Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • UIIDB को लेकर भ्रामक प्रचार पर सरकार का कड़ा पलटवार, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने तथ्यों के साथ किया स्थिति स्पष्ट
    • देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप
    • शंखनाद का नाद निकला फर्जी
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
    • मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
    • उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
    • आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»मुद्दा हमने उठाया था, AAP सरकार पंगु हो चुकी है… केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव
    दिल्ली/NCR

    मुद्दा हमने उठाया था, AAP सरकार पंगु हो चुकी है… केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव

    Social ScanBy Social ScanJuly 12, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर दिल्ली कांग्रेस की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मामला आपको याद होगा कि कांग्रेस ने उठाया था और मुझे खुशी है कि उसके ऊपर कार्रवाई हुई और केजरीवाल जी जेल गए.

    उन्होंने कहा कि आज उनको अंतरिम जमानत जरूर मिली है, लेकिन साथ ही साथ यह मामला हायर बेंच के लिए रेफर कर दिया गया है. कांग्रेस का मानना है कि अगर कोई बेगुनाह है तो उसको जेल में नहीं रहना चाहिए. उसको जल्द से जल्द रिलीज करना चाहिए, लेकिन अगर कोई गुनहगार है तो उसकी जगह जेल में है. लिहाजा हम सुप्रीम कोर्ट की हायर बेंच से भी यह गुजारिश करेंगे इसके ऊपर जल्द से जल्द फैसला दे और दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए.

    ‘दिल्ली की जनता की बात आएगी तो हम मुद्दे को उठाएंगे’

    आरोपों के बाद भी लोकसभा चुनाव साथ लड़ने के सवाल पर देवेंद्र यादव ने कहा कि निश्चित ही हमने पहले भी कहा है कि वह लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई थी. उसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एलायंस इंडिया गठबंधन बना था. इंडिया गठबंधन ने बहुत मजबूती के साथ पूरे देश में चुनाव लड़ा था अलग-अलग पार्टियां उसके साथ आई थी. हमने उनका स्वागत भी किया, लेकिन जब दिल्ली की जनता की परेशानी की बात होगी, दिल्ली की जनता की समस्याओं की बात होगी तो हम मजबूती के साथ उसको उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे.

    केजरीवाल बाहर आए तो कांग्रेस के लिए कितनी चुनौती?

    विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का बाहर आते हैं तो क्या कांग्रेस के लिए चुनौती होने के सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि ये सरकार लगातार फेल साबित होती आई है. चाहे अभी हाल फिलहाल की बात देख लीजिए. जब लोगों को पानी की दिक्कत थी. लोगों के पास पानी नहीं पहुंच पाया, जब बारिश हुई तो जलभराव की समस्या थी. आज बिजली के बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं, डेंगू की समस्या से हमने पहले ही आगाह किया था. आने वाले समय में वह भी बहुत बड़ी बीमारी बनने वाली है.

    उन्होंने आगे कहा कि जहां तक इस सरकार की बात करें तो पिछले 10 साल में सिर्फ वादे और बातें तो करते आए हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए. आज जब इस सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री जेल में हैं तो सरकार कहीं ना कहीं पंगु नजर आती है. ऐसे में हमारा मानना है कि दिल्ली की जनता बहुत नजदीक चीजों को ऑब्जर्व कर रही है. आने वाले समय में एक मजबूती के साथ जनता जवाब देगी.

    एलजी और AAP की लड़ाई पर क्या बोले देवेंद्र यादव?

    दिल्ली में केजरीवाल सरकार, एलजी और बीजेपी के साथ त्रिकोणीय लड़ाई पर देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं इस मुकाबले को त्रिकोणीय तो नहीं मानता हूं. जब सरकार में भ्रष्टाचार नजर आया तो जो अपने आप को मुख्य विपक्षी पार्टी कहती है वही बीजेपी चुप रही. हमने मुद्दा उठाया और उसे मजबूती के साथ रखा. इसका संज्ञान लिया गया और यह चीज हुई. जब बात दिल्ली की जनता की आती है तो यह दोनों आपस में नुरा कुश्ती खेलना शुरू कर देते हैं लेकिन लोगों की भावनाओं को कांग्रेस ने जाना है.

    हर मुद्दे पर फेल रही है केजरीवाल सरकार: देवेंद्र

    यादव ने कहा कि हमने हमेशा मजबूती के साथ जनता की आवाज को उठाने का काम किया है और कांग्रेस आगे भी इसी तरीके से करती रहेगी. हमने लगातार कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है. चाहे रोजगारी की बात हो, महंगाई की बात हो, डेवलपमेंट की बात हो, बिजली की बात हो, पानी की बात हो. चाहे छोटी से छोटी चीज, मुनक नहर की बात हो. 2 दिन पहले मुनक नहर टूटी उससे पहले वहां के स्थानीय लोगों ने आगाह किया था.

    क्षेत्रीय विधायक को बताया था कि इसमें लीकेज शुरू हो गई है. इसको रोकना चाहिए ताकि बड़ी समस्या ना बने, लेकिन नतीजा वही हुआ. आज लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है. जबकि सरकार में अगर डिसीजन लेने वाले होते तो मैं समझता हूं की समस्या का समाधान होता और यह लोगों के लिए परेशानी नहीं बनती.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    November 6, 2026

    UIIDB को लेकर भ्रामक प्रचार पर सरकार का कड़ा पलटवार, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने तथ्यों के साथ किया स्थिति स्पष्ट

    November 4, 2026

    देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप

    November 2, 2026

    शंखनाद का नाद निकला फर्जी

    October 31, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    November 6, 2026

    UIIDB को लेकर भ्रामक प्रचार पर सरकार का कड़ा पलटवार, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने तथ्यों के साथ किया स्थिति स्पष्ट

    November 4, 2026

    देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप

    November 2, 2026
    Most Popular

    कांवड़ रूटों की दुकानों पर मालिकों का नाम लिखना जरूरी, कितना सही कितना गलत, क्या कहता है कानून?

    July 21, 2024

    कावंड़ यात्रा: दुकानदारों को नहीं लिखना होगा नाम, जारी रहेगा सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश

    July 26, 2024

    सिर से हमला करके किसी की भी जान ले सकता है ये डकैत, अब जिंदा सांप खाने का Video हुआ वायरल

    July 9, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?