Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा क्यों खोद रही है केंद्र सरकार? जानें मिशन के लिए कोयना ही क्यों चुना गया
    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा क्यों खोद रही है केंद्र सरकार? जानें मिशन के लिए कोयना ही क्यों चुना गया

    Social ScanBy Social ScanJuly 13, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    इंसान ने विज्ञान में खूब तरक्की कर ली है. सुनामी हो, तूफान हो या ज्वालामुखी विस्फोट, आज की आधुनिक मशीनों से इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. लेकिन भूकंप एक ऐसी आपदा जो कब आ जाए या कहां आ जाए, कोई नहीं बता सकता. भारत सरकार अब इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा खोद रही है. इसे साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग कहा जाता है. आइए जानते हैं ये क्या है और इससे धरती के बारे में क्या-क्या नई जानकारी मिलेगी.

    महाराष्ट्र के कराड में स्थित बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Borehole Geophysics Research Laboratory- BGRL) राज्य के कोयना-वारना क्षेत्र में साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग का काम कर रहा है. यह अपनी तरह का भारत का एकमात्र मिशन है. मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस की देखरेख में इसका संचालन हो रहा है.

    क्या होती है साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग?

    साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग का मतलब पृथ्वी की परत (क्रस्ट) के गहरे हिस्सों का विश्लेषण करने के लिए रणनीतिक रूप से बोरहोल खोदना है. भूकंपों का अध्ययन सतह के स्तर से नहीं किया जा सकता.

    केवल भूकंपों का अध्ययन ही नहीं, साइंटिफिक ड्रिलिंग से धरती के इतिहास, चट्टान के प्रकार, ऊर्जा संसाधनों, जलवायु परिवर्तन पैटर्न, जीवन के विकास और बहुत कुछ के बारे में हमारी समझ का विस्तार होता है. ऐसे प्रोजेक्ट किसी क्षेत्र के भूकंप व्यवहार की निगरानी कर सकते हैं.

    प्रोजेक्ट के लिए कोयना को ही क्यों चुना गया?

    भारत के पश्चिमी तट के करीब स्थित कोयना क्षेत्र रिजर्वायर ट्रिगर सिस्मीसिटी (RTS) का सबसे उत्तम उदाहरण है. RTS धरती की वो कंपन हैं जो जलाशय के भार कारण होती हैं. इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा रिजर्वायर-ट्रिगर भूकंप (M 6.3) दिसंबर 1967 में आया था. साल 1962 में शिवाजी सागर झील या कोयना बांध के बंद हो जाने के बाद से इस क्षेत्र में लगातार छोटे-मोटे भूकंप आते रहे हैं. ज्यादातर भूकंप करीब 7 किलोमीटर की गहराई पर मांपे गए हैं. इस जगह से 50 किलोमीटर के दायरे में भूकंपीय गतिविधि नहीं होती है. इस वजह से “महाराष्ट्र के कोयना इंट्रा-प्लेट भूकंपीय क्षेत्र में साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग” नाम के नेशनल प्रोजेक्ट के लिए इस जगह को चुना गया.

    कब से चल रहा है मिशन?

    कोयना में डीप-ड्रिलिंग का काम 2014 से चल रहा है. खुदाई से पहले विभिन्न अध्ययन और जांच की गई थी. प्रोजेक्ट के तहत, महाराष्ट्र के कराड में ‘बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी’ स्थापित की गई है जो डीप-ड्रिलिंग से संबंधित रिसर्च के लिए ऑपरेशनल सेंटर के रूप में काम करेगी.

    मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस की वेबसाइट के मुताबिक, साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग का काम कम से कम 15-20 साल तक जारी रहने की उम्मीद है. इससे डेक्कन ज्वालामुखी और बड़े पैमाने पर विलुप्त होने के साथ-साथ क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के भू-तापीय रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी. इस प्रस्तावित पहल की अनुमानित लागत लगभग 400 करोड़ रुपये होगी.

    रूस, अमेरिका और चीन भी कर चुके हैं खुदाई

    यह प्रोजेक्ट लेबर और पैसे, दोनों की मांग करता है. ऊपर से पृथ्वी का आंतरिक भाग भी एक गर्म, अंधेरा, उच्च दबाव वाला क्षेत्र होता है. इसमें खुदाई करना एक चुनौती है. फिलहाल, कोयना पायलट बोरहोल लगभग 0.45 मीटर चौड़ा (सतह पर) और लगभग 3 किमी. गहरा है. मड रोटरी ड्रिलिंग और पर्क्यूशन ड्रिलिंग (जिसे एयर हैमरिंग भी कहते हैं) तकनीकों के मिश्रण से यह काम हुआ है.

    अमेरिका, रूस और जर्मनी जैसे कई देशों ने 1990 के दशक में इस तरह की वैज्ञानिक मिशन चलाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में, चीन ने अपना स्वयं का एक डीप-ड्रिलिंग मिशन शुरू किया था. चीन ने अपने उत्तरी पश्चिमी राज्य सिंकयांग में स्थित टकलामकान रेगिस्तान में 11 किलोमीटर से ज्यादा गहरा गड्ढा खोद रहा है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह गहरा गड्ढा धरती की प्राचीनतम क्रेटासियस दौर की तह तक पहुंचेगा. क्रेटासियस एक भूगर्भीय काल माना जाता है जो 145 से 66 मिलियन वर्ष के बीच की बात है. इस योजना के 457 दिन में पूरी होने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?