Author: Social Scan

देश में मोदी सरकार 3.O का गठन हो चुका है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद लोकसभा के स्पीकर का भी चुनाव हो गया है. ओम बिरला ध्वनिमत से स्पीकर चुने गए हैं. इस बार की मोदी सरकार बीजेपी के दम पर नहीं बल्कि एनडीए के सहयोगियों के सहारे बनी है. इसके चलते ही माना जा रहा था कि गठबंधन की मजबूरी में अटल फॉर्मूले पर चली है, लेकिन मंत्रिमंडल गठन से लेकर लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद पर मोदी मॉडल की छाप दिख रही है. ऐसे में ये बात साफ है कि भले ही सरकार […]

Read More

राजस्थान के जोधपुर में एक हैवान पति ने शराब के नशे में चूर होकर पहले अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा-पीटा. जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो पलंग पर सो रहे 3 साल के मासूम पर तेजाब डाल दिया. एसिड से मासूम की दोनों आंखें, सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए. चीखते-चिल्लाते मासूम को महिला घर के नजदीक के हॉस्पिटल लेकर पहुंची. जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया. महिला ने फिर थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. घटना जोधपुर के प्रताप नगर […]

Read More

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली. साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया. आज स्पीकर का चुनाव हुआ. ओम बिरला स्पीकर चुने गए. ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. […]

Read More

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है. सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की जिसे जस्टिस अमिताभ की बेंच ने स्वीकार कर लिया है. जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. वहीं केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने सीएम को हिरासत में लेने को चिंताजनक बताया है. इस बीच सीबीआई […]

Read More

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान सांसदों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद सदन में ही जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. सबसे पहले उन्होंने जय भीम बोला. फिर जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलस्तीन का नारा लगाया. फिलिस्तीन को लेकर ओवैसी के नारे के बाद राजनीति गरमा गई है. सवाल उठता है कि यह नारा लगाने के बाद क्या ओवैसी को दोबारा शपथ लेनी होगी? या वह लोकसभा के लिए अयोग्य हो जाएंगे? आइए जानते हैं कि संविधान में ऐसे मामलों के लिए […]

Read More

18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद लोकसभा के सदस्यों ने ओम बिरला को शुभकामना संदेश दिया. पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी. बतौर नेता विपक्ष राहुल गांधी का सदन में ये पहला संबोधन था. राहुल गांधी ने कहा, आप (ओम बिरला) दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता […]

Read More

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की. जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. हालांकि सीबीआई की मांग का केजरीवाल के वकील ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि अदालत को केजरीवाल की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए. इस केस में कोई मेरिट नहीं है. सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल न्यायिक […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में TCS कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन ने दो दिन पहले बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कई खुलासे किए हैं. गार्ड ने बताया कि मरने से पहले सुरभि दो घंटे तक पैदल घूमती रही. इस दौरान सुरभि ने गार्ड से भी बात की. गार्ड ने कहा- सुरभि को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वो परेशान है. उसने मुझसे हंसकर बात की. इसके बाद पता चला कि सुरभि ने सुसाइड कर लिया. मैं खुद हैरान हूं कि जिस लड़की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के होने वाले दूल्हे को वार्निंग दी. कहा कि इस शादी से इनकार कर दो. दूल्हा नहीं माना. फिर दोबारा से फोन करके प्रेमी ने कहा कि अगर तुम बारात लेकर आए तो अंजाम बुरा होगा. दूल्हे ने सनकी आशिक की इन बातों को भी नजरअंदाज कर दिया. सोमवार को दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए निकल पड़ा. बारात धूमधाम से दुल्हन के घर जा ही रही थी कि तभी बीच रास्ते में एक युवक अपनी टोली के साथ वहां आ धमका. उसने दूल्हे और बारातियों की गाड़ियों को […]

Read More

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मशहूर मीरा बाबा मठ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. आरोप है कि वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस मठ पर कब्जा करने की कोशिश की है. इसकी जानकारी होने पर अखंड हिन्दू सेना के बैनर तले दर्जन भर हिन्दू परिवारों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया और मठ को कब्जा मुक्त कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ के डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए गांव से पलायन की धमकी दी है. अखंड हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस संबंध में डीएम […]

Read More

दिल्ली के मंगोलपुरी में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी और पुलिस टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया और कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद डेमोलिशन करने गई टीम को पीछे हटना पड़ा. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस और एमसीडी की टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गई. दरअसल, मंगोलपुली वाई ब्लाक में एमसीडी और पुलिस की टीम ने पार्क में बने वजूखाना पर बुलडोजर चलाया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया. देखते ही देखते […]

Read More

 उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन कर रहे एक श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी हो गए। दर्शनार्थी की शिकायत पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं। एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। नृसिंह घाट पर रखी श्रद्धालुओं की कार से पांच मोबाइल व स्मार्ट वाॅच चोरी हो गई। महाकाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि नवनाथ पुत्र भीमराव कदम निवासी सोलापुर महाराष्ट्र अपने स्वजन के साथ सोमवार सुबह उज्जैन दर्शन करने पहुंचा था। नवनाथ व […]

Read More

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। घटनाक्रम के मुताबिक जेयू के न्यूरोसाइंस विभाग में सुबह अचानक एसी में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटों ने पहले व दूसरे फ्लोर को चपेट […]

Read More

कटनी। किस्सू तिवारी के बहुचर्चित मामले में न्यायालय का फैसला आया। चूना भट्टे में युवक को फेंक कर हत्या के मामले पर 37 साल बाद न्यायालय ने सुनाया फैसला। कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा। युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल दिया था जिले के कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पर एक युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल देने के मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को मामले में फैसला आने की संभावना थी। सुबह से […]

Read More

भोपाल। नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार अब नियामक आयोग बनाने जा रही है। पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की थी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग और विधि विभाग ड्राफ्ट का परीक्षण कर अपनी राय देंगे। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। एक जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के दौरान ही इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। कैबिनेट से स्वीकृति के बाद केंद्र के इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) एक्ट के अनुरूप राज्य सरकार […]

Read More

भोपाल। नई शिक्षा नीति में स्कूली स्तर पर खेल- खेल में शिक्षा देने पर जोर है। इसी को देखते हुए एनसीईआरटी द्वारा जादुई पिटारा नामक किट (खेल-आधारित शिक्षण संसाधन प्रणाली) का निर्माण किया गया। यह किट गत वर्ष लांच की जा चुकी है, लेकिन इसके बारे में अभी शिक्षकों को ज्यादा जानकारी नहीं है। जादुई पिटारा से जुड़ने एवं संसाधनों के आधार पर नवाचार करते हुए वर्तमान शिक्षा सत्र से इसके दक्षतापूर्वक क्रियान्वयन व संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरईआइ), श्यामला हिल्स में 23, 24 और 26 जुलाई को किया जाएगा। इस कार्यशाला में […]

Read More