उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोपी पति पीड़ित पत्नी के साथ नशे की गोलियां खाकर क्रूरता से संबंध बनाता है. उसके साथ मारपीट की जाती है. फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पत्नी और सास का मोबाइल नंबर के साथ ‘मैं खाली हूं…’ लिखकर वायरल कर दिया. पीड़िता और उसकी मां के पास अश्लील मैसेज और कॉल आने लगी. पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है. महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसकी शादी हुई थी, तो वह जूते-चप्पल की दुकान करता […]
Author: Social Scan
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेनाध्यक्ष (सीओएएस) चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ Chief of the Army Staff (COAS) के रूप में कार्यभार संभाला. जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पहले यह जिम्मेदारी जनरल मनोज पांडे ने संभाली. द्विवेदी इस पद को संभालेंगे इस बात की घोषणा 11 जून को की गई थी. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फरवरी 2024 से जून 2024 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में काम किया. इससे पहले IGAR (GOC) और सेक्टर कमांडर असम राइफल्स के रूप में भी उन्होंने काम किया. द्विवेदी ने राइजिंग स्टार कोर और उत्तरी सेना की भी 2022 से 2024 तक […]
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में जून 1975 में आपातकाल लगाने का ऐलान किया था. आपातकाल के खिलाफ बिहार में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जमकर आंदोलन हुए थे और उस आंदोलन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद शामिल हुए थे और वह आंदोलन के संचालन समिति के संयोजक थे. आपातकाल के दौरान लालू प्रसाद ने आपातकाल का विरोध किया था और जेल भी गए थे. आंदोलन के बाद लालू प्रसाद यादवबिहार की सियासत में प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे थे. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टी के नेताओं […]
बम बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार को पवित्र गुफा में 13000 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए. बता दें कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में कड़ी सुरक्षा में अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू हो चुकी है. तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा शुरू करने के लिए बालटाल और नुनवान स्थित दो आधार शिविरों से रवाना हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा आरंभ होने पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन कर शिवभक्तों में असीम ऊर्जा का संचार होता है. प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ने […]
मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने नोएडा में अपने खाते से पैसे क्या निकाले वह जिंदा हो गई. जी हां…. आपने सही पढ़ा. जिस महिला का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर मृत्यूभोज भी दे दिया था, वह महिला असल में नोएडा में जॉब कर रही थी. जब परिजनों और पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी हैरान रह गए. पुलिस ने महिला को उसके नोएडा के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. ये अतरंगी मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद के मौ थाने का है. यहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का […]
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोष नहीं दिया जाना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद भी बीजेपी ने यूपी में खराब प्रदर्शन किया था. बता दें कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से केवल 33 सीटें जीतीं. वहीं उमा भारती ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि […]
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है. रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट और बुधवार से शुक्रवार तक येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही दिल्ली-एनसीआर में पूरा सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब में भी भारी बारिश होने की बात कही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में रविवार से बुधवार तक व्यापक स्थानों पर भारी बारिश होगी. गुरुवार-शुक्रवार […]
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी आज पहली बार ‘मन की बात’ की. करीब चार महीने बाद उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. यह इस कार्यक्रम का 111वां एपिसोड था. इससे पहले फरवरी में उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम किया था, जो ‘मन की बात’ कार्यक्रम 110वां एपिसोड था. ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन महीने में मन की बात को लेकर लाखों मैसेज आए. मैंने कहा था कि लोकसभा चुनाव नतीजों को बाद जरूर आऊंगा और आज आप सबके बीच में हूं. PM MODI Mann Ki Baat Programme Live Updates: […]
लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में कड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जश्न का दौर शुरू हो गया. देश में राजधानी दिल्ली और मुंबई की तरह अन्य शहरों में भी लोग देर रात तक जश्न मनाते देखे गए. भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. पहली बार 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने […]
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के प्रत्येक गांव को स्वातंत्र्य ग्राम घोषित करेंगे. हर स्वातंत्र्य गांव में 1 करोड़ रूपए खर्च करके स्मारक बनाए जाएंगे. इसके तहत राजस्थान के नागौर में आसोप, गुलर और आलनियावास को चिन्हित किया गया है. इसके अलावा भी कुछ अन्य गांवों को इस योजना से जोड़ा जाएगा. राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि राज्य के सभी प्राचीन धरोहर और यादगार स्मारकों को विकसित किया जाएगा. राजस्थान के अंदर 2006 से राज्य के महापुरुषों के पैनोरमा बनाने का काम शुरू हुआ था. उसी समय नागौर जिले […]
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो के अंदर बैठे लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गाय है. वहीं मृतको के शवों के पुलिस ने बरामद किया है. ऑटो रिक्शा उस वक्त हादसे का शिकार हुआ है जब वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, और मोड़ होने की वजह से उसे बस दिखाई नहीं दी. जानकारी के मुताबिक यह हादसा बांगरमऊ […]
बिहार का पटना शहर जो कल तक गोलघर और गांधी मैदान के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह बिहार ही नहीं बल्कि देश भर में नीट पेपर लीक की नई राजधानी के तौर पर मशहूर हो चुका है. पटना कभी प्रतिभाशालियों की फैक्ट्री के लिए भी विख्यात रहा लेकिन पेपर लीक कांड ने प्रतिभा की ये पहचान मिटा दी. पटना ही क्यों, झारखंड का हजारीबाग जो पहाड़ियों और गुफाओं के लिए जाना जाता है लेकिन किसे पता था एक दिन ये शहर पेपर लीक का नया लैंडमार्क बन जाएगा. ना जाने कितनी गुफाओं में पेपर लीक की सचाई दफ्न हैं, […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने आए दो हमलावरों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. इन बच्चों का कुसूर केवल इतना था कि जब बदमाश युवक पर हमला कर रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हमला करते हुए देख लिया था. घटना की गवाही के डर से बदमाशों ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के शवों […]
कार या बाइक चलाना कोई आसान काम नहीं होता है. अगर आपको सही से ड्राइविंग नहीं आती तो एक्सीडेंट के चांसेस बढ़ जाते हैं और जाहिर है एक्सीडेंट कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाते हैं. इसलिए सड़क पर हमेशा ही सावधानी से गाड़ी चलाने की लोगों को सलाह दी जाती है. आपने देखा होगा कि कई बार वैसे बच्चे भी सड़कों पर बाइक चलाते नजर आते हैं, जिनका पैर ही बाइक से नीचे तक नहीं पहुंच पाता. ऐसे में वो जैसे-तैसे बाइक को रोकने की कोशिश करते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा […]
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई. यहां चोरों ने एक कपल की गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन इस गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाड़ी को खोज निकाला और दोनों बच्चों को भी सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट्स के बाहर का है. दरअसल, शुक्रवार रात एक दम्पति लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़ दिया. वह […]
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. मैच बारबाडोस में खेला जाएगा और इस मुकाबले पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि यही क्रिकेट फैंस टेंशन में भी हैं क्योंकि बारबाडोस में बारिश की आशंका जताई जा रही है. सवाल ये है कि क्या बारिश मैच के दौरान भी खलल डालेगी? अगर पानी बरसा तो उसका मैच पर क्या असर होगा? आइए आपको बताते हैं बारबाडोस के मौसम का हाल और जानिए मैच पर खतरा है या नहीं? बारबाडोस के मौसम का हाल मौसम वेबसाइट्स के मुताबिक बारबाडोस में बारिश […]
