छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। हमले के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वीडियो में जवान मोर्चा संभालते हुए और खुद को सुरक्षित करते आए नजर आ रहे हैं। नक्सलियों द्वारा दागे UBGL फटने का वीडियो भी दिखाई दे रहा है। घटना इराकभट्टी पुलिस कैंप का है जहां नक्सलियों ने हमला किया था। घटना में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद माओवादी उल्टे पैर भागे थे। बताया जा रहा है कि कैंप के दूसरी तरफ मौजूद काम […]
Author: Social Scan
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान गोली बरामद नहीं की जा सकी है। इसलिए पुलिस अब परिजनों की अनुमति लेकर अस्थियों में गोली खोजने का काम करेगी ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके। आपको बता दें कि यह पूरा मामला रीवा की जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव का है। जहां तीन और चार मई की दरमियानी रात दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी […]
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे रोशनदान को तोड़कर भाग गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या एवं चोरी के मामलों में बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे सुबह बाल संरक्षण गृह का रोशनदान तोड़कर भाग निकले। जब बाल संरक्षण गृह में बंद अन्य बच्चे बाथरूम की तरफ गए तो वहां उन्हें ग्रिल टूटी दिखाई दी। बच्चों ने इसकी सूचना तत्काल बाल संरक्षण कर्मी को दी तथा कर्मी ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और जवान विश्वविद्यालय थाने का स्टॉफ मौके पर […]
भोपाल। आप सभी ने ड्रीम गर्ल मूवी तो जरूर देखी होगी। मूवी में एक्टर आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लोगों से बात करते हैं और उनसे दोस्ती कर लेते हैं। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सामने आया है। यहां पर एक आरोपी ने लड़की की आवाज निकाल कर कई लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी को यह आइडिया ड्रीम गर्ल मूवी देख कर ही आया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और लड़कों से बातचीत शुरू कर दी और मोबाइल नंबर लेकर लड़की की आवाज में उनसे बात करने […]
दिल्ली में सरकार बनाने का कवायद के बीच रेल मंत्रालय को लेकर एनडीए के दो घटक दलों की ओर से जोर आजमाइश चल रही है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार और चिराग पासवान दोनों की ओर से रेल मंत्रालय को लेकर दावा किया जा रहा है. पटना से वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्हारी ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा कि रेलवे में नौकरी और काम यह दो ऐसी चीजें हैं, जो नेताओं को अपनी ओर खींचती हैं. वहीं वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र का कहना है कि रेलवे दिन प्रतिदिन लोगों से इतना जुड़ा है कि नेताओं को लगता है […]
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने टीवी 9 पर बड़ा दावा किया है.अपने बेटे प्रवीण निषाद की हार पर संजय निषाद ने कहा है कि बीजेपी के लोगो ने साथ नहीं दिया… हम अपने बूथ जीत गये लेकिन बाक़ी जिम्मेदारी तो बीजेपी के कार्यकताओं की थी जिन्होंने ठीक काम नहीं किया. निषाद ने कहा कि “मेरे बेटे को टिकट मोदी जी ने दिया लेकिन यूपी में लोगो को ये पसंद नहीं आया वो अपना टिकट चाहते थे. बीजेपी के नेताओ की आंतरिक राजनीति की वजह से यूपी में नतीजे अच्छे […]
कुख्यात गैंगस्ट गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के 9 परिसरों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने ताबड़तोड़ तलाशी ली है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज चंढीगढ से संबंधित जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले में इस तरह की कार्रवाई की है. एनआईए का ये एक्शन करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के एक दिन बाद लिया गया है. उन सभी से पूछताछ जारी दरअसल एनआईए गोल्डी बराड़ के इन सभी सहयोगियों से उसके गैंग के बारे में और अधिक जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने पिछले […]
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपने विश्लेषण में दावा किया है कि लोकसभा के 543 नवनिर्वाचित सदस्यों में से 251 यानि 46 प्रतिशत के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं और उनमें से 27 को कोर्ट से दोषी भी ठहराया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में अभी तक निर्वाचित सांसदों में इस साल सबसे अधिक नवनिर्वाचित सांसदों पर क्रिमिनल केस दर्ज होने के मामले सामने आये हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सांसदों ने दायर हलफनामे में इसका खुलासा किया है. 2019 में कुल 233 नवनिर्वाचित सांसदों (43 प्रतिशत) ने अपने […]
