Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»धर्म»पूजा में सिर पर रूमाल या तौलिया रखना चाहिए या नहीं? क्या कहते हैं शास्त्र
    धर्म

    पूजा में सिर पर रूमाल या तौलिया रखना चाहिए या नहीं? क्या कहते हैं शास्त्र

    Social ScanBy Social ScanJuly 14, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अक्सर देखा जा रहा है कि लोग पूजा में बैठते समय रूमाल या तौलिया सिर पर रख लेते हैं. इस बात को लेकर अक्सर पूछा जाता है कि क्या ऐसा करना उचित है? जबकि शास्त्रों में सिर ढकने का निषेध है. हमारे धर्म शास्त्र केवल शौच के समय ही सिर ढकने की सलाह देते हैं. वहीं किसी को प्रणाम करते समय, जप-पूजा ओर हवन करते समय सिर खुला रखने का विधान करते हैं. सनातन धर्म के तमाम शाष्त्रों के मुताबिक पूजा हवन आदि में सिर खुले रहेंगे तो ही अभीष्ठ फल की प्राप्ति होगी. आज इस खबर में हम उन्हीं शास्त्रों की बात करेंगे.

    कुर्म पुराण में पूजा के विधान पर विस्तार से चर्चा मिलती है. इस पुराण के 13वें अध्याय के नौंवे श्लोक में साफ तौर पर कहा गया है कि ‘उष्णीषो कञ्चुकी चात्र मुक्तकेशी गलावृतः। प्रलपन् कम्पनश्चैव तत्कृतो निष्फलो जपः॥ शिर: प्रावृत्य कण्ठं वा मुक्तकच्छशिखोऽपि वा| अकृत्वा पादयोः शौचमाचांतोऽप्यशुचिर्भवेत||’ इस श्लोक में बताया गया है कि पूजा की चौक पर बैठते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. यदि इस श्लोक के अर्थ की बात करें तो सीधे तौर पर यह श्लोक पगड़ी पहनकर, कुर्ता पहनकर, नग्न होकर, शिखा खोलकर, कण्ठ को वस्त्रसे लपेटकर, बोलते हुए या कांपते हुए जप तप या पूजा का निषेध करता है.

    निष्फल होती है सिर ढंक कर की गई पूजा

    इस श्लोक के मुताबिक जो भी श्रद्धालु ऐसा करता है तो उसका पूजा या जप तप पूरी तरह से निष्फल हो जाता है. कुर्म पुराण के ही अगले श्लोक में कहा गया है कि सिर या कण्ठ को ढककर, शिखा तथा कच्छ(लांग/पिछोटा) खुलने पर या फिर बिना पैर धोए आचमन नहीं करना चाहिए. इस पुराण के मुताबिक आचमन करने से पूर्व सिर व कण्ठ से वस्त्र हटा देने चाहिए. यदि शिखा व कच्छ बांधे और पांव धुलने के बाद ही आचमन करना चाहिए.कुछ इसी तरह का विधान ‘शब्द कल्पद्रुम’ में भी किया गया है.

    अपवित्र अवस्था में भी पूजा का निषेध

    इस धर्म शास्त्र के श्लोक ‘शिरः प्रावृत्य वस्त्रोण ध्यानं नैव प्रशस्यते’ का अर्थ है कि वस्त्र से सिर ढंककर भगवान का ध्यान नहीं करना चाहिए. इसी प्रकार ‘उष्णीशी कञ्चुकी नग्नो मुक्तकेशो गणावृत। अपवित्रकरोऽशुद्धः प्रलपन्न जपेत् क्वचित॥’ का अर्थ है कि सिर ढंककर, सिले वस्त्र धारण कर, बिना कच्छ के, शिखा खुली होने पर या गले में वस्त्र लपेटकर भगवान का ध्यान नहीं करना चाहिए. इसी प्रकार अपवित्र हाथों से या ऐसी अवस्था में भी भगवान के नाम का जप नहीं करना चाहिए.

    शिव पुराण में भी है निषेध

    रामार्च्चनचन्द्रिकायाम नामक ग्रंथ में याज्ञवल्क्य मुनि कहते हैं कि न जल्पंश्च न प्रावृतशिरास्तथा। अपवित्रकरो नग्नः शिरसि प्रावृतोऽपि वा। प्रलपन् प्रजपेद्यावत्तावत् निष्फलमुच्यते।। इसका मतलब यह है कि बातचीत करते हुए खुले सिर भगवान का ध्यान वर्जित है. इसी प्रकार अपवित्र हाथों से या बिना कच्छ के जपादि कर्म नहीं करने चाहिए. पूजा के विधान को शिव पुराण के उमा खण्ड में भी विस्तार से कहा गया है. इस पुराण के 14वें अध्याय में साफ तौर पर कहा गया है कि सिर पर पगड़ी रखकर पूजा में नहीं बैठना चाहिए. इसी प्रकार कुर्ता पहनकर, नग्न होकर, खुले बालों के साथ या गले के कपड़ा लपेटकर अपने अराध्य की साधना नहीं करनी चाहिए. इसी प्रकार अशुद्ध हाथों से या सम्पूर्ण शरीर अशुद्ध हो तब भी जप तप नहीं करने चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सख्त निगरानी में संवरेगा प्रदेश का अतिथि तंत्र, कुंभ 2027 से पहले गेस्ट हाउस बनेंगे आधुनिक और आदर्श

    February 14, 2026
    Read More

    “यूसीसी में बड़ा संशोधन: पहचान छुपाकर शादी अब अमान्य, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की मुहर”

    January 16, 2026
    Read More

    “मुख्यमंत्री धामी ने कुरुक्षेत्र में विराट संत सम्मेलन 2027 के कुंभ महोत्सव के लिए साधु-संतों को दिया निमंत्रण”

    November 29, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?