Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»फिर 90 के दशक जैसी दहशत फैलाना चाहते हैं आतंकी…ये 3 कारण दे रहे संकेत
    देश

    फिर 90 के दशक जैसी दहशत फैलाना चाहते हैं आतंकी…ये 3 कारण दे रहे संकेत

    Social ScanBy Social ScanJuly 16, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जम्मू का इलाका हमेशा से बेहद शांत माना जाता रहा है. बीते दिनों जब आतंकवाद चरम पर था तब भी घाटी की तुलना में जम्मू में आतंकी वारदातें कम ही होती थीं. लेकिन करीब 3-4 महीनों में ये ट्रेंड बदल गया है. हाल के दिनों में कश्मीर से ज्यादा जम्मू के इलाकों में आतंकी हमले हो रहे हैं.

    माना जा रहा है कि आतंकी संगठनों ने अब अपनी रणनीति बदल दी है, यही वजह है कि जम्मू के इलाकों में अचानक आतंकी हमले बढ़ गए हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक जम्मू का इलाका आतंकियों के लिए मुफीद है, इस इलाके में पहाड़ और घने जंगल हैं, साथ ही रोड कनेक्टिविटी उतनी बेहतर नहीं है.

    2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से कश्मीर में सुरक्षाबलों की इंटेलिजेंस नेटवर्किंग पहले से मजबूत हुई है. साथ ही घाटी में सेना ने टेरर मॉड्यूल को लगभग पूरी तरह से नेस्तोनाबूद कर दिया है जिसकी वजह से अब कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देना मुश्किल साबित हो रहा है. लिहाजा आतंकियों ने अब अपना ध्यान जम्मू में केंद्रित कर लिया है. बीते कुछ महीनों से जम्मू में हो रहे आतंकी हमलों, उनके पैटर्न और टाइमिंग पर गौर करेंगे तो ये सब एक बड़ी साज़िश को उजागर करते हैं.

    जम्मू में आतंकी हमलों की 3 बड़ी वजह

    पहली वजह- निशाने पर हिंदू बहुल इलाका

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी अब हिंदू बहुल इलाकों को टारगेट कर रहे हैं. 2011 की जनगणना के मुताबिक जम्मू की कुल आबादी करीब 15 लाख 30 हजार है और इसमें से 84 फीसदी हिंदू और 7 फीसदी आबादी मुसलमानों की है. यानी आतंकी एक बार फिर 90 के दशक का दौर वापस लाने की साज़िश कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर की शांति और प्रगति पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को बिल्कुल रास नहीं आ रही.

    दूसरी वजह- मोदी सरकार की वापसी से बौखलाहट

    साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई. सरकार ने पूरी तरह से यह साफ कर दिया कि ‘टेररिज्म’ और ‘टॉक’ एक साथ नहीं हो सकती. यानी पाकिस्तान अगर ऐसे ही भारत विरोधी साजिशें करता रहा और आतंकियों को पनाह देता रहा तो उसके साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. केंद्र की कड़ी नीतियों का असर भी देखने को मिला. वहीं अगस्त 2019 में मोदी सरकार ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया. सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर कड़ा संदेश दिया. उधर आर्टिकल 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर के युवा केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर देश के संकल्पों को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे हैं शायद यही वजह है जो आतंकी संगठनों की बौखलाहट बढ़ती जा रही है.

    तीसरी वजह- जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव

    आने वाले कुछ ही महीनों में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव में भी जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की, जिससे ये साफ होता है कि लोग जम्हूरियत के साथ हैं. जम्मू कश्मीर के लोग आतंकवाद के दिनों को पीछे छोड़कर विकास की राह में आगे बढ़ना चाहते हैं, साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी लोग ऐसी सरकार चुनेंगे जो उन्हें आतंकवाद से मुक्ति दिलाए और विकास का काम करे, ऐसे में इस तरह के हमले कर आतंकी संगठन लोगों को डराने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं.

    संदेह के घेरे में है चालबाज चीन

    पाकिस्तान की हर नापाक चाल में पड़ोसी देश चीन उसका साथ देता है. वो कहते हैं दुश्मन का दुश्मन हमेशा दोस्त होता है, ठीक इसी थ्योरी पर पाकिस्तान और चीन की दोस्ती की गाड़ी आगे चल रही है. पाकिस्तान एक ओर कश्मीर में आतंकवाद फैलाना चाहता है तो दूसरी ओर चीन की नज़र भारत के उन इलाकों पर हैं जो चीन की सीमा से लगते हैं. चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों की वजह से दुनियाभर में बदनाम है, बावजूद इसके वो आए दिन कोई न कोई नई चाल चलता रहता है.

    चीन-पाकिस्तान की मिलीभगत के ‘सबूत’

    4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर हमला कर दिया. इस हमले में 5 जवान घायल हुए. सूत्रों के मुताबिक, पुंछ हमले की जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने अमेरिकी M4 कार्बाइन और AK-47 बंदूक से जवानों पर फायरिंग की थी. इन बंदूकों में आतंकियों ने स्टील की गोलियों का इस्तेमाल किया. आमतौर पर ये गोलियां पीतल की होती हैं, लेकिन अब आतंकी हमलों के लिए स्टील की गोलियां इस्तेमाल कर रहे हैं. स्टील की बुलेट पीतल की गोलियों की तुलना में ज्यादा घातक होती हैं, ये गोलियां बुलेटप्रूफ वाहनों को भी भेद सकती हैं.

    आतंकी हमलों में इस्तेमाल होने वाली स्टील की बुलेट्स ही चीन की साजिश की ओर इशारा करती हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने जानकारी दी है कि स्टील की बुलेट्स का उत्पादन चीन में ही होता है. बताया जाता है कि चीन इन बुलेट्स को पाकिस्तान भेजता है. इसके बाद पाकिस्तान की सेना जो हमेशा से ही आतंकियों की मददगार रही है वो इन गोलियों को आतंकियों तक पहुंचाती है.

    पूर्व DGP एसपी वैद बताते हैं कि पाकिस्तान की सेना और ISI चाहते हैं कि लद्दाख में इंडो-चाइना बाॉर्डर और कश्मीर में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती से जो प्रेशर बना है, उसे शिफ्ट किया जाए. जिसके चलते अब जम्मू के इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. क्योंकि अगर जम्मू में लगातार इस तरह के हालात बने रहते हैं तो जम्मू में भी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करनी पड़ेगी, जिसके लिए पूरी संभावना है कि लद्दाख में चीन बॉर्डर और कश्मीर के इलाकों से ही फोर्स लाई जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?