प्रधानमंत्री पद से नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के साथ ही 17वीं लोकसभा भंग हो गई है. अब तीसरी बार मोदी सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. एनडीए ने भले ही 293 सीटों के साथ बहुमत का नंबर जुटा लिया हो, लेकिन बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई. इसका सियासी इफैक्ट यह है कि बीजेपी को अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने की मजबूरी होगी, क्योंकि मोदी सरकार 3.0 का सारा दरोमदार उन्हीं पर टिका हुआ है. ऐसे में मोदी कैबिनेट का स्वरूप इस बार 2014 और 2019 से अलग होगा. मोदी कैबिनेट में इस बार सहयोगी […]
13 दिसंबर 2023 को सदन की कार्यवाही चल रही थी. तभी 6 लोग संसद के मुख्य हॉल में कूद गए थे. इन लोगों ने यहां पीले रंग का धुआँ छोड़ा था. इन सभी को उस वक्त ही गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल ये सभी हिरासत में हैं. इस बीच खबर आई है कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों इन लोगों पर UAPA के तहत मुकदमा चलाने की दिल्ली के गवर्नर वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है. 6 आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अब मुकदमा चलेगा. इन 6 लोगों के नाम हैं- […]
हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई. यहां एक फार्मेसी की दुकान में काम करने वाला व्यक्ति दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गया. दुकान में दवा देते और बिलिंग करते वक्त शख्स अचानक गिर पड़ा. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जैसे ही युवक गिरा वैसे ही उसका सह कर्मचारी वहां पहुंचा और उसने शख्स को बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा. यह चौंकाने वाली घटना 5 मई को मेडचल मल्काजीगिरी जिले के कीसरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामपल्ली सत्यनारायण कॉलोनी में हुई. यहां एक दुकान में दवा […]
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में एनसीपी शरद पवार और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब अजित पवार गुट के नेताओं की पार्टी में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट के नेता जयंत पाटिल ने गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह के अवसर पर कहा कि महाविकास अघाड़ी को बड़ी सफलता मिली है. उद्धव ठाकरे की पार्टी को भी बड़ी सफलता मिली है. महाविकास अघाड़े में सभी दलों ने मिलकर काम किया. इसलिए महाविकास अघाड़ी को 32 सीटें मिली हैं. शरद पवार ने कड़ी मेहनत की. उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी […]
दिल्ली में प्रतिबंधित ‘जीवन रक्षक’ कैंसर दवाओं के अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने उस विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जो विदेश से प्रतिबंधित दवाइयां भारत ले आता था. ये विदेशी नागरिक सीरिया का रहने वाला है. आरोप है की मुनीर अहमद नाम का शख्स सीरिया का निवासी तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाइयों की आपूर्ति करता था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिंडिकेट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दवाओं के थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और फार्मासिस्ट शामिल हैं. पुलिस […]
शीर्ष मेडिकल संस्थानों में दाखिले कि लिए इस साल हुई यूजी नीट की परीक्षा का परिणाम आ चुका है. घोषित परिणाम में उत्तर प्रदेश के छात्रों ने सफलता हासिल कर बुलंदियों के झंड़े गाड़कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. ऐसे ही यूपी के होनहार छात्र हैं अलीगढ़ की रहने वाली अल्फिया खान और लखनऊ के रहने वाले आयुष नौगरिया और आर्यन यादव. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए गए नीट यूजी 2024 के परिणामों में दर्जी की बेटी ने बाजी मारी है. अलीगढ़ के जमालपुर हमदर्दनगर में रहने वाली अल्फिया खान ने पारिवारिक हालातों और […]
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शेयर बाजार को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को पता था कि चार जून को क्या होगा. यही वजह थी कि भाजपा के सबसे बड़े नेताओं ने लोगों से शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहा. इसकी जांच होनी चाहिए. रायबरेली और वायनाड से सांसद चुने गए राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने यह नोट किया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और […]
जबलपुर। गोसलपुर के कटरा रमखिरिया के बरनू नदी के किनारे बुधवार को रेत खदान धसकने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में रेत और मिट्टी में दबकर मरने वालों में मां-बेटे समेत तीन लोग है। वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ही परिवार के यह सभी लोग वहां रेत निकाल रहे थे। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए रेत की निकासी हो रही थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार के कहने पर रेत की खोदी जा रही थी। पुलिस ने […]
