Author: Social Scan

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बारात पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में 15 बाराती घायल हो गए। इस हमले के बाद दूल्हा और बाराती डर गए वह गांव में नहीं पहुंचे सीधे थाने पहुंच गए। इसके बाद थाने पर दुल्हन को बुलाया गया और पुलिस ने वरमाला कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जिले से 65 किलोमीटर दूर महेश्वर थाना क्षेत्र की यह घटना है। यहां पर सजनी गांव में बारात लेकर पहुंचे बारातियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने अचानक बारात […]

Read More

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद तीर्थ यात्रियों की बेरहमी से की गई निर्मम हत्याओं को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस आतंकी हमले में कई यात्री घायल हुए हैं वहीं, कई यात्रियों की मौत हो गई थी। घटना पर आक्रोश जताते हुए इंदौर में बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया। इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे जहां आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया कि एक तरफ धारा 370 हटने के बाद यहां खुशनुमा माहौल है, वहीं आतंकवादी पनप […]

Read More

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला डोंगरगढ़ शहर के भीमनगर का है। जहां पर ममता इंदुरकर के घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए अपने उच्च अधिकारी को अवगत करा टीम गठित कर पतासाजी कर पूरे मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित उसके सहयोगी दोस्त रौनक राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी ने यारी दोस्ती में पैसे खर्च करने के […]

Read More

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास में मध्यान भोजन के नाम पर हुए लाखों रुपए के घोटाले की एक फोन कॉल ने पोल खोल कर रख दी है। दरअसल सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहले से ही विवादों में रहा है, यहां के तत्कालीन प्राचार्य उद्देश्य जाटों को कुछ माह पहले ही निलंबित किया गया था। अब मध्यान भोजन के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, नए प्राचार्य के रूप में सुदर्शन सेठी प्रभार संभाले हुए हैं। एक दिन उन्हें एक कंट्रोल दुकान से एक […]

Read More

देश में लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ‘मोदी 3.0’ का गठन हो चुका है. साथ ही 72 मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा भी हो चुका है. हरदीप सिंह पुरी को एक बार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है और पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस बार केंद्र सरकार की कोशिश होगी कि पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस जैसी वस्तुओं को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए. इससे आम लोगों को […]

Read More

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान कुरैशी का रोल निभाया था. लेकिन पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. इस बात का खुलासा हाल ही में ‘पंचायत 3’ एक्टर पंकज झा ने किया था. क्योंकि इस रोल के लिए पहली पसंद वही थे. लेकिन फिर इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को चुन लिया गया. इस पर पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर तंज किया था. उन्होंने अनुराग को डरपोक और रीढ़हीन बताया था. अब इस पर अनुराग ने उन्हें जवाब दिया है. पंकज झा ने दावा किया था कि जब अनुराग ने ‘गैंग्स ऑफ […]

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में आए नतीजे पर खुलकर बात की है और उन्होंने बताया कि किस वजह से महाराष्ट्र में एनडीए की सीटें कम हुई हैं. उन्होंने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के नारे से नुकसान की बात स्वीकार की है. हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह पिछले 10 सालों से लगातार कठिन मेहनत कर रहे हैं और एक भी छुट्टी नहीं ली है. एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार नारे पर बोलते हुए कहा, ‘इस नारे को लेकर […]

Read More

केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट इन दिनों चर्चा का विषय है. लोकसभा चुनाव में इन दोनों ही सीटों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रचंड जीत हासिल की है. दोनों ही जगहों की जनता ने राहुल को जमकर दिया और भारी मतों से जिताया. दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाले राहुल के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती एक सीट को चुनना है. रायबरेल और अमेठी को लेकर राहुल खुद भी कन्फ्यूज हैं. राहुल गांधी का कहना है कि वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि वायनाड या रायबरेली लोकसभा सीट में से किस […]

Read More

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है और अन्य को जल्द ढेर किया जा सकता है. ये एनकाउंटर हीरानगर में हुआ है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. कठुआ हमले में DIG-SSP बाल-बाल बच गए. आतंकियों ने पुलिस के काफिले पर ही फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने ताबड़तोड़ 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. DIG-SSP पर किए गए हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए. बताया गया है कि ये हमला सुबह करीब साढ़े तीन बजे किया. अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए इलाके की […]

