हल्द्वानी में आज सामाजिक संगठनों का गुस्सा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ फूट पड़ा। आरोप है कि डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया, जिससे आहत होकर विभिन्न संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर जब मामला शिक्षा के मंदिर से जुड़ा हो उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो वहीं, उमेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पहाड़ी आर्मी का आरोप है कि पूरे मामले में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, और आगे की कार्रवाई की बात कही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ फूटा गुस्सा, अभद्र भाषा पर कार्रवाई की मांग
- देहरादून में कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा, गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज
- प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड भ्रमण से पूर्व मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने किया व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण
- पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट: मुख्य सचिव ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
- शिक्षा क्षेत्र में बड़ा विजन: मुख्यमंत्री ने मॉडल कॉलेज और साइंस सिटी परियोजनाओं को दी रफ्तार
- गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने दिलाया उत्तराखंड को एक और तोहफा!
- पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े, बेरोजगार संगठन ने भर्ती में फर्जी मार्कशीट का लगाया आरोप…..
- मुख्यमंत्री धामी ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग …..
- रुड़की में युवती के गंभीर आरोप: मारपीट के बाद FIR नहीं, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल”
- राजाजी नेशनल पार्क की करोड़ों की सुरक्षा दीवार पर उठे सवाल, जंगली जानवर अब भी पहुंचा रहे नुकसान…..
Monday, April 13

