Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    • रुड़की सरकारी अस्पताल या दलालों की मंडी? मरीज को जबरन ले जाने के लिए तीमारदारों से सरेआम छीना-झपटी, वीडियो वायरल….
    • रूड़की में स्वास्थ्य ‘घोटाला’, सरकारी 108 एम्बुलेंस बनी प्राइवेट अस्पताल की दलाल, क्या नये स्वास्थ्य सचिव करेंगे कठोर कार्रवाई?
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»ITR फाइल करने में नहीं मिला शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स छूट का फायदा, क्या बजट में मिलेगी राहत?
    व्यापार

    ITR फाइल करने में नहीं मिला शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स छूट का फायदा, क्या बजट में मिलेगी राहत?

    Social ScanBy Social ScanJuly 20, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कुछ समय पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रेडर उन्हें बता रहा था कि कैसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ब्रोकर्स से ज्यादा इनकम सरकार को हो रही है. वहीं आम आदमी को भी शेयर मार्केट में हुए कैपिटल गेन पर दो तरह से शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म टैक्स देना पड़ता है. अब हाल फिलहाल में इनकम टैक्स पोर्टल पर एक बड़ा अपडेट आया और कई टैक्सपेयर्स को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन को लेकर नोटिस आने लगे. चलिए समझते हैं क्या है ये पूरा मामला और क्या बजट में इससे राहत मिल सकती है?

    इनकम टैक्स पोर्टल पर 5 जुलाई को एक यूटिलिटी फाइलिंग में एक अपडेट हुआ. इसके बाद टैक्सपेयर्स को आयकर कानून की धारा 87A के तहत शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर मिलने वाली टैक्स रिबेट को क्लेम करने में दिक्कत आने लगी. ये टैक्स रिबेट 25,000 रुपए तक की थी. इस टैक्स रिबेट का फायदा न्यू टैक्स रिजीम में भी मिल रहा था.

    क्या होती है इनकम टैक्स रिबेट?

    आयकर कानून की धारा 87A में इनकम टैक्स रिबेट का प्रावधान कम आय वालों को देने के लिए किया गया है. ये उनके आयकर बोझ को कम करने का काम करता है, साथ ही ये भी सुनिश्चित करता है कि वह अपना आईटीआर जरूर फाइल करें, ताकि वह सरकार के टैक्स नेट में आ सकें.

    आम बजट 2023 में सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम में स्विच करने वाले टैक्सपेयर्स को एक फायदा दिया. इस रिजीम में टैक्स स्लैब तो 3 लाख तक शून्य टैक्स, 3 से 6 लाख रुपए तक 5 प्रतिशत टैक्स और 6 से 9 लाख रुपए तक 10 प्रतिशत टैक्स की ही बनाई गईं, लेकिन यदि टैक्स पेयर्स की इनकम 7 लाख रुपए से कम रहती है, तो उसे धारा 87A के तहत 25,000 रुपए तक की टैक्स रिबेट दे दी गई.

    ये ठीक वैसे ही है, जैसा सरकार ने ओल्ड टैक्स रिजीम में किया है. पुरानी व्यवस्था में भी टैक्स फ्री इनकम की लिमिट 2.5 लाख रुपए है, लेकिन सरकार 5 लाख रुपए तक इनकम पर बनने वाले टैक्स पर रिबेट दे देती है.

    क्या हुआ टैक्सेबल इनकम में बदलाव?

    अब इस पूरी व्यवस्था में परेशानी तब सामने आई, जब 5 जुलाई के बाद कई टैक्सपेयर्स ने उन्हें न्यू टैक्स रिजीम में मिलने वाली टैक्स रिबेट को क्लेम करने में आ रही दिक्कतों के बारे में सोशल मीडिया वगैरह पर लिखना शुरू किया. मनी कंट्रोल और ईटी की खबर के मुताबिक 5 जुलाई से पहले तक जब कोई टैक्सपेयर न्यू टैक्स रिजीम में अपनी टोटल टैक्सेबल इनकम कैलकुलेट कर रहा था, तब उसकी शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन इनकम भी कुल टैक्सेबल इनकम में शामिल हो रही थी और अगर ये 7 लाख रुपए से कम थी, तो उसे टैक्स रिबेट का फायदा मिल रहा था.

    अब हो ये रहा है कि भले किसी टैक्सपेयर की टोटल टैक्सेबल इनकम 7 लाख रुपए से कम है, तो उसे अपनी सिर्फ मूल आय पर ही आयकर छूट का फायदा मिल रहा है. शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन या किसी अन्य स्पेशल टैक्स कैटेगरी में आने वाली इनकम टोटल टैक्सेबल इनकम में शामिल नहीं हो रही और उस पर जो आयकर बनता है, उसे टैक्स रिबेट के बदले खत्म नहीं किया जा पा रहा है.

    क्या बजट में निकलेगा समाधान?

    इस बार मोदी 3.0 का ये पहला बजट होने वाला है, जो कई मायनों में खास है. इसकी वजह अलग-अलग सेक्टर से लेकर कई इकोनॉमी एक्सपर्ट ने सरकार को जनता पर टैक्स का बोझ घटाने और मार्केट में डिमांड बढ़ाने के लिए कहा है. वहीं आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के मिडिल क्लास को राहत देने की उम्मीद है. ऐसे में पूरी संभावना है कि सरकार न्यू टैक्स रिजीम में टैक्स छूट लिमिट या रिबेट के दायरे को बढ़ा दे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026

    भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 9, 2026

    हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    June 9, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?