राफा में हमले के बाद नए सिरे से शुरू होने जा रही बंधकों को रिहाई और सीजफायर वार्ता निरस्त होने की खबरें हैं. इजराइल सेना द्वारा दक्षिणी शहर राफा का कंट्रोल लेने के बाद गाजा के हालात बद से बदतर हो गए हैं. दुनिया भर से आ रही राहत सामग्री रोक दी गई है और इजराइल सेना के सीधे तौर नागरिकों को निशाना बनाने की भी खबरें हैं. इस बीच फिलिस्तीनी मिलिटेंट ग्रुप इस्लामिक जिहाद ने इजराइली बंधक की वीडियो जारी की है. इजराइली मीडिया द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे बंदी की पहचान 28 साला साशा ट्रुपानोव के रूप […]
Author: Social Scan
हेल्दी और फिट रहने के लिए आजकल लोग वर्कआउट, योग साथ ही सुबह-शाम वॉकआउट करते हैं. वहीं कुछ लोग वजन कम करने और बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं. जहां वो कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं. कई लोग जिम जाकर अपने आप को ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखाते हैं और जल्दबाजी में बिना ट्रेनर की मदद लिए वर्कआउट करने लग जाते हैं. ऐसे में अनजाने में की गई उनकी एक छोटी सी गलती सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. एक्सपर्ट मुकुल नागपाल ने हमें कुछ ऐसे बातें बताई हैं जिन्हें जिम में वर्कआउट करते समय आपको कुछ बातों का खास […]
उत्तर प्रदेश के जालौन में दो दोस्तों ने मंगलवार देर रात सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. दोनों दोस्तों ने अपनी जान देने से पहले स्टेटस भी लगाया था. सिर्फ स्टेटस ही नहीं दोनों दोस्त ओशो को बहुत सुनते थे. मरने से पहले भी दोनों ने ओशो को सुना फिर सल्फास खा लिया और जान दे दी. घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के कर्बला के मैदान की है. शनिवार देर रात को कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज के नुमाइश मैदान इलाके के रहने वाले मेडिकल संचालक अमन वर्मा ने अपने साथी आलमपुर के रहने वाले बालेन्द्र पाल के साथ कर्बला के […]
ओडिशा के मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की बीजेडी सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश के साथ-साथ ओडिशा का भी भविष्य तय हो जाएगा. पीएम मोदी ने इस दौरान ये भी ऐलान कर दिया कि ओडिशा में बीजेपी का सीएम बनना तय है. उन्होंने रैली में तारीख भी बताई कि 10 जून को ओडिशा में बीजेपी का सीएम शपथ लेने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर भी तंज कसा कि उनकी तबीयत पिछले एक साल के अंदर अचानक […]
बिहार के शेखपुरा जिले के एक सरकारी स्कूल में भीषण गर्मी से 50 से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को फोन किया गया. काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहनों से सभी छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. बिहार में गर्मी का मौसम चरम पर है. भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री […]
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई. यहां आधी रात में एक युवक ने कब्रिस्तान में कब्रें तोड़ दीं. आधी रात में कब्रिस्तान से शोर आने लगा जिसके बाद लोगों को शक हुआ. कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों ने युवक को कब्रें तोड़ते देखा तो उसे दबोच लिया. अज्ञात व्यक्ति मामले को उलझाता रहा. मौका देखकर स्थानीय लोगों की पकड़ से वह फरार हो गया. मामला लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा का है. यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए एक लड़के ने रात के अंधेरे में पुरानी कब्रों को तोड़ना शुरू कर दिया. […]
भीषण गर्मी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है. इसे काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं. सुबह होते ही ये टीमें पानी को बिना वजह बर्बाद करने वाले लोगों पर निगाह रखेंगी. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसका दो हजार रुपए का चालान भी काटा जाएगा. पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के CEO को सख्त निर्देश दिए हैं. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया […]
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. बुधवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर […]
ग्वालियर। डीआइजी के निरीक्षण के दौरान मुंह से गुटखा निकलना महाराजपुरा थाने के प्रधान आरक्षक को मंहगा पड़ गया। यह वाकया तब हुआ जब डीआइजी कृष्णावेणी देशावतु मंगलवार को महाराजपुरा थाने का औचिक निरीक्षण करने जा पहुंची। डीआइजी के सामने हुई इस अनुशासनहीनता को लेकर उन्होंने प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया और पुलिस लाइन में अटैच कर दिया। दरअसल ग्वालियर रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक कृष्णावेणी देशावतु मंगलवार को महाराजपुरा थाने का औचक निरीक्षण करने जा पहुंची थी । उन्होंने प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को थाने में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें, लंबित अपराध […]
