महंगाई की मार अब खाने के समान पर तेजी से दिख रही है. अमूल के बाद पराग दूध ने भी कीमतों में बदलाव किया है. अब पराग के एक लीटर दूध के लिए 2 रुपए अधिक देने होंगे. यह बदलाव दोनों वैरायटी पैक में की गई है. अब पराग टोंड दूध बाजारों में 54 रुपए के बजाय 56 रुपए में मिलेगा. वहीं पराग गोल्ड 1 लीटर की कीमत 66 रुपए से बढ़कर 68 रुपए हो गई है. प्रति लीटर दो रुपए की हुई बढ़ोतरी पराग डेयरी के जीएम विकास बालियान ने बताया कि पराग के बाजारों में मिलने वाले 1 […]
Author: Social Scan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को श्रीनगर जा सकते हैं. लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर जा सकते हैं. योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में डल झील के तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के श्रीनगर जाने की संभावना है. 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह कश्मीर का पहला दौरा होगा. फिलहाल यह कार्यक्रम डल झील के किनारे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) […]
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल चुन चुनकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं. कल यानी गुरुवार को कठुआ के हीरानगर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी के पास से पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदा गया माइक्रो सैटेलाइट संचार उपकरण बरामद किया गया है. मारे गए दोनों आतंकी सीमा पार से आए थे. दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, ग्रेनेड और लंबे समय तक चलने वाले खाने पीने के सामान और दवाईयां भी मिली है. सभी पाकिस्तान मेड हैं. कठुआ एनकाउंटर में मारे आतंकी हैदर की तस्वीर सामने आई […]
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दूल्हे को शराब के नशे में धुत और गांजा पीते देख दुल्हन का पारा चढ़ गया. उसने फिर शादी से इनकार कर दिया. मामला फत्तूपुर इलाके का है. यहां गाजे-बाजे के साथ एक घर में बारात पहुंची. दुल्हन को स्टेज पर लाया दया. सब कुछ सही चल रहा था. तभी दुल्हन ने देखा कि दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही है. तब तक उसने कुछ नहीं कहा. इसके बाद दुल्हन ने देखा कि दूल्हा स्टेज के पीछे चला गया. दुल्हन भी उसके पीछे गई. उसने देखा कि वहां जाकर दूल्हा गांजा […]
इस साल कई बड़ी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने के इंतजार में हैं. पर जिस एक चीज में मामला फंसता नजर आ रहा है, वो है रिलीज डेट. इस वक्त किसी भी एक्टर को सोलो रिलीज मिलना काफी मुश्किल है. अक्सर देखा जाता है कि फिल्म का काम पूरा होने से पहले ही वो एक तारीख पर रुमाल रख देते हैं. साथ ही ऐलान कर दिया जाता है कि इस दिन उनकी पिक्चर रिलीज होगी. पर बाद में दूसरे सुपरस्टार्स भी इसी दिन […]
पाकिस्तान की टीम को लगातार मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में पहले उसे अमेरिका और भारत से शर्मनाक हार मिली. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने जमकर पूरी टीम को लताड़ा. बारिश की आशंका के बीच टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की चिंता में थी कि अब बाबर आजम की टीम पर एक नई मुसीबत टूट पड़ी है. पूरी टीम जेल जाने के कगार पर है. पाकिस्तान के एक वकील ने सभी खिलाड़ियों समेत कोच और दूसरे स्टाफ पर देशद्रोह का मुकदमा कर दिया है. वकील ने पूरी टीम पर देश को धोखा देने […]
उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात शहर के दो घरों में छापा मारकर क्रिकेट सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। सटोरियों के पास से 14.58 लाख रुपये नकद और विदेशी करंसी भी मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इंदौर रोड पर केबीसी होटल के पीछे स्थित प्रॉपर्टी कारोबारी पीयूष चोपड़ा के घर तथा मुसद्दीपुरा में एक घर पर दबिश दी। दोनों घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस को इनकी गिनती के लिए तीन मशीनें बुलानी पड़ी। सट्टेबाजी कर रहे आरोपितों के पास से एपल के मैकबुक और महंगे फोन भी […]
