क्या गौतम अडानी धारावी की जमीन के मालिक बनने वाले हैं? जी हां, अब इस तरह के आरोप लगने शुरू हो गए हैं. सांसद वर्षा गायकवाड़ ने खुद आरोप लगाया है कि धारावी की जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है. जोकि गौतम अडानी को दी जाएगी. इस मामले में सरकारी सूत्रों ने परिस्थितियों को पूरा स्पष्ट किया है. साथ ही इस आरोप की असल कहानी क्या है या सच्चाई क्या इस पर रोशनी डालने की कोशिश है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या? अडानी सिर्फ डेवलपर और कुछ नहीं करोड़ों रुपये की धारावी […]
Author: Social Scan
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक किए जाने के एलन मस्क के बयान के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों में घमासान मच गया है. एलन मस्क के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर और एलन मस्क के बीच वाकयुद्ध चल रहा है. इस वाकयुद्ध में राहुल गांधी के बाद से विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार टिप्पणी कर रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलन मस्क के बयान पर टिप्पणी की है. अखिलेश यादव ने सोशल साइट्स एक्स पर ट्वीट किया कि टेक्नॉलजी किसी भी समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों को […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक के साथ उसके चार साथियों ने एक होटल में कुकर्म किया. इससे आहत होकर युवक ने सुसाइड कर लिया. युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र की है. यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक का इंस्टाग्राम पर चार युवकों के साथ दोस्ती हुई थी. इसके बाद सभी एक होटल गए. यहां उसके साथ चारों ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. […]
ग्वालियर: तांत्रिक ने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी, उसने महिला पर बुरा साया होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। ग्वालियर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह अस्वस्थ रहने लगी। पति ने कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। तभी उसके पड़ोसियों ने बताया कि अनरेश नाम का तांत्रिक है। वह झाड़फूंक के जरिये उसे ठीक कर सकता है। महिला को उसके स्वजन तांत्रिक के […]
पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में मिली दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ी हो गई थी. हालांकि, कनाडा को हराने के बाद उसके आगे बढ़ने की उम्मीद जगी थी. भारत से हारने के बाद अगर अमेरिका की टीम आयरलैंड से भी हार जाती, तो पाकिस्तान के पास सुपर-8 में जाने का मौका होता, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया. इसके बाद से ही कई दिग्गज खिलाड़ी आईसीसी की तैयारियों पर सवाल उठा रहे हैं. भारत-कनाडा का मैच रद्द होने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू […]
लोकसभा का स्पीकर कौन बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस जारी है. 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है. 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव है. स्पीकर टीडीपी का बनेगा या बीजेपी का, लेकर राजनीति शुरू हो गई है. इस बीच स्पीकर पोस्ट को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा के स्पीकर पद की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई है. संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं है. अगर राहुल गांधी बोलते हैं कि हम कभी भी सरकार गिरा सकते हैं, उसका […]
अगर आपने ऐसे किसी ट्रस्ट या संस्था को दान दिया है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर छूट का लाभ दिलाते हैं, तो आपको उनसे फार्म 10बीई जरूर ले लेना चाहिए। पहले दानकर्ताओं को बतौर सबूत उस संस्था से मिली दान रसीद ही पेश करनी पड़ती थी। मगर वित्त वर्ष 2022-23 से नियम बदल गए हैं और अब दानकर्ता को संस्था से फॉर्म 10बीई लेना ही पड़ता है। पंकज शर्मा,चार्टर्ड एकाउंटेंट के मुताबिक संशोधन के बाद दान प्राप्त करने वाली संस्था को फार्म 10बीडी के जरिए दानकर्ता का विवरण आयकर विभाग को देना होता है। साथ ही […]
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से एक सीट खाली करने पर प्रियंका गांधी की वायनाड से लोकसभा उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है. रायबरेली से ज्यादा वोटों से जीतने वाले राहुल दोनों जगह पारिवारिक रिश्ता बता चुके हैं. ऐसे में पार्टी प्रियंका के जरिए कम वोटों से जीती वायनाड पर पारिवारिक रिश्ता बने रहने का दांव खेल सकती है. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेटा सौंपने जैसे बयान के बाद से यह तय माना जा रहा है कि राहुल गांधी रायबरेली की सीट अपने पास रखेंगे. सोनिया गांधी ने सीट […]