जबलपुर। जबलपुर स्टेशन श्रीधाम एक्सप्रेस से यात्री को चलती ट्रेन से उतरना भारी पड़ गया। ट्रेन रुकती इससे पहले ही एक पैर फंस गया, जिससे खून की धार फूट पड़ी। मदद के लिए गुहार लगाई। आसपास रहे यात्रियों ने उप स्टेशन प्रंबंधक वाणिज्य हेमन्त पन्द्रे को सूचना दी। प्राथमिक उपचार करके एंंबुलेंस 108 से नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज भेजा गया। चलती गाड़ी से उतर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 54 वर्षीय यग्वेन्द्र पटेल चलती गाड़ी से […]
ग्वालियर। ग्वालियर में भीषण गर्मी को देखते हुए कोचिंग जाने वाले छात्र छात्राओं की परेशानी देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। कोचिंग संचालक आनलाइन की अपनी क्लासेस चला सकेंगे और इसके लिए कोई अनुमति जरूरी नहीं होगी। जिन छात्र-छात्राओं को कोचिंग में बुलाना जरूरी है वे सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक ही क्लास चला सकेंगे। गर्मी के प्रकोप से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह आदेश जारी किया है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्वालियर जिले में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हेतु कई कोचिंग […]
जबलपुर: सिविल लाइन स्थित मिलेनियम कालोनी के जघन्य हत्याकांड में फरार नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। इसका साथ जो घटना का मास्टर माइंड बताया जा रहा है वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हुआ। फिलहाल पुलिस नाबालिग को जबलपुर लेकर आ रही है उससे आरोपित के बारे में जानकारी ली जाएगी। नाबालिग लडकी के पिता और भाई की हत्या आरोपित ने की थी। घटना के बाद से आरोपित और नाबालिग फरार चल रहे थे जिनकी तालाश की जा रही थी। घटना के करीब 70 दिन बाद पुलिस को आरोपित को नाबालिग को पकड़ पाई […]
इंदौर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम को बुधवार को हाई कोर्ट से अग्रिम मिल गई। जिला कोर्ट ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ 17 वर्ष पुराने जमीन विवाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद दोनों का गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया था। बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में हुई सुनवाई में बम की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि 17 वर्ष पुरानी एफआइआर में गोली चलाने उल्लेख नहीं है। पुलिस को दिए बयान में भी फरियादी ने इसका कोई जिक्र नहीं किया है। […]
भिंड। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी है। गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी है। घायल को पुलिस ने गोहद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे की है। बता दें, कि मालनपुर के सिंघवारी निवासी 17 वर्षीय किशोरी किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में 22 वर्षीय शिवम परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी मिहोनी थाना रावतपुरा रहता है। शिवम जमुना आटो कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किशोरी के माता-पिता और भाई फैक्ट्री में काम करने के लिए चले […]
आगर मालवा। आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर स्थित मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान बुधवार सुबह लाखों रुपए निकले। यह सभी नोट पानी में गलकर खराब हो चुके हैं। सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और रुपए को लेकर कोतवाली थाने पर ले जाया गया जहां पर आगे की जांच की जाएगी। बता दें कि आगर नगर पालिका द्वारा मोती सागर के सौंदर्यीकरण और गहरी करण को लेकर खोदाई करवाई जा रही है। खोदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही […]
इंदौर। धार की भाजपा विधायक नीना वर्मा के निर्वाचन के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में चल रही चुनाव याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। नीना वर्मा की तरफ से याचिका निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया । नीना वर्मा की ओर से यह भी कहा गया कि वे आवेदन के समर्थन में दिया जाने वाला शपथ पत्र बाद में दे देंगी क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और वे दिल्ली में हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक नीना वर्मा के खिलाफ यह चुनाव याचिका धार निवासी सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है। इस याचिका […]
