Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»IAS पूजा खेडकर का विकलांगता प्रमाण पत्र निरस्त हुआ तो क्या होगा?
    देश

    IAS पूजा खेडकर का विकलांगता प्रमाण पत्र निरस्त हुआ तो क्या होगा?

    Social ScanBy Social ScanJuly 16, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अपनी मांग की वजह से महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए इन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल का आरोप है, क्योंकि पूजा क्रीमी लेयर में होने की वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की हकदार ही नहीं हैं.

    ऐसे में सवाल उठता है कि आईएएस का दिव्यांगता (विकलांगता) प्रमाण पत्र अगर निरस्त किया गया तो क्या होगा? आइए जानने की कोशिश करते हैं.

    दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच

    2023 बैच की ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर पुणे में अपनी तैनाती के दौरान खबरों में आईं, जब उन्होंने कथित तौर पर अपने लिए अलग केबिन, घर और स्टाफ की मांग कर डाली. मामला बढ़ने पर उनका स्थानांतरण वाशिम जिले में कर दिया गया था. अब मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए एक और जानकारी सामने आ रही है कि पूजा खेडकर का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी फर्जी हो सकता है, क्योंकि इसके लिए दो बार किया गया उनका आवेदन निरस्त किया जा चुका है. फिर आखिर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिला तो कहां से और कैसे? अब इसकी जांच की बात कही गई है.

    दो-दो बार प्रमाण पत्र पाने में रहीं असफल

    एक टीवी चैनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगस्त 2022 में पूजा खेडकर ने विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पुणे में आवेदन किया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर दिया था. टीवी चैनल पर दिखाई गई डॉक्टरों की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पूजा खेडकर का आवेदन खारिज करते हुए मेडिकल बोर्ड की ओर से जो पत्र भेजा गया है, उसमें लिखा है कि आपकी चिकित्सीय जांच की गई. बोर्ड ने पूरे मामले को देखा. इसको देखते हुए विकलांगता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया सकता.

    बताया जा रहा है कि विकलांगता प्रमाण पत्र हासिल करने का पूजा खेडकर का यह दूसरा प्रयास था. इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह से मेडिकल सर्टिफिकेट पाने का प्रयास किया था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पहले पूजा खेडकर ने अहमदनगर से सर्टिफिकेट हासिल करने का प्रयास किया था.

    दृष्टिबाधित और ओबीसी कैटेगरी में मिली थी रैंक

    पूजा खेडकर ने ओबीसी और दृष्टिबाधित श्रेणी में सिविल सेवा परीक्षा दी थी. उन्होंने दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रमाण पत्र जमा किए थे. सिविल सेवा परीक्षा में पूजा खेडकर को 821वीं रैंक मिली थी.

    दृष्टिबाधित श्रेणी में आवेदन के कारण उनको मेडिकल टेस्ट के लिए एम्स, दिल्ली बुलाया गया था पर उसमें वह शामिल नहीं हुईं. बताया गया है कि आईएएस पद पर चयन प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले उनको अप्रैल 2022 में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान टेस्ट के लिए बुलाया गया तो कोविड पॉजिटिव होने का दावा किया और टेस्ट में शामिल नहीं हुईं. बाद में मई, जुलाई और अगस्त में भी उन्होंने अनिवार्य मेडिकल टेस्ट से मना कर दिया था. उनके विजन लॉस के टेस्ट के लिए सितंबर में एक एमआरआई टेस्ट होना था, इससे भी उन्होंने मना कर दिया और किसी प्राइवेट मेडिकल सेंटर की एमआरआई रिपोर्ट जमा की थी.

    प्रमाण पत्रों में हेराफेरी की आशंका

    नाम न उजागर करने की शर्त पर एक वरिष्ठ आईएएस अफसर ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनकी पसंद की सेवा के साथ ही साथ कैडर आवंटित करने से पहले आमतौर पर सभी विकलांगता प्रमाण पत्रों का दोहरा सत्यापन डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के एक अंडर सेक्रेटरी द्वारा किया जाता है.

    उनका कहना है कि अगर पूजा खेडकर के प्रमाण पत्रों में इस तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो इसका मतलब है कि किसी न किसी स्तर पर डीओपीटी में कुछ समझौता हुआ है. अब इस अनियमितता के बारे में डीओपीटी को यूपीसी को लिखित सूचना देनी होगी.

    सेवा से बर्खास्तगी और आपराधिक आरोप

    पूजा खेडकर के मामले की जांच करने के लिए केंद्र सरकार ने एक सदस्यीय समिति बनाई है, जिसने दोबारा जांच शुरू की है. वरिष्ठ आईएएस अफसर का कहना है कि अगर यह साबित होता है कि पूजा खेडकर का चयन जिन प्रमाण पत्रों के आधार पर हुआ है, उनमें कोई फर्जीवाड़ा है या तथ्यों को गलत ढंग से पेश किया गया है तो उनको सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है. इसके अलावा उनके खिलाफ आपराधिक आरोप भी तय किए जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?