Author: Social Scan

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करने को लेकर लगातार र सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच पुलवामा एनकाउंटर शुरू हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. खास बात ये है मारे गए आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में चल रही इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर रियाज अहमद डार और उसका सहयोगी रईस अहमद मारा गया है. आतंकी रियाज अहमद काकापोरा का […]

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल के कुछ समय में सोशल मीडिया पर भी अत्यंत लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरह ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है.इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें देशभर में बीजेपी के स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हर जगह जाकर जमकर प्रचार अभियान में हिस्सा लिया, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक बढ़ गई है. युवाओं में मुख्यमंत्री धामी का खूब क्रेज दिख रहा है. सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड […]

Read More

राजस्थान के पाली में एक होटल में कुछ बदमाशों ने घुसकर होटल मालिक की सरिये से पिटाई कर दी. साथ ही बचाने आए लोगों के साथ भी बदसलूकी की. यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल पीड़ित ने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और शिकायत दर्ज करा दी.वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है. घटना पाली जिले के बाली तहसील के रानी गांव के रसराज होटल की है. पुलिस के मुताबिक, 3 से 4 आरोपी रसराज होटल के अंदर घुस गए. […]

Read More

जबलपुर के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 18 लाख 96 हजार 346 मतदाता हैं, जिनमें 9,63,065 पुरुष एवं 9,33,186 महिला तथा थर्ड जेंडर के 95 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 38 हजार 459 मतदाता भी शामिल हैं। कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने   Jabalpur Lok Sabha Result 2024: जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,666 तथा 22,241 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से ऐसे 1,209 मतदाताओं जिनमें 260 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले के सभी 2 हजार 139 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 19 प्रत्याशी चुनावी […]

Read More

जबलपुर। लोकसभा चुनाव में सभी चरण के मतदान हो गए हैं और अब मंगलवार को मतों की गिनती होना है। इसकी तैयारी में जबलपुर प्रशासन और पुलिस जुट गई है। सुबह आठ बजों से मतों की गिनती होगी। जबलपुर में लगभग 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती होगी। रविवार से ही कृषि विवि परिसर में आने-जाने वालों की जांच शुरू   प्रशासन की तैयारी है कि वह दोपहर 12 से एक बजे की बीच गिनती पूरी कर दें, हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अधिकृत परिणाम आने की संभावना है। इधर मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। […]

Read More

जबलपुर। लोकसभा चुनाव लड़ रहे वे सभी उम्मीदवार अपनी राशि या सुरक्षा निधि गंवा बैठेंगे, जिन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल डाले गए वैध मतों के छठवें हिस्से से कम या बराबर मत प्राप्त होंगे। आयोग के निर्देशों के मुताबिक कुल वैध मतों के 16.66 प्रतिशत अथवा छठवें हिस्से से कम या बराबर मत मिलने पर उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा की गई निक्षेप राशि जब्‍त कर ली जाएगी। इस राशि को उसे वापस नहीं किया जाएगा। नामजदगी का पर्चा दाखिल करते वक्त जमा करानी होती है   आम बोलचाल की भाषा में इसे जमानत जब्‍त हो जाना […]

Read More

 उज्जैन। बड़नगर में खोप दरवाजा क्षेत्र में स्थित किराना दुकान में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दुकान में काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित दुकान में रखे केसर के डिब्बे, काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट के डिब्बे सहित अन्य सामान व 85 हजार रुपये चुरा ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही कार के माध्यम से आरोपितों के गिरफ्तार किया। आरोपित इंदौर से कार किराए पर लाए थे। यहां नंबर प्लेट निकालकर सामान भरकर ले गए थे। एएसपी नीतेश […]

Read More

20 मई को उद्धव ठाकरे की पत्रकारों के साथ की गई प्रेस कांफ्रेंस को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को शिव सेना प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आशीष शेलार ने आचार संहिता के दौरान उद्धव बाला साहेब ठाकरे की प्रेस कांफ्रेंस पर आपत्ति जताई है. 20 मई को उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे. इस दिन राज्य की 13 सीटों पर मतदान हुए थे, जिसमें मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटें भी शामिल थीं. इस की शिकायत आशीष शेलार ने […]

Read More

बिहार के नांलदा में जदयू नेता की धारदार हथियार और लाठी डंडी से पीटकर हत्या कर दी गई. वे लोकसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट बने थे. वहीं, मृतक की बेटी के मुताबिक, वह सुबह के समय शौच करने खेत में गए थे, जहां उन पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला परबलपुर थाना क्षेत्र के माउआ गांव का है. मृतक अनिल कुमार की बेटी के मुताबिक, अनिल कुमार आज सुबह के समय शौच करने पास वाले खेत में गए थे. लेकिन यहां करीब आधा दर्जन आरोपी घात लगाकर […]

Read More

 भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार   Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। […]

Read More

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया, परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस सक्रिय हुई और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और बच्चे को खोज निकाला और परिजनों को बच्चा सौंप दिया है। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि रूबी अहिरवार निवासी ग्राम पडरुआ ने एक बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल के सफाई कर्मी वार्ड में सफाई करने आए और परिजनों को बाहर जाने के लिए कहा इसी […]

Read More

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।” स्थानीय निवासियों ने […]

Read More

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने घटना […]

Read More

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, सभी लोग जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए निकले थे और रीवा जा रहे थे। रामपुर बघेलान के पास अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई। घटना रविवार देर रात की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में कृष्णा गंभीर रूप […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना […]

Read More

घर के पीछे कुत्ते भौंक रहे थे, आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो वहां बेटी बेहोश मिली. उसे वहां से उठाकर घर के अंदर लाए. चेहरे पर पानी डाला तो उसे होश आया. तभी वह चीखने-चिल्लाने लगी. वह डर रही थी. बस एक ही बात कह रही थी कि उसे छोड़ दो. लड़की की यह हालत देख घरवाले डर गए. लेकिन पिता ने लड़की को हौसला दिया. पूछा कि आखिर घर के पीछे बेहोश कैसे हो गई थी. इस पर, बेटी रो पड़ी. उसने जो बताया, वह सुनकर घरवालों के आंखों से आंसू निकलने लगे. उसके साथ एक दरिंदे ने रेप […]

Read More