नजरें मिलाने का अंजाम यही होता है… ये शब्द थे उन दबंगों के, जिन्होंने एक युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि युवक ने उनसे आंखें मिला ली थी. मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है. दबंग युवक को तबतक पीटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना जबलपुर के मदन महल थाना इलाके के ग्रोवर अस्पताल के पास की है. प्रेम जायसवाल नाम का युवक अपने भाई सुधांशु जायसवाल के साथ जनरल स्टोर पर खरीदारी […]
Author: Social Scan
संदेशखाली में मतदान के 24 घंटे के बाद फिर से हिंसा भड़क उठी है. संदेशखाली के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट रूप से गड़बड़ी की सूचना मिली है. मारपीट, तोड़फोड़ और अशांति फैलाने के आरोप में 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रशासन संदेशखाली के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर शांति का संदेश दे रहा है. संदेशखाली की चार पंचायतों में धारा 144 जारी कर दी गई है. दूसरी ओर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर संदेशखाली हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. संदेशखाली के सरबेरिया गांव में […]
अमेरिका और कनाडा के मैच के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया. अब इंतजार है 5 जून का, जब न्यूयॉर्क में टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ ही टीम इंडिया के सफर की शुरुआत होगी. रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर भारतीय टीम 11 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने की उम्मीद कर रही है. हालांकि, इस मैच से पहले ही रोहित शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है, जो टीम की तैयारियों और उसकी प्लानिंग पर सवाल खड़े कर सकता है. ये बयान है […]
बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अबरार हक की भूमिका निभाई. एक ऐसा शख्स, जिसके अंदर बदला लेने की आग है. लंबी और घनी दाढ़ी, लंबे बाल और अच्छी बॉडी, उनका लुक भी उसी तरह से तैयार किया गया. फिल्म में उनके सामने रणबीर कपूर यानी रणविजय थे, जिससे अबरार बदला लेना चाहता था. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अबरार का लुक कैसे तैयार कराया था. उन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट को उनके किरदार की पूरी जानकारी दी थी. दरअसल सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने इंस्टाग्राम पर ‘एनिमल’ के अबरार की फोटो शेयर […]
अभी सुबह-सुबह अमूल दूध के रेट बढ़ने और टोल प्लाजा टैक्स बढ़ने का झटका मिला ही था कि अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में इजाफा कर दिया है. मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इससे पहले अमूल ने भी अपने दूध के रेट्स में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है. दूध के ये नए रेट्स आज यानि 3 जून से लागू हो गए हैं. मदर डेयरी ने भी बढ़ाए रेट अमूल ने जब अपने दूध के दामों में इजाफा किया था तभी आशंका थी कि मदर […]
स्मार्टफोन इतना जरूरी हो गया है कि इसके बिना लाइफ नामुमकिन लगती है. इसलिए जब भी हम फोन को चार्ज करते हैं तो बस यही सोचते हैं कि काश! फोन पलक झपकते ही चार्ज हो जाए. आजकल फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी आ गई है, जिससे आधे घंटे से एक घंटे के अंदर भी स्मार्टफोन चार्ज हो जाते हैं. मगर एक भारतीय मूल के रिसर्चर ने ऐसी टेक्नोलॉजी ईजाद की है जिससे फोन तो फोन, लैपटॉप भी 1 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा. इतना ही नहीं, ये हाई स्पीड चार्जिंग टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक कार (EV) को महज 10 मिनट में चार्ज कर […]
देवभूमि हरिद्वार में वैसे तो बहुत से मंदिर हैं, लेकिन यहां एक ऐसा भी मंदिर है, जिसके निर्माण में लोहे और सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ. फिर भी इसकी बनावट इतनी भव्य है की जो भी इसे देखता है वह मंत्रमुग्ध हो जाता है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इस भव्य मंदिर के निर्माण में किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है. श्री यंत्र मंदिर हरिद्वार हरिद्वार हिंदूओं की आस्था का केंद्र माना जाता है. यहां बहुत से देवी देवताओं के भव्य और प्राचीन मंदिर विद्यमान हैं. गंगा के तट पर बहुत से मंदिर हैं, जिनमें से एक […]
गाजा युद्ध में इजराइल पर दबाव बनाने के लिए कई बड़े बड़े मुस्लिम देश कोई कदम नहीं उठा पाए हैं. लेकिन कुछ छोटे देशों ने इजराइल की निंदा ही नहीं बल्कि उसके खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं. एशिया के छोटे से देश मालदीव ने ऐलान किया है कि वो अपनी सरहद में इजराइली नागरिकों के प्रवेश पर बैन लगाएगा. जिसके बाद इजराइल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वे मालदीव की यात्रा करने से परहेज करें. ये हिदायत दो नागरिकता रखने वाले इजराइलियों की दी गई है. विदेश मंत्रालय का कहना है, “दो देशों […]
