Author: Social Scan

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आपको बता दें कि यहां पर तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ाघाट गांव के एक खेत में कुछ लोग मूंगफली खोद रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 28 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई […]

Read More

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे युवकों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अमर विलास होटल का है। जहां मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि होटल के कमरे में बड़े स्तर पर बड़ा जुआ चल रहा है जिस पर क्राइम ब्रांच और एमआईजी की टीम ने दबिश दी और मौके पर 10 […]

Read More

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव  में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी […]

Read More

दिल्ली में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जाएगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी. NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी. शपथ […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति ने ढाई महीने के बच्चे की हत्या कर दी। घटना दमोह रेलवे स्टेशन की है। यहां पर मासूम की मां उसे पानी पिला रही थी और पिता किसी से फोन पर बात कर रहे थे , तभी काला कुर्ता पहनकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। मां ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी बच्चे के साथ मारपीट करता रहा। पति बचाने पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे में भी कैद हो गई है। यह घटना शनिवार […]

Read More

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है. कल यानी रविवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी का शपथ ग्रहण होगा. पीएम के शपथ ग्रहण के आमंत्रण की तस्वीर सामने आई है. नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें रविवार को सरकार बनाने का न्योता दिया. मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. इसको […]

Read More

टेक्नोलॉजी के एडवांस होने के साथ ही हैकर्स भी एडवांस हो गए हैं, लोगों को ठगने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. क्या आप जानते हैं कि आप लोगों को ठगने के लिए हैकर्स आखिर कौन-कौन से तरीके आज़माते हैं? अगर आप इस सवाल से अनजान हैं तो कोई बात नहीं, हम आज आप लोगों को इस सवाल का विस्तार से जवाब देंगे. साइबर क्रिमिनल्स आपकी मेहनत की कमाई लूटने के लिए जो मंसूबे बनाते हैं, उन्हें आप समझदारी और सूझबूझ से नाकाम भी कर सकते हैं. लेकिन ये तभी होगा जब आपको पता होगा कि आखिर […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को एनडीए की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया. पुराने संसद की सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के कई दलों के नेता शामिल हुए. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बैठक को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि भाजपा की संसदीय कमेटी की बैठक नहीं हुई पर NDA ने एक-तिहाई प्रधान मंत्री पहले ही नियुक्त कर दिया. जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा है कि यह बैठक इसलिए की गई क्योंकि नरेंद्र मोदी को विश्वास नहीं था कि […]

Read More

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जून तक टल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और जोहेब हुसैन ने अपना पक्ष रखा और अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया. आपको बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल […]

Read More

संसद भवन परिसर से महात्मा गांधी, अंबेडकर और शिवाजी महाराज की मूर्तियों को हटाने का मामला तुल पकड़ लिया है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को उखाड़कर पीछे कहीं लगाई जा रही हैं. एक देश एक भगवान खुद को मानने वाले खीझ निकाल रहे हैं. परिसर से महात्मा गांधी की मूर्ति, शिवाजी की मूर्ति और बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति हट गई है. खेड़ा ने कहा कि एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का भाषण सिर्फ खीझ निकालने […]

Read More

लोकसभा चुनाव-2024 में कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं. कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है तो कई सीटों पर प्रत्याशी की जीत ने हैरान भी किया है. चुनाव से पहले दिल और दल बदलने वाले कई नेताओं को इस बार जनता ने खारिज किया है. ऐसे ज्यादातर उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं इस चुनाव में दलबदलू नेताओं का प्रदर्शन कैसा रहा? भाजपा और कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 76 दलबदलू नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा था. ये 76 नेता किसी तरह जुगत लगाकर टिकट तो पा […]

Read More

कहावत है की प्यार उम्र और समाज के बंधनों को नहीं मानता. प्यार बस प्यार होता है. प्यार करने वाले लोगों के लिए जाती-समाज कोई मायने नहीं रखता. आपने आजतक ऐसे किस्से तो बहुत सुने होंगे की बिरादरी के बाहर प्यार करने वालों ने जान दे दी हो, लेकिन यूपी के कानपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई जिसने सबको चौंका दिया. यहां एक लड़की को अपनी सगी बुआ के बेटे से प्यार हो गया. लेकिन दोनों की असंभव प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत हुआ. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अरौल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सहजना गांव में ये घटना हुई. […]

Read More

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल की खबर आ रही है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को मनाने की काफी कोशिश की जा रही है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. अगर देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दिया तो महाराष्ट्र में बीजेपी का उपमुख्यमंत्री कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है. सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि अगर देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देते हैं तो संकटमोचक माने जाने वाले बीजेपी नेता गिरीश महाजन को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. फिलहाल महाराष्ट्र में बीजेपी में गिरीश महाजन का […]

Read More

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 वोटों से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद थरूर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने शुक्रवार को पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा कि अगर अगले लोकसभा चुनाव पांच साल बाद होते हैं, तो वह खुद को निचले सदन के लिए एक और चुनाव लड़ते हुए नहीं देखते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए हमें कब पीछे हटना चाहिए, यह जानना जरूरी […]

Read More

एनडीए संसदीय दल की शुक्रवार को बैठक हुई. संसद के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने रखा था. नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मैं विनम्रता के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं. एनडीए के सहयोगी दलों और सांसदों का भरोसा जताने के लिए मैं उनका आभारी हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए भारत […]

Read More

रूस में सेंट पीटर्सबर्ग में वोल्खोव नदी में भारत के चार मेडिकल छात्र की डूबने से मौत हो गई है. यह नदी पीटर्सबर्ग के नजदीक में बहती है. घटना के वक्त नदी में तेज बहाव था. चारों छात्र महाराष्ट्र के रहने वाले थे. घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान हर्षल अनंतराव देसाले, जीशान अशपाक पिंजरी, जिया फिरोज पिंजरी और मलिक गुलाम गौस मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है. ये सभी छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना में निशा भूपेश सोनवणे नाम की छात्रा को […]

Read More