बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 19 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। मृतक ने आरोपियों को पिस्टल खरीदने के लिए यह रुपए दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि 29 मई को ग्राम कोटवार ने आठनेर थाने जाकर पुलिस को बताया था कि मांडवी के पास कस्तूरचंद के खेत में पानी […]
Author: Social Scan
नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कोतवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बता दें कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में मंत्री विश्वास सारंग पर इल्जाम लगाया है और कहा है कि इस पूरे घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग का हाथ है। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी […]
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में लोकसभा चुनाव के संबंध में सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के संबंध में कहा कि चुनाव नतीजों में भाजपा 370 से अधिक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगा। चौहान ने एक बयान के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन चार जून को ये बात साफ हो जाएगी। चौहान का कहना है कि ये बात वे नहीं, बल्कि देश की जनता कह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश […]
गुरुवार की रात ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए और उनकी साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरा शोर सुनकर ग्रामीण आ गए तो आरोपित भाग गए। महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। मोहना थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मोहन पुत्र दीनदयाल जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम दौरार, अशोक पुत्र अखय सिंह उम्र 20 साल निवासी निवासी सदर और धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र रावत उम्र 20 साल निवासी दीक्षित कालोनी मोहना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे […]
प्रदेश भर में जीएसटी की कार्रवाई के क्रम में स्टेट जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की शाम शहर के तीन बीयर बारों पर छापा मार कार्रवाई की। जीएसटी मुख्यालय से में बीयर बारों में वेट व रेस्टोरेंट टैक्स को लेकर गड़बड़ का इनपुट मिला था। 18 अधिकारियों की टीम छप्पर वाला पुल स्थित सुदर्शन बीयर बार सिटी सेंटर स्थित माया बीयर बार और रेलवे स्टेशन स्थित सफारी बीयर बार में पहुंची, यहां पहुंचे अफसर ने पड़ताल शुरू की तो बार संचालकों ने न दस्तावेज दिखाए न कार्रवाई में सहयोग किया। शाम को तीनों बीयर बारों को सील कर दिया गया। […]
जबलपुर। एक कहावत में भी कहा गया है-तपै नवतपा नव दिन जोय, तौ पुन बरखा पूरन होय। हालांकि, विज्ञान नौतपा को नहीं मानता है। विज्ञानियों का कहना है कि इन दिनों किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इसी कारण तापमान बढ़ जाता है। ज्यादा गर्मी पड़ने से मानसून अच्छा ही होगा, ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। हां, गर्मी तेज होने से मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित होता है, इसे हीट लो कहा जाता है। यह मानसून को सक्रिय करने में मददगार होता है। नौतपा के ये नौ दिन फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं एक […]
जबलपुर। देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानि एनजीटी ने संस्कारधानी जबलपुर के नाला पक्कीकरण घोटाले पर सख्ती बरतते हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित करने की व्यवस्था दे दी है। इस उच्च स्तरीय जांच कमेटी में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और जबलपुर कलेक्टर शामिल होंगे। अरबों खर्च होने के बावजूद कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका यह कमेटी पता करेगी कि बीते 14 वर्ष में अरबों खर्च होने के बावजूद हकीकत की जमीन पर नाला पक्कीकरण कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका। एनजीटी, दिल्ली के चेयरपर्सन […]
जबलपुर। मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं। यह कहना है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान का। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन के एग्जिट पोल का बहिष्कार किया था। उनको पहले से ही आभास हो गया था कि […]
भोपाल। नर्सिंग काॅलेजों की मान्यता में हुई गड़बड़ियों की जांच के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे। सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो मान्यता के पूर्व होने वाले निरीक्षण संबंधी जांच दल में शामिल थे और गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। राजस्व विभाग ने 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से भी कहा गया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। मान्यता देने से पूर्व निरीक्षण दल बनाकर काॅलेजों का निरीक्षण कराया जाता है। इसमें भूमि […]
भोपाल। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शनिवार को भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। यहां पर 4 जून को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। निरीक्षण के दौरान भोपाल के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी उनके साथ रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा […]
भिंड। मतदाताओं को भ्रमित करने और आदर्श आचार संहित का उल्लंघन करने पर ऊमरी पुलिस ने मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऊमरी पुलिस ने पटवारी के खिलाफ जारीी 41ए सीआरपीसी का नोटिस इंदौर में तलाश कर तामील कराया है। साथ ही उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है। बात दें, कि 27 अप्रैल को ऊमरी में जनसभा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवाशीष जाररिया को लेकर विवादित बयान दिया था। एक मई 2024 को आवेदक अशोक कुमार गुप्ता निर्वाचन अभिकर्ता बसपा लोकसभा क्षेत्र-2 […]
उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए अयोध्या से उज्जैन आए एक दर्शनार्थी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शिवचरण पुत्र रामचंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने स्वजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर मंदिर में बने अस्पताल के […]
ओंकारेश्वर। विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में दर्शन के नाम पर सुदूरवर्ती प्रदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों से कथित पंडे पुजारियों द्वारा लूट और ठगी धड़ल्ले से जारी है। शासन, प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण तीर्थयात्रियों से जम कर लूटपाट और ठगी का धंधा जारी है। इस कारण तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर की छवि धूमिल हो रही है। ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं से राशि लेकर दर्शन का झांसा देने की अनेक घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। यहां तक कि दर्शन कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा श्रद्धालुओं से धन राशि लेने के वीडियो भी सोशल मीडिया में आ चुके […]
देवास। शहर की पॉश कालोनियों में शुमार कालानी बाग में चोरों ने एक ही बिल्डिंग में बने 6 में से पांच फ्लैट में धावा बाेल दिया। इनमें से दो फ्लैट से सोने-चांदी के जेवर, नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया, दो अन्य फ्लैट से चोर कुछ नहीं ले जा पाए जबकि एक फ्लैट में चोरी में क्या गया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि परिवार बाहर गया हुआ है। मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में फरियादी भवानीशंकर […]
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में कई जगह पारा 50 डिग्री के ऊपर जा चुका है और पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। बात करें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पानी की किल्लत यहां भी देखने को मिल रही है साथ ही नगर निगम टैंकरों से पानी सप्लाई करके पूर्ति करने की कोशिश कर रहा है। इसी घड़ी में कांग्रेस ने आज विरोध स्वरूप कॉलोनी में जाकर मटके बांटे और मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम जनता एवं रहवासियों ने बताया है कि हमें कई दिनों से पानी नहीं […]
शहर के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पति और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के फांसी लगाने के महज आधे घण्टे बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनो की एक दो माह की बेटी भी है। अचानक बहु, बेटे का इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों का शुक्रवार सुबह पीएम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पिता कन्हैया ने गुरुवार देर शाम अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों की नजर पड़ने पर उसे बेहोसी की हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां आईसीयू में […]