वट सावित्री व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन पड़ने वाला वट सावित्री व्रत इस बार 6 जून दिन सोमवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ ही पूरा साज-श्रृंगार करके पूजा करती हैं. वट सावित्री के दिन पूजा पाठ से लेकर तैयार होने तक को लेकर महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं. यह दिन महिलाएं करवा चौथ की तरह सेलिब्रेट करती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कपड़ों की खरीदारी से लेकर ब्यूटी तक के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से […]
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजे पर टिकी हुई हैं. 4 जून को मतगणना होगी, जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तरह की तैयारियां कर ली हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि मंगलवार को यूपी में 75 जिलों के 81 मतगणना स्थलों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद लोकसभा क्षेत्र में समाहित विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को जोड़कर लोकसभा क्षेत्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की 80 […]
लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘सोशल मीडिया में हमारे उपर मीम्स बनाए गए हैं, लापता जेंटलमैन टाइप बहुत से टैग्स हैं.. हम सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे, जो सात चरणों के दौरान हुआ… इस बार हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है… 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जिसमें 31.2 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला है.’ आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में सेवाएं देने वालों की तारीफ की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने पूरे चुनाव में पूरी कोशिश रही […]
लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे कल यानी मंगलवार को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले खूब बयानबाजी हो रही है. सत्तापक्ष हो या विपक्ष दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीत, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में महंगाई बढ़ी, अमीरों के लोन माफ हुए और मणिपुर जैसी घटनाएं हुईं. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, पेपर लीक कराए, बेरोज़गारी बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया. यही नहीं मणिपुर में हिंसा हुई. सपा अध्यक्ष ने […]
दिल्ली में पानी की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को आपातकालीन बैठक करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि 5 जून को सभी पक्ष (केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार) इस पर इमरजेंसी बैठक करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान करना होगा. शीर्ष अदालत में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा कि वह दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है. वहीं, हरियाणा सरकार ने पानी देने का विरोध किया. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की बेंच हरियाणा से अतिरिक्त […]
बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां फाइनेंस बैंक मैनेजर ने स्टाफ के 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर लाखों रुपये चोरी कर डाले. पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2 लाख 9 हजार 810 रुपये बरामद किए हैं. पुलिस खुलासे में मालूम हुआ है कि आरोपी मैनेजर और बैंककर्मी कंपनी का 9.76 लाख रुपये हजम करने की साजिश में थे. पुलिस ने 12 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इनके […]
झारखंड के पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हिरणपुर थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वहीं पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता मंगेतर के जीजा के घर आई थी. इसी दौरान वह मंगेतर के साथ काजू बागान घूमने चली गई. तभी 6 युवक वहां आ पहुंचे. दोनों से बहस करने लगे. आरोपी युवकों ने […]
लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानी मंलवार को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले सत्तारूढ़ दल बीजेपी में हलचल बढ़ गई है. दिल्ली में नेताओं के बैठकों का दौर शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मेगा मीटिंग चल रही है. नड्डा के घर चल रही बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं. इसके अलावा बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, मनसुख मंडविया, बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग भी मौजूद हैं. […]
