देहरादून में शिक्षा विभाग के अंतर्गत “भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण-2025” कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्रों को राष्ट्र की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और नवाचारों से रूबरू करवाने की शुरुआत की गई है। हमारी सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। इस शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत 240 मेधावी छात्र देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा करेंगे। आप सभी से आग्रह है कि जहाँ भी जाएँ, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश की लोक संस्कृति, लोक कला और यहाँ हुए…
Author: Social Scan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय स्मारिका एवं कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर सेवारत एवं दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवकों के परिजनों को होमगार्ड्स कल्याण कोष से चेक प्रदान किए। होमगार्ड्स जवानों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा साथ ही अंतरजनपदीय ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों का भोजनभत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को भी ₹50 से बढ़ाकर ₹140/दिन किया जाएगा। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में…
क्वीन ऑफ हिल्स मसूरी इन दिनों न सिर्फ़ पर्यटकों की भीड़ से गर्म है, बल्कि राजनीतिक बयानबाज़ी से भी माहौल तप गया है। मसूरी के विकास और अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करने में जुटे हैं।कांग्रेस नेताओं मनमोहन सिंह मल्ल और सोनिया आनंद रावत ने मसूरी की अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। नेताओं का आरोप है कि मसूरी में विकास की बड़ी-बड़ी घोषणाएँ सिर्फ़ काग़ज़ों में ही सिमटकर रह गई हैं। कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने…
देहरादून के त्यूणी तहसील अंतर्गत भूठ गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों शव मृत हालत में बरामद हुए।मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि कमरा अंदर से बंद था, खिड़कियां भी बंद थीं। भीतर एलपीजी गैस की तेज बदबू आ रही थी और मृतकों के मुंह से झाग निकला हुआ था।तीनों युवक राज मिस्त्री का काम करते थे और लंबे समय से भूठ गांव में ही रह रहे थे। मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे, जो डिरनाड गांव के रहने वाले…
सीएमओ के आदेश की भी कर रहेना फरमानी विभाग द्वारा अनुस्मारक भेजने के बावजूद भी उपलब्ध नहीं कराया गया आंकड़ा गैर जिम्मेदार अस्पतालों के खिलाफ हो करवाई विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा बाह्य रोगियों खास तौर से आयुष्मान योजना वाले व निजी खर्च पर इलाज कराने वाले गरीब रोगियों को आपात स्थिति में आईसीयू/ वेंटिलेटर सुविधा मुहैया न कराने से खफा जन संघर्ष मोर्चा ने प्राइवेट/ सरकारी अस्पतालों के खिलाफ मोर्चा खोला है, जिसमें देहरादून स्थित ग्राफिक एरा, हिमालयन हॉस्पिटल, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल एवं राजकीय…
मुख्यमंत्री धामी जी नें अपने दो दिवसीय बागेश्वर दौरे पर दोपहर के समय स्कूल से घर लौट रहे छात्रों से संवाद किया। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि उनकी मासूम मुस्कान, उत्सुकता और ऊर्जा को देखकर बचपन की यादें जीवंत हो उठीं। और बच्चों की सरल बातें और आनंद ने मन को अपार सुकून और आत्मीयता से भर दिया वही बागेश्वर दौरे पर जगह-जगह देवतुल्य जनता से मिले स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद से मुख्यमंत्री धामीजी ने कहा कि मन अभिभूत है। उन्होंने कहा मातृशक्ति से संवाद हो या स्कूल से घर लौट रहे नन्हे छात्रों से बातचीत, हर पल ने…
जनपद रुद्रप्रयाग में गुलदार,भालू एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के लिए अलर्ट मोड अपनाया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है। बताते चलें कि इस धनराशि से वन विभाग द्वारा आधुनिक उपकरणों की खरीद की जा रही है,जिससे जंगली जानवरों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। उपकरणों में आधुनिक थर्मल ड्रोन,फॉक्स लाइट, ट्रैंकुलाइज गन, एनआईडस,आधुनिक पिंजरे एवं अन्य…
पर्यटक आवास गृह बैजनाथ, बागेश्वर में मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्राप्त हुए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यटक आवास गृह परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। समेकित विकास की परिकल्पना के अनुरूप हम इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाने, सेवाओं की…
