नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में […]
Author: Social Scan
ग्वालियर: मर्सीहोम चिकित्सालय में इलाजरत मानसिक दिव्यांग हर रोज होने वाले पावर कट का टार्चर झेलने को मजबूर हैं। दिन हो या रात बिजली के लंबे कट लगने से यहां दाखिल मानसिक दिव्यांग बच्चों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। मर्सीहोम प्रबंधन बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली वितरण कंपनी के जिम्मेदारों के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन बिजली व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से मर्सीहोम चिकित्सालय की बिजली लाइन जुड़ी होने के चलते हर रोज पावर कट का सामना न केवल […]
ग्वालियर। नई सड़क स्थित बावन पायगा में पांच दिन पूर्व 76 वर्ष के बुजुर्ग अचेतवास्था की हालत में मिले थे। वृद्ध की स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण नाम व घर का पता नहीं बता पा रहे थे। बांके बिहारी जोशी ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से वृद्ध को स्वर्ग सदन पहुंचाया। स्वजन से बिछड़ने के बाद वृद्ध का बुरा हाल था। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया। फरीदाबाद से पत्नी व बेटा उन्हें तलाशते हुए शनिवार को स्वर्ग सदन पहुंच गए। स्वजन से मिलकर बुजुर्ग खुश होकर मुस्कुराने लगे। तीन जून रात आठ बजे के लगभग एक बुजुर्ग […]
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में उस वक्त चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई जब एक सात फीट लंबा सांप कक्ष में घुस गया। एक शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे चिकित्सक भी घबरा गए और कक्ष से बाहर आ गए। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आनन-फानन में सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया तब कहीं जाकर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली और शव का पोस्टमार्टम हो पाया।\ सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शनिवार […]
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता ने देशभर में 33वीं रैंक लाकर स्टेट टाप किया। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही। स्पर्श का कहना है कि मेरा सिलेबस जेईई मेंस के दौरान ही पूरा हो चुका था। इसके बाद मैंने माक टेस्ट दिए। उनका एनालिसिस करता गया । इससे अपनी कमजोरी को पहचाना और स्टडी में इम्प्लीमेंट किया। धीरे-धीरे गलतियां दूर होती गईं और आज परिणाम सभी के सामने है। स्पर्श ने बताया कि मेरे पापा निरंजन गुप्ता और मम्मी कीर्ति दोनों ही शिक्षक हैं। इसलिए पढ़ाई का माहौल मैंने बचपन […]
छतरपुर। छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के यहां सीबीआईनेछापा डाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएल चौधरी के एकाधिक ठिकानों पर सीबीआई के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। कानपुर में पैतृक निवास पर भी छापा ताजा जानकारी के अनुसार एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के छतरपुर बजरंग नगर सहित कानपुर में पैतृक निवास पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही महाप्रबंधक पीएल चौधरी के दिल्ली और भोपाल समेत अन्य कई ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त बताया जाता है कि सीबीबाई की कार्रवाई के दौरान सहायक महाप्रबंधक समेत आधा […]
सागर। परिवार न्यायालय ने पति-पत्नी के अलग-अलग रहने के दौरान पत्नी द्वारा मांगे गए भरण पोषण के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना उचित कारण के पत्नी अगर पति से अलग रहती है तो उसे भरण पोषण पाने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि पत्नी़ पति को अपने माता-पिता से अलग रहने को कहती थी, लेकिन जब उसने माता-पिता को नहीं छोड़ा तो वह पति से अलग होकर रहने लगी। कुटुंब न्यायालय सागर में न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल के न्यायालय में विठ्ठल नगर निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ धारा 125 भरण […]
नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के तमाम नेताओं के साथ मोदी ने पीएमओ में चाय पार्टी की है. इस पार्टी में जिन नेताओं को बुलाया गया उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति […]
यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही योगी सरकार एक्शन में है. चुनावों में रोजगार से लेकर…
अभिनेता सह तृणमूल कांग्रेस विधायक सोहम चक्रवर्ती ने टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को बुरा-भला कहने पर रेस्तरां मालिक को सरेआम मुक्का मारा. इसे लेकर हंगामा मच गया है. रेस्टोरेंट मालिक अनिसुल आलम और सोहम चक्रवर्ती ने एक-दूसरे के खिलाफ टेक्नो सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि सोहम चक्रवर्ती ने बाद में रेस्तरां मालिक को मुक्का मांगने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह भी एक इंसान हैं और उन्हें उस समय गुस्सा आ गया था. बता दें कि न्यू टाउन में रेस्टोरेंट के सामने कारों को पार्क को लेकर सोहम चक्रवर्ती एवं उनके […]
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को जारी किया गया, जिसमें बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए ने बहुमत हासिल की है. आज यानी 9 जून को प्रधानमंत्री के साथ नई कैबिनेट में कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ समारोह में अब तक के सबसे कम उम्र के युवा मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं. ये युवा मंत्री तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु हैं जिन्होंने आंध्र प्रदेश चुनाव के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है, इस चुनाव में उनकी लड़ाई वाईएसआरसीपी उम्मीदवार पेराडा तिलक से थी. राम मोहन सम्मानित […]
उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. एक बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद बोलेरो खुद भी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. बोलेरो में मुस्लिम परिवार के 6 लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हादसा जामो भादर चौराहे के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि बुलेट […]
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक डीएसपी की आशिकी की चर्चा खूब हो रही है. डीएसपी की पत्नी ने अधिकारी को गर्लफ्रेंड के साथ सरकारी आवास पर पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने बवाल काट दिया . डीएसपी की पत्नी ने डॉक्टर गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. डीएसपी ने अपनी प्रेमिका को राजस्थान से बस्ती बुलाया था. जब दोनों इश्क फरमा रहे थे, उसी वक्त डीएसपी की पत्नी अपनी बेटी के साथ पहुंच गई, फिर क्या था अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख वह भड़क […]
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कई नेताओं को चाय पर बुलाया है. बताया गया है कि पीएम मोदी जिन नेताओं के साथ चाय पर बातचीत करेंगे वे सभी मंत्री बनने वाले हैं. इन्हीं में से एक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामनाथ ठाकुर भी शामिल हैं. वह राज्य सभा सांसद हैं और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. जेडीयू ने मंत्री पद के लिए रामनाथ ठाकुर का नाम आगे बढ़ाया, जोकि अब मोदी की कैबिनेट में नजर आने वाले हैं. रामनाथ ठाकुर ने मंत्री पद […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर के हिनोता गांव में दुनिया के सबसे महंगे आम के बागान हैं. रात के अंधेरे में चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम को चुराने की कोशिश की. लेकिन, उसी समय बागान की रखवाली कर रहे खूंखार कुत्तों की नजर उन चोरों पड़ गई. इसके बाद चोरों को बोरी और आम तोड़ने का देसी जुगाड़, सूझा लेकिन उनकी एक भी तरकीब काम नहीं आई. चोरों को बोरी और आम छोड़कर जान बचाते हुए उल्टे पैर भागना पड़ा. इस घटना के बाद बागान के मालिक संकल्प सिंह परिहार ने सुरक्षा को और भी […]
बिहार के पटना में शास्त्रीनगर कॉलोनी में इंस्पेक्टर के बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. युवकी का…
