Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»2024 में साथ आईं जातियों को 2027 तक संभालने का प्लान, अब PDA को गांव-गांव पहुंचाएंगे अखिलेश यादव
    देश

    2024 में साथ आईं जातियों को 2027 तक संभालने का प्लान, अब PDA को गांव-गांव पहुंचाएंगे अखिलेश यादव

    Social ScanBy Social ScanJune 24, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए (पिछड़ा-दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूला हिट रहा. उत्तर प्रदेश की 80 में से सबसे अधिक 37 लोकसभा सीटें सपा जीतने में कामयाब रही है. अखिलेश अब 2024 के चुनाव में यादव-मुस्लिम के अलावा सपा के साथ आए नए वोट बैंक को जोड़े रखने की कवायद में हैं. सपा को इस बार कुर्मी, निषाद, बिंद, जाट, राजभर, लोधी, भूमिहार, मौर्य, कुशवाहा और शाक्य जैसी जातियों ने भी ठीक-ठाक वोट दिए हैं. सपा अब इन्हें अपने साथ मजबूती से जोड़े रखने के लिए गांव-गांव ‘पीडीए पंचायत’ कराने का रूपरेखा बना रही है ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता का वनवास खत्म किया जा सके?

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए फॉर्मूले के जरिए ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारी मात देने में सफल रहे हैं. लोकसभा चुनाव में 10 कुर्मी, 5 मल्लाह, 5 मौर्य-शाक्य को प्रत्याशी बनाया था. 7 कुर्मी सपा से सांसद चुने गए हैं तो 3 मौर्य-शाक्य चुने गए जबकि 2 निषाद सांसद बने हैं. इसके अलावा दलित समुदाय में सबसे बड़ा भरोसा पासी समुदाय पर किया था और 5 पासी सांसद सपा से चुने गए हैं. इसके अलावा ओबीसी के जाट, राजभर और लोधी समुदाय पर भी फोकस किया था, जिसमें से पार्टी कुछ हद तक सफल रही.

    कोर वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश

    लोकसभा के चुनाव में गैर-यादव ओबीसी और दलित समुदाय की कई जातियां भले ही सियासी परिस्थितियों के चलते साल 2024 के चुनाव में सपा के साख खड़ी नजर आई हैं, वो पार्टी की कोर वोट बैंक नहीं रही हैं. चुनाव दर चुनाव उनका सियासी मिजाज बदलता रहता है. यूपी की सियासत में गैर-यादव ओबीसी जातियों में कुर्मी से लेकर राजभर, मौर्य-शाक्य, नोनिया, गुर्जर, पाल, प्रजापति और लोहार जैसी जातियों की ताकत को कांशीराम ने पहचाना था और उन्हें अपने साथ जोड़ा था. बसपा के सियासी तौर पर कमजोर होने के चलते ये तमाम ओबीसी जातियां बीजेपी के साथ खड़ी हो गई थीं, जिसकी बदौलत बीजेपी यूपी में 2014 और 2019 के लोकसभा के साथ-साथ 2017 तथा 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही थी.

    अब 2024 में अखिलेश यादव ने सपा की यादव और मुस्लिम परस्त छवि को तोड़ने के लिए पीडीए का नया फॉर्मूला दिया. सपा ने यादव को 5 और मुस्लिम को 4 टिकट दिए, जो अब तक के इतिहास में सबसे कम था. मुस्लिम-यादव को चुनावी मैदान में उतारने के बजाय कुर्मी, निषाद, मौर्य-शाक्य पर दांव खेला, जिसके सहारे बीजेपी ने अपनी सियासी जड़े उत्तर प्रदेश में जमाने में कामयाब रही थी. यादव और मुस्लिम बेस वोट के सहारे जुड़ी नई जातियों ने बीजेपी को मजबूत किले को ध्वस्त कर दिया. अखिलेश यादव को अब बीजेपी को हराने का मंत्र मिल चुका है और उन्हें 2027 में यूपी में सत्ता में अपनी वापसी की उम्मीदें दिख रही हैं.

    वोट शेयर-सीटों के लिहाज से बेस्ट प्रदर्शन

    सपा ने इस लोकसभा चुनाव में वोट शेयर और सीटों के लिहाज से अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. सपा ने 37 सीटों के साथ ही 33.59 फीसदी वोट यूपी में मिले हैं. पार्टी अपने इस प्रदर्शन में पीडीए रणनीति का अहम योगदान मान रही है. पार्टी ने पिछड़ों में गैर-यादव ओबीसी पर फोकस किया तो उसे अच्छे परिणाम मिल गए. पीडीए रणनीति की सफलता से उत्साहित सपा इसकी धार और तेज करने जा रही है. संसद सत्र खत्म होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय करेंगे. पार्टी इस पंचायत के जरिए अधिकतम गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पीडीए पंचायत के जरिए सपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को बीजेपी सरकार द्वारा उनके अधिकारों पर किए जा रहे हमले और संविधान के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है उसके बारे में शिक्षित किया जाएगा. संसद सत्र खत्म होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय करेंगे. इसके जरिए पार्टी गांव-गांव में पीडीए पंचायत करने का काम करेगी. इस तरह से सपा तमाम ओबीसी जातियों को एकजुट करेगी और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी.

    अखिलेश यादव इस बात को 2022 के चुनाव के बाद भी समझ गए थे कि ओबीसी जातियों को एकजुट किए बिना बीजेपी को मात देना आसान नहीं होगा. इसीलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा तमाम ओबीसी जातियों को अपने साथ जोड़ने में काफी हद तक सफल रही है, जिसमें कुर्मी, मल्लाह, जाट, राजभर, लोध और मौर्य-शाक्य-सैनी-कुशवाहा जैसी जातियां शामिल हैं. दलितों में पासी, दोहरे, कोरी जातियों ने भी अहम रोल अदा की हैं. सपा अब इन्हें स्थायी तौर पर अपने साथ उसी तरह जोड़े रखना चाहती है, जिस तरह यादव और मु्स्लिम उसके कोर वोटबैंक हैं. सपा ने अब गांव-गांव पीडीए पंचायत कराने का प्लान बनाया है ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सफलता हासिल की जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?