Author: Social Scan

बरेली पुलिस जिस 15 वर्षीय लड़की की मौत को आत्महत्या का मामला मान रही थी वो मर्डर निकला. उसके प्रेमी ने ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या की थी. वारदात को अंजाम पश्चिम बंगाल में दिया गया था. इस राज का पर्दाफाश एक रेल यात्री के ई-मेल से हुआ है. पुलिस ने अब आरोपी प्रेमी पर दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है. मामला बरेली जिले के थाना कैंट क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली 15 साल की लड़की 27 जून को लापता हो गई. परिजनों को गांव के रहने वाले एक लड़के पर शक था. […]

Read More

लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक जारी है. इस दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों के बीच हैं. भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि अगली लड़ाई स्वार्थी, परिवारवादियों और मोदी के परिवार के बीच है. उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों, धर्म और अधर्म, तुष्टीकरण और संतुष्टीकरण के बीच की लड़ाई बताया है. चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि 2027 के चुनाव में विरोधियों को साफ करते हुए बीजेपी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों ओर से खूब लात घूंसे और कुर्सियां चली हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया. हालांकि उस समय तक बारात में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना ली. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी […]

Read More

राजस्थान के राजसमंद में एक पति-पत्नी को रील बनाने का चस्का भारी पड़ गया. गोरमघाट के पुल पर ये पति-पत्नी रील बना रहे थे. इतने में सामने से ट्रेन आ गई. ऐसे में जान बचाने के लिए दोनों को पुलिया से करीब 90 फुट गहरी खायी में छलांग लगानी पड़ी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ट्रेन के ड्राइवर […]

Read More

पति-पत्नी का साथ और प्यार जन्म-जन्मांतर का होने की बात कही जाती रही है. इसी कर्तव्य को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है. वीडियो में महिला भिंड के जिला अस्पताल में अपने पति को पीठ पर लेकर उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है. महिला के पति के पैर में चोट लगी हुई और वो चलने में असमर्थ दिखाई दे रहा है. साड़ी पहनकर घूंघट किए हुए देश की सशक्त महिला की ये तस्वीर उसकी जिम्मेदारी और अपने पति धर्म के प्रति निष्ठा […]

Read More

भागलपुर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना तिलका मांझी थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है. बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही गर्लफ्रेंड को 3-4 युवकों ने जबरन कार में बैठाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बॉयफ्रेंड जब चिल्लाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. लड़की आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची. उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. हैरान परेशान मां ने घटना को शिकायत पुलिस से की. एसपी-डीएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस मामले की जांच के साथ […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा में एक प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेमिका का आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा किया और रेप की घटना को अंजाम दिया. यही नहीं, उसका वीडियो भी बना लिया. फिर शादी से मुकर भी गया. घरवालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय की तो बॉयफ्रेंड ने गंदा वीडियो मंगेतर को भेज दिया और शादी तुड़वा दी. अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है. इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली है. पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवाएगी. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेहद संवेदनशील ताज महल के ऊपर एक ड्रोन के उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो उस समय सामने आया है जब ताज महल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार सुबह छह बजे का है. हालांकि सुरक्षा के लिए लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में यह ड्रोन कहीं नजर नहीं आ रहा. ऐसे में आशंका है कि किसी व्यक्ति ने इस ड्रोन की एंट्री यमुना की साइड से ताज क्षेत्र में कराई है. फिलहाल इस मामले में उच्च […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां राह चलते तीन साधुओं को मुस्लिम समझकर कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उन्हें बच्चा चोर कहकर खूब पिटाई की. आरोपियों ने पहले साधुओं से गायत्री मंत्र पढ़वाया, इसके बाद हनुमान चालीसा पढ़वाया. इसके बाद उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा, जब साधु आधार कार्ड नहीं दिखा पाए तो लोगों ने उन्हें बच्चा चोर बोलकर मारपीट शुरू कर दी. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने साधुओं के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह वारदात […]

Read More

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पार्टी 2019 के मुकाबले 62 सीटों से घटकर 33 सीटों पर आ गई है. इन्हीं नतीजों पर मंथन के लिए लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन के साथ-साथ, यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी. उधर बैठक में शामिल होने आए पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यूपी में कुछ ठीक नहीं है. प्रयागराज से मंडल अध्यक्ष सियाराज और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पटेल का […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक बच्ची स्कूल बस से घर वापस आ रही थी. बस जैसे ही घर के समीप पहुंची, वह उतरने लगी, तभी ड्राइवर ने उसी समय गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. बच्ची बस के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई. बच्ची के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के दौलत नगर की है. यहां चिकनी गांव के रहने […]

Read More

महाराष्ट्र में हुए विधानपरिषद चुनाव में जीत के बाद उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें कोई जॉइंट किलर की उपाधि दे रहा है तो कई लोग नार्वेकर को उद्धव की साख को वापस लाने वाले नेता के रूप में देख रहा है. करीब 20 साल तक उद्धव के निजी सचिव नार्वेकर अब उसी सदन में बैठेंगे, जहां पर उनके बॉस और शिवसेना (यूबीटी) के सुप्रीमो बैठते हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी नेता के पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) किसी सदन का सदस्य बना हो. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक ऐसे पीएस की एक […]

Read More

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को केंद्र पर उनके फोन को हैक करने का आरोप लगाया. वेणुगोपाल ने सरकार पर “स्पाइवेयर” का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें एप्पल कंपनी से जानकारी मिलने के बाद स्पाइवेयर के बारे में मामूल चला. एप्पल ने 30 अक्टूबर, 2023 को वेणुगोपाल को इसी तरह का अलर्ट भेजा था. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एप्पल अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. अलर्ट मैसेज में लिखा था, “यह कोई दोहराया गया नोटिस नहीं है – यह आपको सूचित करने के लिए है कि हमने आपके डिवाइस पर एक और […]

Read More

शास्त्रों में गुप्त नवरात्रि को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है और इस दौरान सभी दस महाविद्या की पूजा अर्चना करने का विधान है. जिसके अनुसार, नौवें दिन मां मातंगी की पूजा की जाती है. यह तंत्र की देवी हैं, वचन की देवी हैं. यह एकमात्र ऐसी देवी हैं, जिनके लिए व्रत नहीं रखा जाता है. यह केवल मन और वचन से ही तृप्त हो जाती हैं. मां मातंगी का स्वरूप शास्त्रों के अनुसार मतंग भगवान शिव का ही एक नाम है. भगवान शिव की आदिशक्ति देवी मातंगी हैं. मां मातंगी का रंग श्याम है. वह अपने मस्तक […]

Read More

निर्मला सीतारमण के बजट 2024 से महाराष्ट्र के किसानों को भी काफी उम्मीदें हैं. खासकर गन्ना, कपास और सोयाबीन के किसानों को. महाराष्ट्र में इन तीनों की खेती करने वाले किसानों की संख्या करीब 56 लाख है. चुनावी साल होने की वजह से कहा जा रहा है कि इन तीनों की खेती करने वाले किसानों को जरूर वित्त मंत्री की तरफ से कोई न कोई तोहफा मिलेगा. मराठवाड़ी और विदर्भ किसान बाहुल्य इलाका है, जहां पर हालिया लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को नुकसान उठाने पड़े हैं. कहा जा रहा है कि इन्हें साधने के लिए भी सरकार की तरफ […]

Read More

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में आप विधायक मोहिंदर भगत की जीत पर सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया कि जनता ने भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर मुहर लगा दी है. संजय सिंह ने कहा कि मोहिंदर भगत ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है. इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी. वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल […]

Read More