Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»मैंने लोकतंत्र के लिए खाई गोली, खतरा हैं बाइडेन… हमले के बाद पहली रैली में बोले ट्रंप
    उत्तराखण्ड

    मैंने लोकतंत्र के लिए खाई गोली, खतरा हैं बाइडेन… हमले के बाद पहली रैली में बोले ट्रंप

    Social ScanBy Social ScanJuly 21, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले हमले बड़ा हमला हुआ था. पेंसिलवेनिया की चुनावी रैली में उन पर फायरिंग की गई थी. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे. इस घटना से अभी वो ठीक से नहीं उबरे हैं, उनके कान पर अभी भी पट्टी लगी हुई है. गोलीबारी की इस घटना के करीब हफ्ते भर बाद उन्होंने किसी रैली को संबोधित किया. हमले के बाद अपनी पहली रैली में ट्रंप ने कहा, पिछले हफ्ते मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई थी और बाइडेन कहते हैं कि मैं डेमोक्रेसी के लिए खतरा हूं. खतरा बाइडेन हैं, मैं नहीं.

    ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अभी यहां नहीं होना चाहिए, भगवान की कृपा से मैं यहां आप सबके बीच खड़ा हूं. रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने बार-बार हत्या के प्रयास का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले की बात है, जब मेरी हत्या की कोशिश की गई थी. वो तो भगवान का लाख लाख शुक्र है कि मैं इस हमले में बाल-बाल बच गया.

    मुझे उम्मीद है कि मुझे दोबारा उस दौर से नहीं गुजरना पड़ेगा. यह बहुत भयानक था. हमलावर ने 130 मीटर की दूरी से ट्रंप पर निशाना बनाया था. गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई थी, अगर गोली डायरेक्ट लगती तो उनकी जान शायद ही बच पाती, रैली में ट्रंप ने इस बात का भी जिक्र किया. अगर सिर नहीं हिलाता तो गोली लग जाती. सीक्रेट सर्विस ने आखिरी पलों में मेरी जान बचाई.

    हम एक नए युग की शुरुआत करेंगे- डोनाल्ड ट्रंप

    इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा था कि मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की रेस में हूं, आधे अमेरिका का नहीं, क्योंकि आधे अमेरिका को जीतने में कोई जीत नहीं है. आज से चार महीने बाद हमारी शानदार जीत होगी. हम सभी धर्मों, लोगों और पंथों के लिए शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगे.

    लोकतंत्र बचाने अगले हफ्ते लौटूंगा वापस- बाइडेन

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप को लोकतंत्र के लिए बताया था. मिल्वौकी के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में दिए गए उनके भाषण की निंदा की थी. बाइडेन ने कहा कि ट्रंप के पास कोई विजन नहीं है. अमेरिका के लिए उनके पास डार्क विजन हैं. अमेरिकी चुनाव में हम उन्हें हराएंगे. चार साल पहले लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया था. राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने की चर्चा के बीच बाइडेन ने कहा कि वह अगले हफ्ते लोकतंत्र को बचाने के लिए वापस लौंटेंगे और ट्रंप के ‘प्रोजेक्ट 2025’ एजेंडे को उजागर करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Read More

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026
    Read More

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?