Author: Social Scan

 टीकमगढ़। दुष्कर्म के आरोपित का फांसी लगाकर जान देने से पहले का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जो खरगापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया था। लेकिन बाद में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपित दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके स्वजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इस मामले की अब जांच भी शुरू हो गई है। इसके पहले आरोपित के स्वजनों ने भी इस प्रकार के आरोप लगाए […]

Read More

गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जलने से मौत हो गई है। 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है घटना तिगरू गांव की है। वीरू अपनी पत्नी सरस्वती और बेटे राम और 9 साल की बेटी निधि के साथ कच्चे मकान में रहता था। शॉर्ट सर्किट से कचरे के ढेर में लगी थी आग बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कचरे के ढेर में आग लगी थी। कचरा का ढेर घर के बगल […]

Read More

फिल्म अभिनेता वाणी कपूर और साउथ की अभिनेत्री राशि खन्ना मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। दोनों ने तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। दर्शन के बाद दोनों ने नंदी हॉल में दो घंटे बैठकर महाकाल के दर्शन किए और शिव जाप किया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। हर रोज की तरह मंगलवार तड़के सुबह भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अर्चन किया गया। […]

Read More

किर्गिस्तान के एशियन मेडिकल इंस्टिट्यूट में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे रवि सराठे सकुशल उज्जैन पहुंच गए हैं। रवि सराठे ने वीडियो जारी कर बताया कि किर्गिस्तान में रहकर वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे, लेकिन वहां के लोकल लोग और छात्रों के बीच हो रही हिंसक घटनाओं से वह चिंतित हो गए थे। आलम यह था कि 7 मई के बाद हर दिन दहशत में बीता। स्थानीय लोगों ने चैन से जीने भी नहीं दिया। दो देशों में घूमकर अपने देश तक पहुंचा हूं। इसके बाद जब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात […]

Read More

भोपाल: लोकसभा नतीजों से पहले सट्टा बाजार में कांग्रेस-भाजपा की जीत हार पर लग रहे सट्टों ने दोनों ही पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट इंदौर, छिंदवाड़ा समेत 29 सीटों पर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी बेहद हैरान कर देने वाली है। हालांकि सारी स्थिति 4 जून को आने वाले नतीजों से ही स्पष्ट होगी। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर भाजपा जीत रही है, वहीं कांग्रेस को महज 2-3 सीटें मिल रही है। सट्टा बाजार के सूत्रों की माने तो इंदौर लोकसभा चुनाव में भाजपा 10 से […]

Read More

महाराष्ट्र के शिरडी के एक फूल कारोबारी ने कार से करीब 440 किलोमीटर का सफर किया और दुर्लभतम ‘‘बॉम्बे” समूह का रक्तदान करके 30 वर्षीय महिला मरीज की जान बचाने में मदद की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिरडी में फूलों का थोक कारोबार करने वाले रवींद्र अष्टेकर शनिवार (25 मई) को इंदौर पहुंचे और एक स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती महिला के लिए ‘‘बॉम्बे” समूह का रक्तदान किया। अष्टेकर ने बताया, ‘‘जब मुझे वॉट्सऐप पर रक्तदाताओं के एक समूह के जरिये इस महिला की गंभीर स्थिति के बारे में पता चला तो […]

Read More

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी, मां – बहन, भाई – भाभी और दो भतीजियों और भतीजे को मार डाला तत्काल लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना तामिया तहसील थाना माहुलझिर के कछार गांव की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा […]

Read More

सतना।: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अजीब तरह के शौक ने महिला की जान खतरे में डाल दी। 25 साल की महिला को तरह तरह के बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। बाद में यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट के अंदर से ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। महिला यूपी के महोबा जिले से आई थी। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ […]

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने सागर घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना पर कांग्रेस को राजनीति न करने की सलाह दी है। सीएम ने कहा कि इस दुख की घटना में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं बड़ोदिया नोनागिर गांव में पुलिस चौकी खोलने की बात भी सीएम ने कही। इसके साथ ही मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8,25,000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया, जिसमें से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4, 12,500 बैंक खाते […]

Read More

भिंड पुलिस ने आज दुष्कर्म के फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। जहां मजदूर की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जाते रास्ते पर आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता घर में अकेली थी, […]

Read More

बिहार के शेखपुरा जिले के एक सरकारी स्कूल में भीषण गर्मी से 50 से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को फोन किया गया. काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहनों से सभी छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. बिहार में गर्मी का मौसम चरम पर है. भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री […]

Read More

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तेज धमाके के बाद सड़क फट गई, जिससे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा गर्मी की वजह से हुआ है.सड़क फटने के बाद करीब 6 इंच से ज्यादा ऊपर उठ गई है. फिलहाल मामले की जांच पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट कर रहा है. यह घटना संभल जिले के थाना राजपुरा के गवां-अनुपशहर मार्ग की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर के समय यहां तेज धमाका हुआ और धूल का गुबार उठा,इस दौरान आरसीसी रोड फट गई. इसकी आवाज इतनी तेज थी […]

Read More

राजधानी दिल्ली ने गर्मी ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 मई (मंगलवार) को यहां नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान के चूरू में तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलेगी. दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के कारण कहर बरप रहा है. आइए जान लेते हैं कि आखिर राजधानी दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की वजह क्या है. हरियाणा-राजस्थान से […]

Read More

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच बांग्लादेश का डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, पश्चिम बंगाल सीआईडी और कोलकाता पुलिस कर रही है. मामले की जांच के लिए टीमों के सामने कई चुनौतियां, क्योंकि सांसद के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया था. पुलिस ने आशंका जताई है कि शव को जीवों ने खा लिया होगा. अब सवाल उठता है कि अगर शव के अंग नहीं मिलते हैं तो जांच टीम का अगला कदम क्या होगा. वो अपनी जांच को कैसे आगे बढ़ाएगी. बांग्लादेश के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के प्रमुख हारुन-या-रशीद ने कहा, हमने पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​की मदद से […]

Read More

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में बरी कर दिया है. रंजीत सिंह की जुलाई 2002 में हत्या कर दी गई थी. अदालत ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सिरसा में स्थित डेरे का प्रमुख राम रहीम अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर और न्यायमूर्ति ललित बत्रा की खंडपीठ ने पाया कि […]

Read More