Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»छत्तीसगढ़»मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की बनकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 1 करोड़ 40 लाख रुपए, कभी गर्लफ्रेंड कभी ऑफिसर बनकर किया ब्लैकमेल
    छत्तीसगढ़

    मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की बनकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 1 करोड़ 40 लाख रुपए, कभी गर्लफ्रेंड कभी ऑफिसर बनकर किया ब्लैकमेल

    Social ScanBy Social ScanJuly 12, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार बन बैठा। जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई और खास बात यह कि ये ठगी एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने की। मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में सॉफ्टेवेयर इंजीनियर से बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया। इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

    बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे शादी करने के लिए लड़की की तलाश थी। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के मैहर का रोहित जैन अपने भाई से मिलने पुणे गया था। इसी दौरान नितिन रोहित से मिला। बातचीत में उसने बताया कि शादी के लिए उसे लड़की की तलाश है। बस इसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने नितिन से मेल-जोल बढ़ाना शुरू कर दिया। उसने लड़की तलाशने की बात कहकर नितिन को अपने भरोसे में ले लिया और इसके बाद यह पूरा ठगी का खेल यही से शुरू हुआ। इसके बाद उसने इंटरनेट से तीन लड़कियों के फोटो निकालकर नितिन के पास भेज दिए। इसमें एक युवती को नितिन ने पसंद किया। रोहित ने उसका नाम एकता जैन बताया। फिर उसने खुद ही दूसरे नंबर से लड़की की आवाज में बात करनी शुरू कर दी। पहले उसने एकता बनकर अलग-अलग बहाने से लाखों रुपए ट्रांसफर कराए, फिर अलग-अलग सिम से खुद को एकता का भाई, जज और अधिकारी बनकर नितिन से बात की। इतना ही नहीं उसने नितिन को ब्लैकमेल कर 1 करोड़ 40 लाख रुपए वसूल लिए।

    बहुत परेशान परेशान होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे मध्यप्रदेश के मैहर से गिरफ्तार कर लिया।लेकिन पूछताछ में आरोपी ने जो सच बताया वो बेहद हैरान कर देने वाला निकला। रोहित जैन ने बताया कि वह एक मिमिर्की आर्टिस्ट है। लिहाजा, वह आवाज बदलने में माहिर है। उसने पहले लड़की एकता जैन बनकर इंजीनियर रोहित से बात की तो नितिन शादी के लिए तैयार होने की बात कहते हुए उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद बीमार होने की बात कहते हुए उसने नितिन से 30 लाख रुपए और अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी ने अपना मनगढ़ंत कहानी का दूसरा पार्ट शुरू कर दिया और और आरोपी दूसरे पार्ट में आरोपी अंशुल जैन की भूमिका में आ गया और लड़की का ममेरा भाई बताकर नितिन से बातचीत शुरू की। साथ ही अपनी बहन की शादी कराने पारिवारिक सहमति बनाने में मदद करने की बात कही। इसी दौरान उसने शेयर मार्केट में नुकसान होने की बात कहते हुए नितिन से मदद मांगी। इसके बाद पारिवारिक समस्या और प्रॉपर्टी टैक्स भरने के बहाने बना-बनाकर 30 लाख रुपए ट्रांसफर भी करा लिए।

    अब यह कहानी यही नहीं रुकती है उसके बाद आरोपी रोहित ने पुणे जाकर फिर एक नई कहानी बनाई। उसने बताया कि एकता का परिवार हैदराबाद में रहता है। वहां पर उनकी प्रॉपर्टी है, जिसे बेचने के लिए हैदराबाद जाना है यहां पर उसने एकता के गिरफ्तार होने की बात कही। साथ ही बदली हुई आवाज में खुद को जज बताकर करीब 20 लाख की वसूली की। ये रकम उसने अलग-अलग अकाउंट में जमा कराई। आरोपी रोहित ने लड़की की आवाज में पहले ही नितिन को बताया था कि उसकी चेन्नई में प्रॉपर्टी है। इसके बाद उसने टैक्स अधिकारी बनकर बात की। उसने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने की बात कहते हुए एकता की गिरफ्तारी करने की बात कही। इससे बचने के लिए उसने तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में बातचीत कर करीब 15 लाख रुपए वसूले। आरोपी रोहित ने बदली हुई आवाज में इंजीनियर को कॉल किया। उसने इंस्टट लोन ऐप के जरिए रकम अदायगी नहीं कर पाने की बात कही। साथ ही जांच एजेंसियों की नजर में होने का झांसा दिया। खुद ही मकान के नीचे खड़े रहकर मकान की तस्वीर ली और नितिन के मोबाइल पर भेजा। रोहित ने ED के अधिकारियों के आने का डर दिखाते हुए दरवाजा खोलने से मना किया। इस दौरान वह खुद बाहर से दरवाजे पर दस्तक देता रहा। डरे हुए नितिन ने उसके बताए खाते में 20 लाख रुपए जमा करा दिए।

    एसपी रजनेश सिंह ने इस पूरी कहानी से पर्दा उठाते हुए यह जानकारी दी कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रोहित जैन स्कूल के समय से ही फिल्मी कलाकारों की नकल करता है। वह कई कलाकारों की आवाज अच्छी तरह से निकाल लेता है। इसके अलावा लड़कियों की आवाज में भी बात करता है। इसी हुनर का फायदा उठाते हुए उसने इंजीनियर से ठगी की। आरोपी आदतन सटोरिया है। वह ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर दांव लगाता है। ठगी की रकम को उसने अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म पर लगा दिया। इसमें से वह बड़ी रकम हार गया। उसने पुलिस को बताया कि हारने के बाद ठगी और ब्लैकमेलिंग के पैसों को सटोरियों के अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराया। मामले में पुलिस ने करीब 40 बैंक अकाउंट फ्रीज कराए हैं। बैंक खातों से पीड़ित की रकम वापस कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले से दो सगे भाईयों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की गई जान

    July 27, 2024
    Read More

    छत्तीसगढ़ : पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

    July 26, 2024
    Read More

    रायपुर नालंदा परिसर की तरह छत्तीसगढ़ के शहरों में बनेगी लाइब्रेरी… छात्रों को CM विष्णुदेव साय की सौगात

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?