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ,स्वास्थ्य विभाग पर मा.उच्च न्यायालय द्वारा चाबुक चलाने के मामले में मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गैर जिम्मेदाराना रवैये एवं अधिकारियों पर नियंत्रण न होने के कारण अस्पतालों में लूट-खसोट, आपात स्थिति में इलाज न मिलने, रेफरल सिस्टम, गर्भवती माताओं की इलाज न मिलने से हो रही मौत, खराब मशीनें, स्टाफ की कमी, दुर्गम क्षेत्रों…
बागेश्वर खडिया खनन मामले में कई अधिकारी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं..हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस कोर्ट ने सचिव खनन के साथ अपर सचिव खनन को कोर्ट में पेशी का आदेश दिया है..कोर्ट ने पूछा है कि जो स्टाँक वैरिफिकेशन रिपोर्ट है वो सुप्रीम कोर्ट में ऐसे कैसे पेश की गई कि समस्त मानकों पर जांच की गई है। कोर्ट ने 11 दिसंबर को इन अधिकारियों को कोर्ट में बुलाया है। आपको बतादें कि इसी स्टाँक वैरिफिकेश रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 29 खादानों को राहत दी थी..हांलाकि आज सरकार कोर्ट में ये रिपोर्ट की मूल दस्तावेज…
धराली और थराली में आपदा का जो कहर रहा वो कुमाऊँ में ना हो इसके लिये प्रशासन एक्टिव मोड़ में आ गया है..कुमाऊँ के सभी ऐसे इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है जहां नाले नदियों के किनारे अतिक्रमण कर आबादी बस गई है..नैनीताल के हल्द्ववानी में ही देवखड़ी,रकसीया व कल्सिया नाले में 600 परिवार अतिक्रमण की जद में हैं..इसके साथ ही अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ चम्पावत में भी ऐसे इलाके हैं जहां नाले व वाँटर बाँड़ी में कई लोगों ने जमीनों पर कब्जा कर निर्माण कर दिया है..कुमाँऊ कमिश्नर ने खतरे की जद में रहे परिवारों को कहा है कि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल एवं औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का अध्ययन करने हेतु राज्य से विषय विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए, जिससे उत्तराखंड में भी इन नवाचारों को लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी क्षेत्र में टर्नओवर बढ़ाने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड, देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों का संघर्ष और देश के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के लगभग प्रत्येक परिवार का सदस्य सेना या अर्द्ध सैनिक बलों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा की…
कोटद्वार विधानसभा के वार्ड संख्या 38, झंडीचौड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association – CPA, Zone–1) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “प्रेरणा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के बीच सम्मानित कर उनमें प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव भाजपा श्री दुष्यंत कुमार गौतम, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, विधायक धनोरा (अमरोहा, उ.प्र.) राजीव…
सोशल मीडिया में भवाली मस्जिद को लेकर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा जिसका संज्ञान नैनीताल प्रशासन, वन विभाग और भवाली नगर पालिका ने लेते हुए मस्जिद क्षेत्र का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। बता दे कि एक दंपत्ति ने सोशल मीडिया में भवाली भीमताल मार्ग बाईपास से भवाली मस्जिद का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया वो बता रहे हैं की जंगल के बीच वन भूमि पर बड़ी मस्जिद और उसकी आड़ में निर्माण कार्य कर किए गए हैं। हालांकि मस्जिद प्रबंधन ने दस्तावेज पेश किए और बताया कि ये वक्फ की भूमि है और…
नैनीताल की भवाली मे सैनिटोरियम की 225 एकड़ भूमि पर मल्टी सुपर स्पेसियलिटी हॉस्पिटल ढाई सौ करोड़ में बनेगा। टीवी हॉस्पिटल सेनिटोरियम भवाली की स्थापना सन 1912 में ब्रिटिश काल में स्थापित हुई थी। टीवी के लाखों मरीजों को उपचार देने वाली इस अस्पताल की हालत बिगड़ चुकी है वर्तमान में अस्पताल की कई भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं । इस अस्पताल में 378 बेड का यह अस्पताल आज मात्र 60 बेड का रह चुका है।उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पहाड़ के लोगों को सुविधा के लिए मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खोला जाना है। टीवी सेनेटोरियम चेस्ट स्पेशलिस्ट…