Read More

तकनीक और सुविधाओं के बदलते दौर में बच्चों के खेलने कूदने का तरीका भी डिजिटल हो गया है। फोन में वीडियो गेम्स से लेकर पीएस5 को अपना खेल का साथी मान चुके बच्चे अब आउटडोर गेम्स में रुचि नहीं दिखाते हैं। तकनीक के मामले में तो उनकी पकड़ मजबूत हो रही है लेकिन क्या इसका प्रभाव बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर होता है ? हां आउटडोर गेम्स में कम रुचि रखने वाले बच्चों का बहुमुखी विकास प्रभावित होता है। न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास पर भी इसका असर दिखाई देता है। उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी […]

Read More

ग्वालियर। बांदा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर आई थी। वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया। उसने पिज्जा खाने के लिए दिया। जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो उसे बेहोशी छा गई। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसने वीडियो और फोटो बना लिए। वो छात्रा को ब्लैकमेल कर जेवर ले लिए। छात्रा से और रुपये मांग रहा था। परेशान होकर छात्रा बांदा चली गई। अब हजीरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह है […]

Read More

जिला मुख्यालय जगदलपुर से छह किलोमीटर दूर बकावंड ब्लाक के ग्राम इरिकपाल में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमीन विवाद ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। दोपहर 12 से एक बजे के बीच 10-12 लोग गांव से आधा किलोमीटर दूर खेत में पहुंचे और वहां काम कर रहे शेखर कश्यप 25 वर्ष और उनके बड़े भाई दोनों को फरसा कुल्हाड़ी वी तीर से हमला कर बेरहमी ने मार डाला। हत्यारों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्होंने एक शेखर कश्यप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई है। एसपी भी […]

Read More

इंदौर। पुलिस ने ऐसे ठग-लूट गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों और महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं। आरोपित ने एक महिला से तो शनि की साढ़ेसाती का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया था। इस गिरोह के सदस्य पूरे देशभर में घटनाएं करते हैं। पकड़ा गया आरोपित भी मध्य प्रदेश के देवास और राजस्थान के जयपुर में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सुबह सैर के दौरान महिला को लूटा   इंदौर के एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, स्थानीय अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 30 मई को प्रभा द्विवेदी […]

Read More

भोपाल। चीतों के लिए नया ठिकाना अब केंद्र की नई सरकार तय करेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो सका था। आचार संहिता हटने के बाद दिल्ली में 10 जून को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के चलते बैठक निरस्त कर दी गई। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश में ही गांधी सागर अभयारण्य लगभग तैयार कर लिया गया है। चीतों की खुराक लिए यहां 300 से […]

Read More

भोपाल। प्रदेश में गड़बड़ी किसी भी तरह की स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां कहीं नियमों के विपरीत काम होगा, वहां कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध खनन हो या फिर कानूनी व्यवस्था से जुड़े हुए मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी। रोजगार सरकार की प्राथमिकता में है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन हमने कोई भी योजना बंद नहीं की बल्कि सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया है। एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत 13 जुलाई से प्रदेश में होगी। 16 जुलाई से हेलीकॉप्टर से धार्मिक पर्यटन सेवा को […]

Read More

 भोपाल। घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी अब 60 दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत सहायता देंगे। इसी तरह, चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से तत्काल पंजीयन का नवीनीकरण रजिस्ट्रार एमपी पैरामेडिकल कौंसिल तीन दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत किया जाएगा, जबकि इसी विभाग के अंतर्गत पैरामेडिकल प्रैक्टिशनर का पंजीयन भी रजिस्ट्रार एमपी पैरामेडिकल कौंसिल 30 दिन में करेंगे। एमपी पैरामेडिकल काउंसिल में तत्काल पंजीयन 3 दिन में ही किया जाएगा। पंजीयन के नवीनीकरण की अवधि 30 दिन रहेगी। जल संसाधन विभाग की ओर से […]

Read More