देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए के सहयोग से भाजपा की सरकार बन गई। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के नेतृत्व में “अबकी बार बैसाखी सरकार” के पोस्टर इंदौर शहर में लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते थे। हर सभा में भाषण में मोदी की गारंटी की बात […]
Author: Social Scan
जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बता दें कि अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। और एक दिन बाद भोपाल में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में सरकार बन गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेकर मोदी सरकार का हिस्सा बन गए हैं. मोदी सरकार की नई मंत्रिपरिषद के गठन के साथ ही बीजेपी संगठन में बदलाव की नींव भी रख दी गई है. जेपी नड्डा के मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ ही अब बीजेपी को नए अध्यक्ष की तलाश करनी होगी. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी की कमान अब किसे मिलेगी और कौन पार्टी का चेहरा होगा? 2014 में राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष थे और लोकसभा […]
9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली और पीएम की जिम्मेदारी संभाली, उन के साथ ही 71 सांसदों ने भी शपथ ली. इसी कड़ी में केरल से बीजेपी के सांसद सुरेश गोपी जिन्होंने पहली बार केरल में बीजेपी को जीत दिलाई उन्होंने राज्य मंत्री की शपथ ली थी. लेकिन शपथ लेने के अगले ही दिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्में करनी है, वो मंत्री नहीं बनना चाहते थे. हालांकि, अब उन्होंंने इस बात को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था. इससे पहले आया कि सुरेश गोपी ने मीडिया से बात करते […]
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के तीन लड़कों ने मिलकर एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम रखा ‘राउंड टू हेल’ (Round 2 Hell). कॉमेडी वीडियो बनाकर यह चैनल कुछ ही समय में बुलंदियों को छू गया. ठीक इसी तर्ज पर अमरोहा जिले के छोटे से गांव अलीपुर के चार लड़कों ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया जिसका नाम उन्होंने रखा ‘राउंड टू वर्ल्ड’ (Round 2 world). इस चैनल के चार लड़के, जिनकी अदाकारी से हर मुरझाया हुआ चेहरा हंस पड़ता. हर किरदार में इनके अलग-अलग नाम होते लेकिन असल जिंदगी में इन्हें लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज पुकारा जाता. अपने […]
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सोमवार को एक बड़ी राहत मिली है. उन्हें रामपुर कोर्ट ने डूंगरपुर प्रकरण मामले में बरी कर दिया गया है. इस मामले में आजम खान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. हालांकि अभी आजम खान को जेल में ही रहना होगा. दरअसल, अन्य दो मामलों में भी उन्हें सुनाई गई थी, जिसकी सजा वह काट रहे हैं. हालांकि सपा नेता की ओर से जमानत के लिए अपील दायर की जा चुकी है. सपा नेता आजम खान के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के […]
उत्तर प्रदेश के इटावा में ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले शख्स की निर्मम हत्या कर उसे चंबल नदी के किनारे गाड़ दिया. मामला खुलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सोनवीर सिंह के बेटे अरविंद गुर्जर के रूप में हुई है. अरविंद सहसों थाना के तहत आने वाले प्रतापपुरा का रहने वाला था. उसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. अरविंद के शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे करीब 6 फीट नीचे गाड़ा गया था. आरोपी प्रेम सिंह की निशानदेही पर सहसों गांव के करीब चंबल नदी के किनारे […]
मुंबई के ओशिवारा इलाके में मालाबिका दास नाम की एक अभिनेत्री की लाश मिली है. वे पहले कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस भी रह चुकी थीं. उसकी बॉडी बुरी स्थिति में घर में पाई गई. पुलिस के मुताबिक मालाबिका ने ओढ़नी से घर के सीलिंग फैन में लटक कर आत्महत्या कर ली और किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी. बाद में जब लाश की बदबू बाकी घरों तक गई और लोगों ने शिकायत की तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और उनके घर जाकर लाश को बरामद किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा […]
भारत में गोल्ड की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि शुक्रवार और सोमवार गिरावट से अब तक गोल्ड 2200 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में तब तक तेजी देखने को नहीं मिलेगी, जब तक फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती नहीं हो जाती. नई दिल्ली से न्यूयॉर्क तक गोल्ड की कीमत के गिरने की असल वजह चीन को माना जा रहा है. वास्तव में चीन ने 18 महीने के बाद गोल्ड की खरीदारी […]
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद कभी अपडेट नहीं कराया है और इसे बने हुए 10 साल हो गए है तो आपके पास मौका है. क्योंकि UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेट आगे बढा दी है. UIDAI की फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की पहले डेट 15 दिसंबर 2023 थी. जो अब बढ़कर 14 जून 2024 हो गई है. अगर आप इस तारीख के बाद आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराएंगे तो इसके बाद आपको […]
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन बहुत मायने रखता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार को भगवान महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार की पूजा के दौरान शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि इससे दुखों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है. इसके अलावा, सोमवार के दिन भगवान शिव […]
इस्लामिक कैलेंडर का महीना जिल-हिज्जा 8 जून से शुरू हो चुका है. इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक इस महीनों को काफी पवित्र महीना माना जाता है. इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हज भी इस महीने में किया जाता है और ईद-अल-अजहा जिसे भारत में बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, वो भी इसी महीने की 10 तारीख को आती है. ईद-अल-अजह के लिए दुनिया भर के मुसलमान के तैयारियां कर रहे हैं. खाड़ी देश UAE ने भी बकरीद के लिए खास प्लान बनाया है. बकरीद पर मुसलमान हलाल जानवरों की कुर्बानी करते हैं. UAE में दुनिया के […]
गर्मी की वजह से एनर्जी कम महसूस होना, शरीर में थकान, नींद ज्यादा होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसके पीछे की वजह आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. दरअसल बहुत सारा पानी पीना संभव नहीं होता है और जब आप लगातार पानी पीते हैं तो भी इससे सिर दर्द और चक्कर आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी से भरपूर फलों, सब्जियों के अलावा अलग-अलग तरह की न्यूट्रिशन रिच ड्रिंक्स शामिल करनी चाहिए. डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिस वजह से कमजोरी, चक्कर आदि […]
इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे. सभी भात खेड़ी स्खेत्र […]
उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा शख्स ने धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया. दहेज में उसे दान-दहेज दिया गया. चार लाख रुपये नगद और ई-रिक्शा शादी में मिलने के बाद भी वह 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था. डिमांड पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसे तीन तलाक देकर घर से धक्का मार बाहर निकाल दिया. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है. […]
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बन गई है और दस साल बाद केंद्र में बिहार की सियासी धमक बढ़ गई है. मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर आठ हो गई है. मोदी सरकार 3.O में बिहार से आठ मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें 4 कैबिनेट और चार केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली है. बीजेपी कोटे से 4 मंत्री बने हैं, तो 4 मंत्री पद सहयोगी दलों के हिस्से में गए हैं. जेडीयू से दो, एलजेपी (आर) से एक और हम पार्टी के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी को […]
