रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग जगह से घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है यहां पर पार्वती नाम की महिला आम की रखवाली कर रही थी तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश से बचने झोपड़ी में गए तीन लोग अचानक गिर गई बिजली वहीं […]
Author: Social Scan
भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं 1 जुलाई से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार होने की बात भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कही है। इस बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को एक कथित ऑडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। ये ऑडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बताया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहे हैं कि “सारंग को फंसाने की नौटंकी है सारी, इसी चक्कर में आज पार्टी की यह हालत हो गई है।” हालांकि बातचीत करने […]
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के मधुपुरा सब स्टेशन पर बिजली कंपनी के AE के साथ मारपीट की गई है। यहां पर मौजूद अन्य स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। यहां पर पहुंचे लोग बिजली काटे जाने से नाराज थे। जिला अस्पताल में एई का मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस ने तीन युवकों पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। उमरी में पदस्थ एई वीरेंद्र कुमार धुर्वे ने पुलिस को बताया कि वह मधुपुरा गांव के सब स्टेशन पर बैठे थे। उनके साथ अन्य कर्मचारी रामलखन दौहरे ,रामकिशन […]
पन्ना : पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसन के साथ बकरी चराने को लेकर देवर भाभी में विवाद हो गया। जब मना करने के बावजूद भी भाभी पड़ोसन के साथ बकरी चराने जाने लगी, तो शराब के नशे में धुत गुस्साए देवर ने अपनी ही भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया, जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कलही केवट उम्र 45 वर्ष निवासी “बारा कगरे का” में पड़ोस की […]
उज्जैन: आज सबकी निगाहें बारबाडोस के केंसिंग्टन के ओवल में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर है। भारत और साउथ अफ्रिका के बीच होने वाले इस मुकाबले में भारत की जीत के लिए देशभर में पूजा पाठ और दुआओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्री महाकालेश्वर के मंदिर में टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप में जीत को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। शिवलिंग के पास टीम इंडिया की फोटो रखकर जीत के लिए विशेष पूजन किया गया। वही मंदिर परिसर में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में भी मंत्रोच्चार के साथ गणपति […]
इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के साथ भारत का मुकाबला है। इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। लगभग सभी खिलाड़ियों ने जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में भारतीय टीम खिताबी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में T 20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसको में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। […]
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ही गांव से पांच नाबालिग बच्चे रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। बच्चों के लापता होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने चारों तरफ तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने टैटरा थाना में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टैटरा पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। हैरान कर देने वाली घटना टैटरा थाना क्षेत्र के जाबरोल गांव की है। […]
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रिहायशी क्षेत्र के पास एक तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत है। तेंदुआ पत्थर की बनी बाउंड्री पर बैठा हुआ था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले साइंस कॉलेज के पीछे का है। यहां पर एक पहाड़ी बनी हुई है। पहाड़ी के पीछे पत्थर पर तेंदुआ आराम से बैठा हुआ था। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वीडियो भी बनाया है। इस बात की जानकारी वन विभाग को भी दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम ने […]
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कनाड़िया क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर एक युवती ने अपने ऑफ़िस की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के आलोक नागर का है। जहां पर रहने वाली बुलबुल नाम की युवती ने अपने ऑफ़िस की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ऑफ़िस की उस […]
ओडिशा के गंजाम में एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर उसके क्लासमेट ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद 14 साल के इस लड़के को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह रामचंद्रपुर में सरकारी सहायता प्राप्त रघुनाथ हाई स्कूल में हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस घटना को लेकर पातापुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजय कुमार स्वैन ने कहा कि हम घटना की जांच […]
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 191 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. हालांकि शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से खूब तारीफ मिल रही है. पर सिर्फ आम लोग ही नहीं फिल्म सितारे भी कल्कि पर प्यार लुटा रहे हैं. अब सुपरस्टार रजनीकांत ने कल्कि 2898 एडी देखी है और रिएक्शन दिया है. रजनीकांत ने शनिवार को एक्स (पहले जिसका नाम ट्विटर था) पर एक पोस्ट डाला […]
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी है और लगातार आठ मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. भारतीय टीम की सफलता के पीछे खिलाड़ियों के प्रदर्शन, रोहित शर्मा की कप्तानी के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी बहुत बड़ा हाथ है. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया लगातार तीसरी बार आईसीसी के फाइनल मुकाबले में पहुंची है. हालांकि, इनमें से उसे एक में भी जीत नहीं मिली. राहुल द्रविड़ के मेहनत को देखते हुए, अब उनके लिए ट्रॉफी जीतने […]
इनकम टैक्स फाइल करने का टाइम चल रहा है. देश के सभी टैक्सपेयर्स के पास 31 जुलाई से पहले इसे फाइल करने का मौका है. अगर कोई टैक्सपेयर्स 31 जुलाई के बाद इसे फाइल करता है तो उसे 5 हजार रुपए की पेनाल्टी देनी पड़ेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार भी ऐसे लाखों टैक्सपेयर्स हैं, जो पहली बार आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं. कई बार वह बिना सही जानकारी के आईटीआर फाइल कर देते हैं और उन्हें बाद में इनकम टैक्स नोटिस का शिकार होना पड़ता है. विभाग जब नोटिस भेज देता है तो फिर […]
Reliance Jio यूजर्स पर महंगाई की मार की ‘दोहरी मार’ पड़ी है, अब आप पूछेंगे कि वो कैसे? आपको अगर लग रहा है कि कंपनी ने सिर्फ Jio Plans की कीमतों में बढ़ोतरी की है तो ऐसा नहीं है, प्लान्स की कीमतें बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी ने कुछ प्लान्स में Unlimited 5G Data देना भी बंद कर दिया है. चौंक गए न, लेकिन ये सच है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर Reliance Jio के कौन-कौन से Recharge Plans में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलना बंद हो गया है? आप भी अगर जियो यूजर हैं तो आइए आपको […]
उत्तराखंड में जहां हमें बेहद सुंदर नजारा देखने को मिलते वहीं यहां देवी देवताओं के प्राचीन और भव्य मंदिर भी विद्यमान है. यू कहें तो हमे उत्तराखंड में प्रकृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है. वहीं ऊंची चोटी पर कार्तिक स्वामी मंदिर स्थित है. इस मंदिर की भव्यता, पौराणिकता और महत्व अपना महत्वपूर्ण स्थान तो रखता ही है, लेकिन इसके साथ ही साथ मंदिर के चारों ओर का नजारा भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचने का काम करता है. कहां है यह मंदिर? कार्तिक स्वामी मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है. यह रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर […]
2025 विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. जेडीयू संगठन में नीतीश कुमार के बाद झा सबसे पावरफुल रहेंगे. संजय झा को मिली जिम्मेदारी के बाद जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है. पिछले 20 साल में यह पहली बार है, जब जेडीयू के टॉप लीडरशिप में सवर्ण नेताओं का दबदबा बढ़ गया है. राष्ट्रीय स्तर पर जेडीयू के पास जो 4 बड़े पद हैं, उनमें से 3 पर सवर्ण नेताओं का ही दबदबा है. जेडीयू की टॉप लीडरशिप में अकेले […]
