Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»छत्तीसगढ़»शादीशुदा प्रेमिका के 6 टुकड़े किए, पहचान छिपाने के लिए मुंह को पेट्रोल से जलाया…3 महीने बाद पकड़ा गया साइकोकिलर
    छत्तीसगढ़

    शादीशुदा प्रेमिका के 6 टुकड़े किए, पहचान छिपाने के लिए मुंह को पेट्रोल से जलाया…3 महीने बाद पकड़ा गया साइकोकिलर

    Social ScanBy Social ScanJuly 14, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बालोद : बालोद पुलिस ने तीन महीने बाद आखिरकार अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के चलते एक साईकोकिलर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की थी। हत्या का तरीका बेहद भयानक था। साइकोकिलर दीपक साहू ने पहले 39 वर्षीय प्रमिला धुर्वे के साथ शराब पिलाकर और पीकर शारीरिक संबंध बनाए फिर आधी रात को उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल से उसका मुंह जलाया। फिर धारदार हसिया से उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दो अलग अलग बोरी में भरकर जंगल में दो अलग अलग जगह फेंक दिया। बताया जा रहा था कि महिला शादीशुदा थी और अपने प्रेमी को साथ रखने का दवाब बना रही थी। कोतवाली पुलिस ने 13 अप्रैल को शव बरामद करने के बाद तीन महीने तक पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    अप्रैल में पुलिस को बोरे में मिले थे लाश के टुकड़े

    बालोद पुलिस को 13.04.2024 ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली कटी लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके सिर, हाथ पैर एक बोरी में मिला l दूसरे दिन ग्राम अमलीडीह के जंगल में एक बोरी में जली कटी लाश का धड़ मिला, उस लाश का चेहरा जल गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नसबंदी होने का पता चला

    बालोद पुलिस ने जिस गांव में लाश मिली थी वहां कैंप कर आस पास एवं सरहदी जिलों दुर्ग, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला के पुलिस से संपर्क कर वहां के महिला गुम इंसान की जानकारी लगाने की बात कही। पीएम रिपोर्ट में मृतिका का नसबंदी होना पाया गया था। इससे पता चला कि महिला शादीशुदा है, इसके बाद टीम द्वारा बालोद जिला के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम व ग्राम कोटवार का मीटिंग लेकर मृतिका के पहचान के लिए प्रयाय किया गया। इसके अलावा बालोद शहर से अमलीडीह की ओर आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से एनालिसिस किया गया।

    महिला की गुमशुदगी का पता चला

    तभी मुखबीर से सूचना मिली कि डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बकलीटोला में एक महिला कई दिनों से लापता है और वह अपने मायके ग्राम बाघमार में भी नहीं है कि सूचना के आधार पर थाना बालोद से प्रभारी रवि पांडेय अपनी थाना टीम व साइबर सेल टीम को लेकर थाना लोहारा के ग्राम बकलीटोला जाकर लापता महिला के संबध में पता किया। गांव में पता चला कि धुर्वे की पत्नी गांव में नहीं है। धुर्वे ने बताया कि वह 10.04.2024 काम करने के लिए केशकाल गया था। उस दिन उसकी पत्नी प्रमिला धुर्वे अपने मायके ग्राम बाघमार में थी उसके बाद दूसरे दिन से उसका मोबाइल फोन नहीं लगा और आज तक वह घर नहीं आई है। इसके बाद टीम महिला की मां से पूछताछ के लिए बाघमार पहुंची। मां से पूछताछ के बाद गुम महिला के मोबाइल का तकनीकी डाटा जांच के लिए सायबर सेल को भेजा।

    ऐसे हुई मृतिका का पहचान

    गुम महिला प्रमिला धुर्वे के संबध में पूछताछ में मां उसकी मां बुधनतीन बाई ने बताया कि दो जोड़ी पायल अपने दोनों बेटियों के लिए ली थी जिसका एक जोड़ी उसके पास है। टीम द्वारा घटना के फोटोग्राफ दिखाने पर बुधनतीन बाई ने नाक की फूली, अंगूठी, पायल और नेलपालिश का पहचान कर अपनी बेटी का होना बताया। घर में रखे नेलपालिस को दिखाते हूए बताई कि प्रमिला एक हाथ में नेलपालिश लगाती थी। बुधनतीन बाई के द्वारा दिखाए गए पायल एवं बताये पहचान को जांच के बाद मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप मे हुई।

    हत्यारे तक पहुंची पुलिस

    मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप में होने के बाद पता चला कि वह 10.04.2024 से डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी। इसके बाद दीपक साहू का कॉल डिटेल और महिला की कॉल डिटेल मैच किया गया। लेकिन दीपक साहू से शुरू से ही पुलिस को गुमराह करता था। बाद में साक्ष्यों के आधार पर बार बार पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मेरा 5 साल पूर्व मेरी पत्नी से तलाक हो जाने से मैं अपने मामा गांव बकलीटोला जाने लगा उस दौरान प्रमिला से पहचान हुई जो प्रेम संबध में बदल गया और प्रमिला मेरे घर डारागांव आने जाने लगी थी। जो मुझे शादी कर अपने पास रखने दबाव बना रही थी और घटना को अंजाम देने के संबध में बताया।

    ऐसे दिया घटना को अंजाम

    आरोपी द्वारा दिनांक 10.04.2024 प्रमिला धुर्वे को अपने घर ग्राम डारागांव में लाकर संबंध बनाये फिर शाम को उसके घर प्रमिला को छोड़ दिया वापस आते समय दीपक ने पूनः प्रमिला को अपने घर से बाहर आने बोल कर अंधेरा होने के बाद अपने मोटर सायकल में बैठाकर उसे अपने डारागांव घर पर लाया। रात में दोनों शराब पीकर सोये थें तभी अचानक दीपक की नींद खुली तब उसने सुना कि प्रमिला किसी से मोबाइल में बात कर रही है। तब दीपक ने प्रमिला को इतनी रात को किससे बात कर रही हो कहने पर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। दीपक ने प्रमिला को हाथ घुसे से मारा और हत्या करने की नियत से सिर को पकड़कर चौखट में पटक दिया जिससे प्रमिला बेहोश होकर नीचे गिर गई। जिसे दीपक ने प्रमिला के पहने हुए साड़ी को गले में लपेटकर खिचते हुए घर के पीछे की बाड़ी में ले जाकर रख दिया। पहचान छुपाने की नियत से घर में रखे पेट्रोल को प्रमिला के चेहरे एवं शरीर में डालकर उसे जला दिया। घर में रखे हसिया से उसके सिर, पैर, हाथ को काटकर दो अलग अलग बोरियो में भर कर अपने मोटरसायकल से अमलीडीह तरफ गोंदली नहर के पास अलग अलग 100 मीटर की दूरी में दोनो बोरियों को फेक कर अपने घर आ गया। आरोपी दीपक साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, रस्सी, बोरी एवं हसिया को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले से दो सगे भाईयों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की गई जान

    July 27, 2024
    Read More

    छत्तीसगढ़ : पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

    July 26, 2024
    Read More

    रायपुर नालंदा परिसर की तरह छत्तीसगढ़ के शहरों में बनेगी लाइब्रेरी… छात्रों को CM विष्णुदेव साय की सौगात

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?