वाट्सऐप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेंजिंग ऐप्स में से एक है. इसमें समय-समय पर अपडेट जोड़े जाते हैं, जिसकी वजह से ये अब तक यूजर्स के बीच पॉपुलर है. हाल में प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉल के लिए कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके बाद पर्सनल यूज के साथ-साथ प्रोफेशनल मीटिंग के लिए भी वाट्सऐप की डिमांड बढ़ जाएगी. वाट्सऐप के कॉलिंग फीचर में कुछ नए अपडेट जोड़े गए हैं. इससे सभी डिवाइस पर बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा. अब आप वाट्सऐप पर वीडियो कॉल पर 32 लोग जोड़े जा सकते हैं, इसमें ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयरिंग, स्पीकर […]
इंदौर। विदेशी जानवरों की तस्करी को लेकर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की जांच अब हैदराबाद तक पहुंच गई है। यहां के एक व्यापारी की दुकान से 4 वाल पाइथन और 5 इगुआना टीम ने जब्त किए हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारी फरार हो चुका है। व्यापारी से जुड़े लोगों से पूछताछ में सामने आया कि समुद्री मार्ग से जानवरों का भारत में लाया जाता है। चैन्नई, मुंबई और कोलकाता बंदरगाह पर जानवरों को उतरा जाता है। बाद में इन्हें सड़क मार्ग से विभिन्न राज्यों में व्यापारियों तक पहुंचाया जाता है। जानवरों को अफ्रीका, जिम्बाम्बे, केन्या, थाइलैंड से मंगवाया […]
मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा करने और उनकी कृप पाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. हनुमान जी को अंजनी पुत्र, पवन पुत्र, संकटमोचन, राम भक्त, बजरंगबली और महाबली जैसे कई नामों से जाना जाता है. इन सभी नामों के साथ ही भगवान हनुमान को चिरंजीवी भी कहा जाता है. चिरंजीवी का अर्थ है, अजर-अमर. धार्मिक मान्यता है कि एकमात्र वही ऐसे भगवान हैं जो आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं. धरती पर मौजूद होकर वे आज भी अपने भक्तों की परेशानियां सुनते हैं और उनके संकटों को दूर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं […]
Yoga in Evening: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट के साथ-साथ फिजिकल वर्कआउट भी जरूरी है. एक्सपर्ट अक्सर लोगों को सुबह जल्दी उठने और योग-एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. सुबह के समय कोई भी फिजिकल एक्टिविटी की जाए तो उससे फायदा ही मिलता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप शाम के समय योग या वर्कआउट नहीं कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों के मन में योग को लेकर कई सारी भ्रांतियां रहती हैं कि इसे सिर्फ सुबह के समय ही किया जाना चाहिए. शाम के समय योगाभ्यास करने से फायदा नहीं मिलता. लेकिन आपको बता […]
थोक बाजार की कीमतों पर आधारित महंगाई (WPI Inflation) के नए आंकड़े सामने आ गए हैं. अप्रैल के मुकाबले मई के महीने में ये दोगुना से ज्यादा बढ़ी है और ओवरऑल 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. आने वाले समय में संभव है कि थोक महंगाई का असर देश के आम लोगों और रिटेल बाजार दिखाई दे, तब देखना होगा कि इस बारे में आरबीआई क्या फैसला लेता है. मई के महीने में देश के अंदर थोक महंगाई की दर 2.61 प्रतिशत रही है. ये अप्रैल के 1.26 प्रतिशत से लगभग दोगुना अधिक है. जबकि पिछले साल […]
बैतूल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती […]
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।
लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है. इसी उत्तर प्रदेश में बीजेपी 10 साल पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 71 सीटें और 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने में सफल रही थी, लेकिन 2024 में वह महज 33 सीटों पर सिमट गई. इसके चलते ही बीजेपी केंद्र में अकेले अपने दम पर बहुमत से दूर रह गई. बीजेपी नरेंद्र मोदी के नाम पर 2014 में यूपी से सियासी वनवास खत्म करने में कामयाब रही थी. इसके बाद से बीजेपी का सियासी ग्राफ लगातार घट रहा है […]
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और कचरा वाहन हेल्पर के बीच हुई कथित मारपीट के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बात थाने पहुंच गई, यहां महिलाओं ने सहायक राजस्व अधिकारी की थाने में मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट के आरोप हैं, महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर […]
