Author: Social Scan

महाराष्ट्र में जमीन के विवाद में एक बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. राजगढ़ तालुक के कोंढवले गांव में ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से बच्ची को जमीन में जिंदा गाड़ने लगे. जमीन पर विवाद के कारण भीड़ इकट्ठी हो गई. उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने जमीन को कब्जा करने के लिए खेत में जेसीबी चला दी. बच्ची भी वहीं पर खड़ी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया है. जल्द ही उनपर कार्रवाई की जाएगी. बच्ची की मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी […]

Read More

जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना गुरुवार की रात को जर्मनी से बेंगलुरु लौटे थे. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उन्हें रात को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना […]

Read More

गोरखपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक अध्यापक की मृत्यु होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी लगाई गई. मृत अध्यापक का नाम लिस्ट में भेज दिया गया. इसके बाद चुनाव में होने वाले प्रशिक्षण में जब शिक्षक का नाम अनुपस्थित सूची में आया तो उसके खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गोरखपुर के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया. जब मृत शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना उनके परिवार वालों को लगी तो वह थाने गए और बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने लगे. मृत शिक्षक गोरखपुर के चारगांव के अंतर्गत आने […]

Read More

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी मंडप में बैठकर ध्यान व प्रार्थना की। पुजारियों ने स्वस्ति वाचन किया। सभा मंडप से बाहर आते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पं. संजय पुजारी से मंदिर के शिखर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मंदिर के शिखर पर पुताई क्यों की गई है, इसका स्वरूप भी प्राचीन काले पत्थरों की तरह होना चाहिए। इस पर पुजारी ने उन्हें बताया कि मंदिर का शिखर पत्थर से नहीं, बल्कि ईंट और चूने से बना हुआ है, इसलिए शिखर पर चूने से पुताई की जाती है। […]

Read More

जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्‍या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्‍मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्‍टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्‍तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था। बताया जाता है कि मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम […]

Read More

जबलपुर। रेलवे की सिविल लाइंस की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार की…

Read More

गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इस भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर और फ्रिज भी फेल होना शुरू हो गए हैं. साथ ही हाल ही में कई जगहों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ब्लास्ट होने की खबर सामने आई हैं. 30 मई को नोएडा के सेक्टर 100 की एक सोसायटी में चलता हुए एयर कंडीशनर फट गया था. एसी ब्लास्ट होने की वजह से इस सोसायटी के कई फ्लैट में आग लग गई. अगर इस भीषण गर्मी में आप भी इलेक्ट्रिक गैजेट्स यूज कर रहे हैं तो […]

Read More

जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह, मुस्लिम कानून के अनुसार वैध विवाह नहीं है। इस मत के साथ कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अनियमित विवाह माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो। कोर्ट ने कहा कि “मुस्लिम कानून के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के […]

Read More

उत्तर प्रदेश के इटावा में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घरवालों का आरोप है कि पति इतना निर्दयी हो गया कि जमीन में लिटाकर डंडे से पिटाई की. पीटते-पीटते उसने अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया. पत्नी की इतनी ज्यादा पिटाई कर दी गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पति मृत अवस्था में पत्नी को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घरवालों ने बेटी की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कंटेनर ट्रक ने आधा दर्जन गाड़ियों को रौंद दिया. ये हादसा तब हुआ जब गाड़ियां रेलवे कॉसिंग के गेट पर खड़ी थीं. इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आया और आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदता चला गया. इस हादसे में लगभग तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है. क्रॉसिंग बंद होने के कारण गाड़ियां रोड पर कतार में खड़ी थीं. इसी दौरान ट्रक ने पीछे से गाड़ियों ने टक्कर मार दी. घटना […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड सैनिक अपनी टीम के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए थे. इस दौरान जब वह स्टेज पर वर्दी में परफॉर्म कर रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. स्टेज पर रिटायर्ड फौजी के गिरने के बाद भी लोग इसे परफॉर्मेंस समझते रहे और तालियां बचाते रहे. जब मंच पर करीब एक मिनट तक वह पड़े रहे तो लोगों ने उन्हें जाकर देखा. हालत ठीक नहीं होने पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना इंदौर […]

Read More

जान्हवी कपूर इस वक्त फुल ऑन डिमांड में हैं. क्या बॉलीवुड और क्या साउथ… हर तरफ जान्हवी कपूर पहली पसंद बनी हुईं हैं. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. हाल ही में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आ रहे हैं. अबतक फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह पिक्चर इस साल की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी है. इससे पता […]

Read More

उज्जैन : परमधाम आश्रम के स्वामी के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने महंत सुरेशानंद को गिरफ्तार कर लिया। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपित महंत को कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस एक और आरोपित की तलाश में जुटी है। ये है मामला   टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि कहारवाड़ी स्थित परमधाम आश्रम के स्वामी संपूर्णानंद ने शिकायत की थी कि आश्रम में रहने वाला बोधानंद आसपास के लोगों से विवाद कर रहा था। आश्रम की बदनामी होने से बोधानंद को हटाकर उनके गुरु परमानंद महाराज ने […]

Read More

गायत्री शक्ति पीठ के समीप अपने दादाजी के पास रह रही 20 वर्षीय युवती आशा पुत्री मोहनलाल मेघवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव पिपलियामंडी पहुंचा। यहां पर युवती के स्वजनों व अन्य लोगों ने युवती के शव को महू-नीमच राजमार्ग की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक युवती के मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की […]

Read More

ठीक एक महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. इसमें अगर किसी एक नाम को लेकर सबसे ज्यादा हैरानी, निराशा और गुस्सा फैंस और एक्सपर्ट्स को आया था तो वो था- रिंकू सिंह. पिछले एक साल में आईपीएल के जरिए अपना नाम बनाने वाले और फिर टीम इंडिया में दमदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू को 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी. हालांकि रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है और वो टीम इंडिया के साथ न्यूयॉर्क में हैं. अब यहां से रिंकू को लेकर एक ऐसी खबर आई […]

Read More

मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। इनोवा में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक के इनोवा से हुई टक्कर शुक्रवार सुबह 40 […]

Read More