Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»लाडली बहना के बाद महाराष्ट्र में आई लाडला भाई योजना, 12वीं-ग्रेजुएट पास युवाओं को क्या मिलेगा?
    महाराष्ट्र

    लाडली बहना के बाद महाराष्ट्र में आई लाडला भाई योजना, 12वीं-ग्रेजुएट पास युवाओं को क्या मिलेगा?

    Social ScanBy Social ScanJuly 17, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहना योजना के बाद अब लड़कों के लिए एक खास योजना की घोषणा की. इस योजना का नाम लाडला भाई योजना रखा गया है, इस योजना के जरिए बेरोजगारी को कम किया जा सकेगा. इस योजना के तहत युवाओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी और इसके साथ ही साथ नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे.

    महाराष्ट्र के पंढरपूर में ‘कृषि पंढरी महोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए. उन्होंने पंढरपूर में श्री विठ्ठल रुक्मिणी की आधिकारिक महापूजा की. इस मौके पर उन्होंने एक खास योजना की भी घोषणा की. 17 जुलाई की शाम में मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने पंढरपुर की लाडली बहना योजना के बाद छात्रों के लिए एक विशेष योजना की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए सरकार लाडला भाई योजना शुरू कर रही है, इस योजना के जरिए छात्रों को नौकरी के लिए कुशल किया जाएगा, जिससे बेरोजगारी कम हो सके.

    क्या है मुख्यमंत्री लाडला भाई योजना?

    शिंदे ने घोषणा के दौरान बताया कि इस योजना के तहत 12वीं क्लास के छात्रों से लेकर ग्रेजुएट युवाओं तक को लाभ मिलेगा, इस योजना में 12वीं पास करने वाले युवाओं को 6 हजार रुपये, डिप्लोमा करने वाले युवाओं को 8 हजार रुपये, ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे. इसके साथ ही युवाओं को एक साल तक किसी फैक्ट्री में अप्रेंटिस शिप करने का मौका भी मिलेगा, जिसके बाद उसे काम का अनुभव मिलेगा और उस अनुभव के आधार पर उसे नौकरी मिल जाएगी. सरकार का मानना है कि इस तरह से युवाओं को एक्सपीरियंस मिलेगा, जो कि भविष्य में मिलने वाली नौकरी के लिए उपयोगी होगा.

    पहली बार किसी सरकार ने पेश की ऐसी योजना

    शिंदे ने कहा कि एक प्रकार से हम एक कुशल जनशक्ति तैयार कर रहे हैं हम प्रदेश के साथ देश के उद्योग जगत को कुशल युवा देने जा रहे हैं. सरकार युवाओं को उनकी नौकरियों में कुशल बनाने के लिए भुगतान करने जा रही है. एकनाथ शिंदे ने क्या कहा, ”इस योजना के तहत, हमारी सरकार हमारे राज्य के युवाओं को उन कारखानों में अप्रेंटिस शिप करने के लिए पैसे देने जा रही है जहां वे काम करेंगे. इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है, इस योजना के माध्यम से हमने बेरोजगारी का समाधान ढूंढ लिया है. इस योजना के तहत हमारे युवा कारखानों में अप्रेंटिस शिप हासिल करेंगे और सरकार उन्हें स्कॉलरशिप देगी.

    महिलाओं को 1500 रुपये देगी राज्य सरकार

    लाडला भाई से पहले महाराष्ट्र सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना’ योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने 1500 रुपये देगी. राज्य सरकार ने बताया कि यह योजना 1 जुलाई 2024 से लागू की जा रही है, इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. इस योजना के लिए महिलाओं को डोमिसाइल सर्टिफिकेट की आवश्यकता लगेगी, लेकिन अगर उनके पास डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं है तो इसके स्थान पर 15 साल पहले के राशन कार्ड,वोटर आईडी कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट भी स्वीकार किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?