देखा था. जिसके बाद जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तेजी […]

Read More