इस सप्ताह तापमान मिला जुला रहने वाला है। न भीषण गर्मी सताएगी और न ही ठंडक राहत देगी। कुल मिलाकर वातावरण में कभी गर्मी तो कभी राहत की आस बनेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई जिससे वातावरण में ठंडक आ गई। तेज आंधी के कारण कई पेड़ की डाल टूटकर जमीन पर आ गई, जिसको लेकर मौसम विशेषज्ञ हुकुम सिंह का कहना है कि इस वर्षा के कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से गुरुवार को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ […]
Author: Social Scan
जबलपुर। स्कूलों की फीस मुनाफाखोरी और किताबों की कमीशनखोरी में फंसे स्कूल संचालक,प्राचार्य के साथ पुस्तक विक्रेताओं ने केंद्रीय जेल में मुश्किल से रात काटी। फिलहाल 19 लोग जेल के अंदर हैं। ये सभी सुख सुविधाओं के बीच रहने वाले हैं जो शुक्रवार की रात जेल में कैद रहे। इन्हें जेल में शनिवार को तड़के पांच बजे उठा दिया गया। लाइन से सभी को खड़ा किया और फिर प्रार्थना कराई गई। इधर आरोपितों को आम कैदियों की तरह ही जेल प्रशासन ने दो कंबल, दो चादर, एक कटोरी, एक किगलास और थाली। अब जेल के बैरक में आरोपितों को अपना बिस्तर खुद लगाना […]
जबलपुर। कैंसर का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में एक ऐसी बीमारी की तस्वीर बन जाती है कि यह ठीक नहीं हो सकती है जबकि यह एक गलत धारणा है। खर्चीले इलाज से मरीज जीने की उम्मीद छोड़ने लगता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो इसका डटकर मुकाबला करते हैं, और कम खर्च के इलाज से ही इसे हरा भी देते हैं। फेफड़े का कैंसर, स्तन कैंसर, पेट का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर आदि कुछ ऐसे सामान्य कैंसर हैं, जिनकी खोज में काफी कुछ सामने आया है। महिलाओं में ज्यादातर ब्रेस्ट, गर्भाशय का कैंसर पाया जाता है। हमने कुछ […]
शहडोल। शहडोल जिले के पपौंध में दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार में बांस काटने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें 20 वर्षीय भतीजे ने अपनी चाची के साथ मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की बजाय घटना का मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। घटना के तुरंत बाद महिला अपने पति के साथ पपौंध थाने पहुंची आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला विमलेश जायसवाल 26 वर्ष अपने घर में थी। उसी समय उसका भतीजा विनीत जायसवाल घर की बगीचे में लगे बास के पेड़ों […]
उज्जैन। बेगमबाग चौराहे पर शुक्रवार रात को एक ऑटो चालक ने आरक्षक से साथ मारपीट कर दी। आरक्षक ने बैरिकेड्स हटाकर आटो निकालने…
इंदौर। सायबर अपराधियों ने फटाफट लोन का झांसा देकर युवक का फोन हैक कर लिया। आरोपितों ने गैलरी से फोटो निकाल कर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि ठगों ने पाकिस्तान के नंबरों का उपयोग किया है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक छीपा बाखल निवासी फैजान के पास काल आया था। इसमें कहा बगैर आइडी, अनुबंध के लोन मिलेगा। आरोपितों ने प्ले स्टोर से लोन एप तो इंस्टाल करवा दी पर फैजान ने लोन नहीं लिया। कुछ देर बाद काल आया और कहा चार हजार का लोन स्वीकृत किया है व ब्याज सहित […]
खंडवा। फायनेंस कंपनी बन लोगों से बाइक छुड़ाकर ले जाने वाली गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दस बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में और भी खुलासे कर सकती है। खालवा थाने में फरियादी काशीराम पुत्र विश्राम निवासी धामा ने शिकायत करते हुए बताया कि 28 फरवरी को उसकी बाइक कुछ बदमाश फायनेंस कंपनी के कर्मचारी बताकर खालवा से छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर लगाकर बाइक की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक सहित एक संदिग्ध खंडवा में दिखाई दिया है। पुलिस ने […]
बुरहानपुर। शहर में शनिवार रात इंटरनेट मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से विवाद खड़ा हो गया। इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक द्वारा पोस्ट डालने के बाद दो पक्षों में तनाव बढ़ा जो पथराव तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार शोराब कुरैशी ने जतन उर्फ जत्तु के खिलाफ गणपति थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई में देरी से विवाद और बढ़ गया। इसके बाद रात में बड़ी संख्या मे लोग थाने में भी एकत्र हो गए थे। कुछ देर नारेबाजी व हंगामा के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र की गलियों […]
खंडवा। बाइक से कंपनी का साइलेंसर निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस अब तक समझाइश देते आ रही थी, लेकिन इसका कोई असर शरारती तत्वों पर देखने को नहीं मिल रहा था। वाहनों में लगे कानफोड़ू साइलेंसरों ने शहरवासी परेशान हो गए। तंग गलियों में तेज आवाजों वाले साइलेंसरों ने लोगों की रातों की नींद में भी खलल डाला। इसलिए वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी की तर्ज पर सख्ती से कार्रवाई की। पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जिन्होंने वाहनों के साइलेंसरों से […]
दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार […]
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया था। शव के कई टुकड़े कर अवशेष अलग- अलग स्थानों पर फैंक दिए थे। पुलिस ने शव के अवशेष में खोपड़ी, एक पांव और सीने की पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक घटना 21 मई की है। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी… बॉडी के अवशेष अरवलिया खंती से बरामद कर लिए गए हैं। निशातपुरा पुलिस ने गुमुशदगी दर्ज कर जांच […]
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अपराधों की राजधानी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध स्वरूप पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें इंदौर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों लगातार हत्याएं हुईं वहीं लूट चोरी की वारदात में भी इजाफा देखने को मिला। इसी के विरोध स्वरूप आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस तरीके से इंदौर […]
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना इंदवार थाना क्षेत्र की है शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है चार लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है हादसे में परम लाल ,मनोज कुमार, लोकेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूरजभान तोमर ,करण सिंह सिकरवार, अंकित और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है […]
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब 40 यात्रियों से भरी एसी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई। जिस बस में आग लगी वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। तभी अभनपुर के […]
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देवरानी जेठानी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। जहां लिफ्ट देने के बहाने 3 आरोपी दोनों को सूनसान जगह ले गए और उनके साथ गलत काम किया। हालांकि उनके शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण वहां आ गए, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।घटना मोहना थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात की है। बताया जा रहा है कि ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए […]
