जनपद रुद्रप्रयाग में गुलदार,भालू एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में वन विभाग,समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जंगली जानवरों की गतिविधियों, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति एवं नियंत्रण उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। बता दें कि बैठक के दौरान डीएफओ रुद्रप्रयाग रजत सुमन द्वारा जनपद के विभिन्न वन्यजीव सक्रियता वाले क्षेत्रों की एक विस्तृत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। इसमें जंगली जानवरों के मूवमेंट,संभावित हमले वाले स्थानों तथा जोखिम क्षेत्रों का विस्तार से…
Author: Social Scan
सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए हैं राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी नमक खरीदा गया खाद्य मंत्री की मिली भगत से! कमीशन खोरी के चलते जनता के स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़ तुगलकी फरमान बंद करे खाद्य मंत्री! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल ही खाद्य मंत्री के इशारे पर घटिया/मिलावटी नमक मामले में राशन विक्रेताओं व अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि घटिया नमक खरीद में मिलीभगत एवं कमीशन खोरी के मामले में खाद्य मंत्री को नोटिस जारी होना चाहिए था, जिनके…
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंडल मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश को लगातार दुर्गति की ओर ले जा रही है, जिससे आमजन बदलाव का मन बना चुके हैं। गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है और 2027 विधानसभा चुनाव में जनता मजबूती के साथ कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस प्रदेश में एक सक्षम, सशक्त और जवाबदेह सरकार देगी। गोदियाल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में 14 अगस्त 2025 को हुए नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हुए बवाल व 5 बीडीसी सदस्यो के अपहरण व चुनांव में डाले गए एक मतपत्र में ओवरराइटिंग की शिकायत व जिला पंचायत चुनाव में रि पोलिंग तथा निष्पक्ष चनाव कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिसंबर को एसएसपी नैनीताल सहित 5 चो जिला पंचायत सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने को कहा है। मामले की 3 दिसंबर की तिथि नियत की है। आपकों बता दे कि बीते…
देहरादून के हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को समय पर ना हटा पाने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है… जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी तक दे डाली… डीएम की चेतावनी के बाद अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए है… दरअसल हाल ही में डीएम के द्वारा ली गई अधिकारियों की एक बैठक मे अधिकारियों से ही उनके विभाग की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की समय सीमा मांगी गई है… जिलाधिकारी ने तय समय सीमा में अतिक्रमण न हटा पाने वाले अधिकारियों पर वेतन रोकने के…
राजभवन, देहरादून में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी की उपस्थिति में युवा लेखिका संभावना पंत जी द्वारा मेरे सार्वजनिक जीवन पर रचित पुस्तक का विमोचन किया। आज के इस आधुनिक युग में युवा लेखक और क्रिएटर्स समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय Bhagat Singh Koshyari जी, कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदांनद सरस्वती जी भी उपस्थित रहे।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 178 सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में प्रदेश में अब तक 26,500 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश सरकार युवाओं के हितों, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। सरकार के सुनियोजित, पारदर्शी एवं प्रतिबद्ध प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुए…
उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों की स्थापना को लेकर लंबे समय से विरोध का नेतृत्व कर रहे किच्छा कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने अब एमडी यूपीसीएल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक बेहड़ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एमडी यूपीसीएल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और यदि वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है, तो वे एमडी यूपीसीएल की संपत्ति की CBI जांच कराएंगे। स्मार्ट मीटरों के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे बेहड़ ज्ञात हो कि प्रदेश भर में लगाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के खिलाफ…
राज्य के मुख्यमंत्री धामी नैनीताल दौरे पर हैं..सीएम सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले और सरोवर नगरी की ठंडी आबोहवा का आनंद लिया, सीएम एटीआई से मल्लीताल पहुंचे इस दौरान स्थानीय लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को जाना, सीएम धामी ने इस दौरान पर्यटकों से भी भेंट की है और हालचाल जाना..इस दौरान नैनीताल में पड़ रही ठंड़ से बचने के लिये सीएम धामी ने ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि और लोगों को भी चाय पिलाई है जब भी मुख्यमंत्री बाहर निकलते हैं देहरादून से तो मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को अपनी हाथ की चाय बनाकर पिलाते…
हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर लोक गायक गिरीश बर्गली जी के गीत देवीधुरा का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति से मिले स्नेह व आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है। आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में आज सहकारिता आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक बन गया है। “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे प्रदेश के किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं।…
देहरादून में ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग जी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया। गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान है और हमारी सरकार भी उनके उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक सविता कपूर जी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और आमजन को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। सरकार का प्रयास है कि नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहें और न्याय प्रणाली सभी तक आसानी से व पारदर्शिता के…
देहरादून के रानीपोखरी में जीरो रिजल्ट देने वालों की जांच क्या हुई शिक्षकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया..जांच रिपोर्ट के खिलाफ निदेशक ने प्रिंसिपल को हटाने की संस्तुति सचिव को भेजी तो मामला हाईकोर्ट पहुंचे गया..हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल को हटाने की संस्तुति पर ही रोक लगा दी है तो निदेशक विघालयी शिक्षा मुकुल सती से धरना देने वाले शिक्षकों से लेकर जीरो रिजल्ट देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट कोर्ट में फाइल करने के आदेश दिये हैं। वहीं कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निदेशक मुकुल सती को भी फटकार लगाई है और कहा कैसे जांच रिपोर्ट…
आपदा से इस्तीफ़ा… और अब सत्ता में वापसी? विभु गौड़ की नई भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 2026 में फिर लौटेंगे मुख्यमंत्री? ज्योतिषी के दावे से राजनीतिक गलियारों में खलबली उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर ज्योतिषीय भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है। सहारनपुर के रहने वाले मशहूर ज्योतिषी विभु गौड़ फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उनकी एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक “आपदा” के बाद इस्तीफा देने की भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हुई थी और दिलचस्प बात यह रही कि उस…
विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने परंपरागत रीति से कपाट बंद किए। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया और ‘बेडू पाको बारमासा’ गीत की गूंज के बीच दर्शनों का अंतिम दौर चला। परंपरा के अनुसार उद्धव और कुबेर की प्रतिमाओं को गर्भगृह से बाहर लाया गया, जबकि देवी लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान किया गया। भगवान बदरी विशाल को माणा महिला मंगल दल द्वारा तैयार घृत कंबल…
बागेश्वर में खडिया खनन को लेकर हाईकोर्ट ने 24 घंटे के भीतर सरकार को खनन परिवहन नियमावली को कोर्ट में देने के निर्देश दिये हैं आज सरकार ये नियमावली कोर्ट में पेश नहीं कर सकी है…पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा था कि क्या नियमावली के तहत खनन का परिवहन हो रहा है और क्या जीपीएस सिस्टम वाहनों पर लागू है..इसके साथ ही कोर्ट ने अवमानना नोटिस तत्काल देने के निर्देश दिये हैं और कल इस मामले पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। आपको बतादें कि उत्तराखण्ड़ हाईकोर्ट बागेश्वर के शाँफ्ट खनन मामले में हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है..कोर्ट ने कई…