राजस्थान के कोटा से सुसाइड की आने वाली खबरें परेशान करने वाली हैं. यहां एक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले कोचिग छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घरवालों को जब छात्र के सुसाइड की सूचना मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. छात्र करीब 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा जे ईई की तैयारी कर रहा था. छात्र के सुसाइड की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव […]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने हेलीकॉप्टर की विधिवत पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने हेली सेवा के तहत प्रथम यात्री मुंबई से आई दिशा सिंह और उनके परिवार को विमान टिकट का प्रदान किया. पहले चरण में भोपाल उज्जैन ओंकारेश्वर और इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर रूट पर हवाई सेवा प्रारम्भ की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी पर इस सेवा की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएमश्री धार्मिक पर्यटन […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। काॅलेज में प्रवेश लेने के बाद भी विद्यार्थी अपना दाखिला निरस्त करवा सकते हैं उनकी पूरी फीस भी काॅलेजों को वापिस करनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए है। 30 सितंबर तक विद्यार्थी प्रवेश को लेकर फैसला ले सकते हैं। इसके पश्चात यदि दाखिला निरस्त करवाते हैं तो उनकी फीस से एक हजार रुपये काॅलेज काटकर शेष राशि लौटाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस बारे में आदेश जारी किया है। अब काॅलेज विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद काॅलेज में रहने के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे। […]
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी लगातार सुर्खियों में हैं. केरल में बीजेपी का खाता खोलने वाले सांसद सुरेश गोपी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता इंदिरा गांधी को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया मानते हैं. साथ ही उन्होंने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया. सांसद सुरेश गोपी शनिवार को पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने अपने गुरू को श्रद्धांजलि दी और मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके इस दौरे को राजनीति से न […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर आधारित इस हवाई सेवा से नागरिक प्रदेश के रमणीय धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। उज्जैन का होगा निरंतर विकास सीएम ने यह भी कहा कि हनुमानजी की पूंछ की तरह उज्जैन में विकास कहां जाकर रुकेगा पता नहीं। उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा। इसके लिए भारत सरकार ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। शिप्रा में अब कान्ह का पानी भी नहीं मिलेगा। जल्द ही उज्जैन -इंदौर सिक्स लेन […]
खंडवा। खंडवा-हरसूद मार्ग पर आशापुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्राॅला एक बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होने से छह अन्य वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। वाहनों को टक्कर लगने से कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में कोहराम मच गया। ट्र्राॅला क्रमांक एमपी 07 एचबी 37773 हरदा की ओर से बालू रेत भरकर खंडवा आ रहा था। आशापुर स्थित अग्नि नदी के पुल से उतरते समय […]
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM को लेकर एलन मस्क और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के बीच एक्स पर वाकयुद्ध छिड़ गया है. ईवीएम को लेकर मस्क ने कल यानी शनिवार को कहा था कि हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए. इसमें हैक होने का जोखिम है. इसे इंसानों द्वारा या AI द्वारा हैक किया जा सकता है. हालांकि यह रिस्क छोटा है मगर फिर भी बहुत ज्यादा है. मस्क के इस बयान पर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पलटवार किया है. ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है. मस्क के बयान में […]
उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर रविवार को अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के नृत्यार्चन से हुई। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के 120 कलाकार ने भस्म आरती के बाद नृत्य प्रस्तुति दी। यह रात 11 बजे शयन आरती तक सतत चलेगी। इसके बाद सभी संत एवं भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। स्नान पश्चात मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया। मुख्यमंत्री ने चांदी के सिक्के से किया जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन नीलगंगा स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित गंगा […]
