Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»धर्म»‘बाबा’ बन ऐसे चलता है सत्संग का कारोबार, कमाई भी होती है अपरंपार
    धर्म

    ‘बाबा’ बन ऐसे चलता है सत्संग का कारोबार, कमाई भी होती है अपरंपार

    Social ScanBy Social ScanJuly 3, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ‘बाबा’ या ‘गुरुजी महाराज’… जब भी आप ये शब्द सुनते हैं, तो सबसे पहले आपके जेहन में एक बड़ा सा पंडाल, वहां बैठे लाखों भक्त और एक ऊंचे से मंच पर बैठकर प्रवचन करता एक शख्स ध्यान में आता है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी ‘भोले बाबा’ के प्रवचन का कार्यक्रम ऐसा ही था, जहां भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है. हाल में देश के अंदर लाखों भक्तों की भीड़ जुटाने वाले ऐसे ‘बाबाओं’ या ‘गुरुजी महाराज’ का बोलबाला खूब बढ़ा है. लेकिन क्या आपको इससे जुड़े कारोबार का अंदाजा है. चलिए समझते हैं…

    बाबाओं के सत्संग के कारोबार की इस कहानी का पहिया थोड़ा इतिहास में लेकर चलते हैं. सत्संग कराने वाले बाबाओं में सबसे बड़ा नाम जो नजर आता है, वो है ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास’ का. इसकी कहानी शुरू होती है 1891 में…

    ‘वनतारा’ जितने बड़े शहर का मालिक है ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास’

    पंजाब के सांस्कृतिक गढ़ अमृतसर से करीब 45 किमी दूर जालंधर में ब्यास नदी के तट पर एक आश्रम है, जिसे ‘डेरा ब्यास’ भी कहा जाता है. ये आश्रम 1891 से यहां काम कर रहा है. इसकी आर्थिक ताकत का अंदाजा लगाना हो तो ये करीब 3,000 एकड़ में फैला है. ये इतना बड़ा एरिया है जितना बड़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का हाल में खुला ‘वनतारा’ प्रोजेक्ट.

    राधा स्वामी सत्संग ब्यास के इस 3000 एकड़ के ‘अपने शहर’ में करीब 1200 एकड़ में खेती होती है, 18,000 से ज्यादा लोग परमानेंट यहां रहते हैं. यहां एक शॉपिंग मॉल है. फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए एक हवाई पट्टी है. वहीं 19.5 मेगावाट क्षमता का सोलर एनर्जी पार्क और 11.5 मेगावाट का रूफटॉप सोलर प्लांट है. दुनियाभर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास को मानने वाले भक्तों की संख्या करीब 30 लाख है, तो देशभर में 18-20 बहुत बड़े सत्संग स्थल हैं. वहीं करीब 5,000 अन्य सेंटर हैं. कुछ इसी तरह के हालात देश के अन्य ‘बाबा’ या ‘गुरुजी महाराज’ के भी हैं.

    बाबाओं का विवादों से भी रहा है नाता

    ऊपर जिन ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास’ का जिक्र किया गया है. इस संगठन के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का विवादों से नाता रहा है. रैनबैक्सी मामले में उनका नाम सामने आया था. लेकिन इस लिस्ट में वह इकलौते नहीं हैं. इनके अलावा गुजरात से आने वाले आसाराम बापू, हरियाणा से आने वाले बाबा राम रहीम और बाबा रामपाल पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं.

    वहीं खुद को शिव का अवतार बताने वाले स्वामी नित्यानंद की भी कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति की सीडी वायरल हुई थीं. बाद में वह भारत से फरार हो गए और अब उनके खुद का एक ‘कैलासा’ नामक देश बसाने की खबरें हैं. वहीं हाथरस वाले भोले बाबा के ऊपर भी यौन शोषण से लेकर धोखाधड़ी के आरोप हैं.

    आखिर कैसे होता है ‘सत्संग का कारोबार’?

    ‘सत्संग’ के इस कारोबार का गणित भी कमाल का है. धर्म की मजबूत ताकत और लाखों भक्तों का साथ होने की वजह से इन बाबा या गुरुजी महाराज को खूब दान-दक्षिणा मिलती है. वहीं इनके भक्तों में ज्यादातर संख्या समाज के निचले तबके से आने वाले लोगों की होती है. जहां गरीबी की मार झेल रही जनता को ये बाबा ढांढस बंधाने से लेकर घरेलू हिंसा से छुटकारा, शराब या गुटखे की आदत छुड़वाने जैसे प्रलोभन देते हैं. इसके बदले में लोग अपनी संपत्ति से लेकर सर्वस्व तक इन बाबाओं पर न्यौछावर कर देते हैं.

    इनमें से अधिकतर बाबाओं के संगठन ‘नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन’ के तौर पर रजिस्टर्ड होते हैं. इनकी कमाई का मुख्य साधन भक्तों से मिलने वाला दान और कथावाचक या प्रवचन के लिए मिलने वाली फीस होती है. एक बार के प्रवचन की फीस कई लाख रुपए तक हो सकती है. नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के नाम पर इन सभी को एक तरफ इनकम टैक्स से छूट मिल जाती है. वहीं भक्तों की ताकत के दम पर सस्ते दामों या दान के तौर पर कई एकड़ जमीन भी मिल जाती है. जहां कई तरह के कुटीर उद्योग चलते हैं.

    YouTube से भी होती है भरपूर कमाई

    अगर आपने बॉबी देओल की वेबसीरीज ‘आश्रम’ देखी होगी, तो आपको अंदाजा होगा कि वहां मिठाई बनाने से लेकर डेयरी, अगरबत्ती, परिधान, स्टेशनरी, किताब और आयुर्वेदिक दवाओं का उद्योग चलता है. ये बाबाओं के डेरे, सत्संग या आश्रमों की भी हकीकत है. मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास में काम करने वालों को सालाना 2.5 से 3 लाख रुपए तक का पैकेज भी मिलता है.

    अब नए जमाने में सोशल मीडिया और धार्मिक टीवी चैनलों का विस्तार होने से इन बाबा या गुरुजी महाराज की कमाई का एक साधन और बढ़ गया है. YouTube चैनल पर प्रवचन, Instagram या Facebook पर वीडियो डालने से भी इनकी खूब कमाई हो रही है.

    अगर एक नजर डालें तो हाथरस दुर्घटना वाले भोले बाबा के नाम से बने एक YouTube पर 35 हजार सब्सक्राइबर हैं. ये आधिकारिक है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. जबकि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री महाराज के चैनल के 83 लाख और भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के चैनल के 1.43 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. बाबा राम रहीम के यूट्यूब चैनल पर करीब 13 लाख और संत रामपाल के 22 लाख, आसाराम बापू के चैनल के 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सख्त निगरानी में संवरेगा प्रदेश का अतिथि तंत्र, कुंभ 2027 से पहले गेस्ट हाउस बनेंगे आधुनिक और आदर्श

    February 14, 2026
    Read More

    “यूसीसी में बड़ा संशोधन: पहचान छुपाकर शादी अब अमान्य, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की मुहर”

    January 16, 2026
    Read More

    “मुख्यमंत्री धामी ने कुरुक्षेत्र में विराट संत सम्मेलन 2027 के कुंभ महोत्सव के लिए साधु-संतों को दिया निमंत्रण”

    November 29, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?